02/12/2025
टुटू व मज्याठ के पार्षदों ने भरयाल एसटीपी निर्माण को लेकर ग्रामीणों से की वार्ता पार्षदों ने ग्रामीणों को बताया हाईटैक होगा एस.टी.पी.,नहीं होगी कोई भी असुविधा,भरयाल गांव के लोगों को मिलेगी पेयजल की सुविधा, मौके पर अधिकारियों ने किया सुनिश्चित l
शिमला भरयाल एस.टी.पी. निर्माण को लेकर ग्रामीणों के विरोध के बाद टुटू व मज्याठ वार्ड के पार्षद मोनिका भारद्वाज एवं पार्षद अनीता शर्मा ने ग्रामीणों से वार्ता की है।
दोनों पार्षदों ने ग्रामीणों के समक्ष यह भी प्रस्ताव रखा कि वे एस टी. पी. बनने से पहले ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल को चंडीगढ़ सहित शिमला शहर में बने एस.टी.पी. का भी विजिट यानी दौरा करवाएंगे, जिसमे वे देख सकते है कि किस आधुनिक तकनीक से एस टी. पी. का निर्माण हुआ है और यहां तक कि एसटी. पी. के ऊपर बड़े-बड़े शॉपिंग माल तक बने है। पार्षदों ने कहा कि वे सरकार व कानून के तहत कार्य कर रहे हैं। इसमें विरोध नहीं बनता है।