09/07/2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma जी ने बीते बुधवार बूंदी के लबान में माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री Om Birla जी तथा माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री Nitin Gadkari जी के साथ दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया।
विश्वस्तरीय मानकों पर निर्मित एवं संचालित यह एक्सप्रेसवे राजस्थान में बेहतर कनेक्टिविटी, तीव्र आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान कर रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित हो रही ऐसी आधारभूत संरचनाएँ 'विकसित राजस्थान-विकसित भारत' के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही हैं।
इस दौरान राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री MADAN DILAWAR जी एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर जी भी उपस्थित रहे।