MSSS Udaipur District

MSSS Udaipur District Social Work

अन्याय व अधर्म पर भक्ति एवं सत्य की जीत के प्रतीक पर्व होलिका दहन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
02/03/2026

अन्याय व अधर्म पर भक्ति एवं सत्य की जीत के प्रतीक पर्व होलिका दहन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।


मेघवाल समाज की आन बान शान युवाओं के रोल मॉडल श्री विनोद जाखड़ जी को NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं श...
20/02/2026

मेघवाल समाज की आन बान शान युवाओं के रोल मॉडल
श्री विनोद जाखड़ जी को NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष
बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह दायित्व युवाओं की आवाज़ को मजबूती देने और छात्र हितों की रक्षा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। आशा है कि आपके नेतृत्व NSUI नई ऊर्जा, नई दिशा और संगठनात्मक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

आपके उज्ज्वल नेतृत्व में छात्र शक्ति को नई पहचान और नई ऊंचाइयाँ मिलेगी — यही शुभकामनाएं।

बहुत-बहुत बधाई! 🌹
राजस्थान के बेटे को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए Indian National Congress व शीर्ष नेतृत्व के तमाम नेताओं को बहुत बहुत आभार धन्यवाद 🙏🏻
Vinod Jakhar ji

ये शान है, ये मान है, वतन का ये सम्मान है,चले वतन इसी से है, यही मेरा अभिमान है,ये मेरा संविधान है।उद्देशिका का मंत्र है...
26/11/2025

ये शान है, ये मान है, वतन का ये सम्मान है,
चले वतन इसी से है, यही मेरा अभिमान है,
ये मेरा संविधान है।

उद्देशिका का मंत्र है, लोकतंत्र ये गणतंत्र है,
न्याय की ये नीति है, सम्पन्नता की रीति है।
अखंडता इसी से है, यही निरपेक्षता का मान है,
ये मेरा संविधान है।।

कानून की दलील है, स्वतंत्रता का ये मील है,
कर्तव्य है, अधिकार है, विचारों का अंबार है।
स्वराज भी इसी से है, इसी से वतन महान है,
ये मेरा संविधान है।
आप सभी देशवासियों को संविधान दिवस पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं
जय भारत जय संविधान

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में राजस्थान सहित अन्य राज्यों  के यात्रियों, पायलटों एवं क्रू सदस्यों की दुर्भाग्यपूर्ण मृ...
12/06/2025

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में राजस्थान सहित अन्य राज्यों के यात्रियों, पायलटों एवं क्रू सदस्यों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। साथ ही, इस विमान हादसे में कुछ मेडिकल छात्रों की भी मृत्यु हुई है तथा कई घायल हुए हैं।

मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

मेवाड़ की कद्दावर नेता , पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ गिरिजा व्यास जी का निधन हम सबके लिए ...
01/05/2025

मेवाड़ की कद्दावर नेता , पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ गिरिजा व्यास जी का निधन हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है। डॉ गिरिजा व्यास ने शिक्षा, राजनीति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ा योगदान था। उनका इस तरह एक हादसे का शिकार होकर असमय जाना हम सभी के लिए एक बड़ा आघात है।

मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं।

उदयपुर जिले की मावली तहसील के गांव नांदवेल ( रोशन नगर ) निवासी जय परमार पिता लक्ष्मी लाल जी मेघवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा...
23/04/2025

उदयपुर जिले की मावली तहसील के गांव नांदवेल ( रोशन नगर ) निवासी जय परमार पिता लक्ष्मी लाल जी मेघवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS ( 854 रैंक) में चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं |

विश्वरत्न, संविधान निर्माता, महामानव ,सामाजिक क्रान्ति के अग्रदूत,महान समाज सुधारक,महान अर्थशास्त्री, महान राजनीतिज्ञ,मह...
14/04/2025

विश्वरत्न, संविधान निर्माता, महामानव ,सामाजिक क्रान्ति के अग्रदूत,महान समाज सुधारक,महान अर्थशास्त्री, महान राजनीतिज्ञ,महान विधिवेत्ता,पिछड़ों,दलितों,मजदूर,महिलाओ,शोषित वर्गो के मसीहा,विभिन्न कुरीतियों को दूर करने के लिये सतत संघर्ष करने वाले,शोषित,पीड़ित,वचितों एवं महिलाओं के उत्थान व शिक्षा के लिये सदैव संघर्षरत,लेखक,परमपूज्य, बोधिसत्व,सिम्बल आफ नॉलेज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अंबेडकर जी के जन्मोत्सव महापर्व की समस्त देशवासियों को ढेर सारी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !
#जयभीम #जयभारत #जयसंविधान

07/04/2025

भाजपा के दिल में दलितों के लिए आखिर है क्या—दुर्भावना, नफ़रत और ईर्ष्या के अलावा?
अलवर में जब नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली जी प्रभु श्रीराम के दर्शन करने मंदिर पहुंचे, तो भाजपा नेताओं ने वहां गंगाजल छिड़कवाकर मंदिर को "शुद्ध" करने की शर्मनाक हरकत की।
यह घटना केवल एक दलित नेता का नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज की आस्था, सम्मान और गरिमा का सीधा अपमान है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के बयान ने इस घिनौनी और जातिवादी मानसिकता को और अधिक उजागर कर दिया है।

भाजपा शायद यह भूल गई है कि भगवान श्रीराम ने कभी जाति में भेद नहीं किया। उन्होंने वनवास के दौरान शबरी के झूठे बेर खाए, निषादराज से मित्रता निभाई और केवट से प्रेमपूर्वक संवाद किया। उन्होंने समाज के वंचित, पीड़ित, और शोषित वर्गों को अपने साथ लेकर रावण जैसे दुष्ट का अंत किया। राम ने अपने 14 वर्षों के वनवास के दौरान सभी जातियों और समुदायों को जोड़कर एक समरस और समावेशी भारत का निर्माण किया। इसलिए उन्हें 'मर्यादा पुरुषोत्तम' कहा गया—जो सभी के लिए मर्यादा और समानता का प्रतीक हैं।

लेकिन आज जब एक दलित मंदिर जाता है, पूजा करता है, तो भाजपा की सोच उसे अपवित्र मानती है। यह न सिर्फ बाबा साहब के संविधान का अपमान है, बल्कि मानवता और सामाजिक समानता के खिलाफ खड़ी की गई खतरनाक मानसिकता भी है। जब देश में छुआछूत के विरुद्ध अभियान चल रहा है, तब भाजपा के नेता जातिवादी सोच को खुलेआम बढ़ावा दे रहे हैं, जो शर्मनाक है।

हम भाजपा से कुछ सीधे और जरूरी सवाल पूछना चाहते हैं कि—
क्या भगवान के मंदिरों में अब जाति पूछकर दर्शन होंगे? क्या दलितों की श्रीराम में आस्था को अपवित्र माना जाएगा? क्या किसी दलित के मंदिर जाने पर वहां गंगाजल से "शुद्धिकरण" किया जाएगा? भाजपा को दलितों, किसानों, महिलाओं और मजदूरों से इतनी नफ़रत क्यों है? क्या यह बाबा साहब के संविधान की भावना का खुला अपमान नहीं है? क्या भगवान सिर्फ भाजपा नेताओं की बपौती बन चुके हैं? और क्या आज भी मंदिरों में दलितों को अछूत मानने की मानसिकता जीवित है?

हम मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma जी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष Madan Rathore जी से सार्वजनिक रूप से यह जानना चाहते हैं कि क्या वे इस घृणित सोच और शर्मनाक व्यवहार का समर्थन करते हैं या इसकी निंदा कर उचित कार्रवाई करेंगे? यह केवल राजनीति का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और भारत के संविधान की रक्षा का सवाल है। यह बाबा साहब अंबेडकर के उन सपनों की रक्षा की लड़ाई है, जिन्होंने एक समतामूलक समाज की कल्पना की थी।

हमें मिलकर इस लड़ाई को मजबूती से लड़ना है। संविधान बचाना है, और सम्मान की लड़ाई को जीतना है।
Tika Ram Jully
PMO India BJP Rajasthan CMO Rajasthan Indian National Congress Rahul Gandhi Indian National Congress - Rajasthan

अरावली पर्वत श्रृंखला में विराजमान मेघवाल संत श्री जरगाजी महाराज का नव निर्मित मन्दिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 14...
06/04/2025

अरावली पर्वत श्रृंखला में विराजमान मेघवाल संत श्री जरगाजी महाराज का नव निर्मित मन्दिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 14अप्रैल, 2025 सोमवार को होने जा रही है।
जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं |
-: कार्यक्रम :-
🌹 दि. 12अप्रैल, 2025
शनिवार, साय 8 बजे से प्रारंभ
विशाल भजन संध्या एवं बोलियाँ
🎤 संत श्री कन्हैयालाल जी एण्ड पार्टी सांडेराव

🌹 दि. 13अप्रैल, 2025
रविवार, साय 8 बजे से प्रारंभ
विशाल भजन संध्या एवं बोलियाँ
🎤 श्री मनीष जी परिहार & पार्टी तखतगढ

पता:- श्री जरगाजी जूना स्थान, गावँ गुंदाली, तहसील सायरा, जिला उदयपुर, राजस्थान

जरगाजी मेघवाल समाज

Address

Udaipur
313001

Telephone

+918290770969

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MSSS Udaipur District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to MSSS Udaipur District:

Share

Category