09/05/2024
आलोक महाविद्यालय के छात्र लोकेश चौधरी पुत्र श्री कालू राम जी का 8वी एशियन चैंपियनशिप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व 5 से 8 मई को आबूधाबी में आयोजित जीजुत्सु प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र और कॉलेज का नाम रोशन करने पर छात्र का कॉलेज परिवार और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मान सम्मान किया गया।
उल्लेखनीय है कि आलोक शिक्षा समिति द्वारा पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भी छात्रों को प्रोत्साहित किया जाता हैं। गत वर्ष भी आलोक स्कूल के16 छात्र छात्राओं का चयन राज्य स्तर पर हुआ था।संस्था द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी इतना ही ध्यान दिया जाता है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान खेमराज जी मीना, डॉ शिवजी लाल जी चौधरी, राष्ट्रीय पदक विजेता श्री मुकेश जी कमांडो,बद्री जी , श्री विनोद जी सैनी, महावीर आदि लोग उपस्थित रहे।