20/04/2026
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जयपुर में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी एवं उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी जी ने सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर कांग्रेस द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने वालों को जनता करारा जवाब देगी। वहीं उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी जी ने इसे नारी शक्ति के सम्मान से जुड़ा विषय बताते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष का आह्वान किया।
रैली में टोंक भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चंद्रवीर सिंह चौहान जी के मार्गदर्शन में ,महिला मोर्चा जिला संयोजक अंजली गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने भागीदारी की।
पदयात्रा में कैबिनेट मंत्री श्रीमती मंजू बाघमार जी , सांसद श्रीमती मंजू शर्मा जी , महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती राखी राठौड़ जी , प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति मिर्धा जी , श्रीमती अल्का मूंदड़ा जी , श्रीमती सरिता गैना जी , प्रदेश मंत्री श्रीमती एकता अग्रवाल जी , प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती स्टेफी चौहान जी , जिला प्रमुख श्रीमती रमा चोपड़ा जी , महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#महिला_विरोधी_कांग्रेस