Udaipur - The City of Lakes

Udaipur - The City of Lakes Udaipur was founded in 1553 by Maharana Udai Singh II in the fertile circular Girwa Valley to the sou
(1529)

Udaipur was founded in 1553 by Maharana Udai Singh II in the fertile circular Girwa Valley to the southwest of Nagda, on the Banas River.

CREDAI गुजरात द्वारा आयोजित "यूथ कॉन्क्लेव 2026" के अंतर्गत आयोजित ‘डेर टू ड्रीम’ विशेष संवाद सत्र में श्रीजी हुजूर डॉ. ...
06/08/2026

CREDAI गुजरात द्वारा आयोजित "यूथ कॉन्क्लेव 2026" के अंतर्गत आयोजित ‘डेर टू ड्रीम’ विशेष संवाद सत्र में श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़*ने जीवन मूल्यों, नेतृत्व, शिक्षा, विनम्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने प्रेरक विचार साझा करते हुए युवाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, युवा उद्यमियों एवं गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

CREDAI गुजरात के अध्यक्ष तेजस जोशी ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा “ब्लू प्लेनेट” के प्रति श्रीजी हुजूर के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। इस अवसर पर प्रदर्शित
संवाद के दौरान श्रीजी हुजूर ने कहा, “मेरे बैंक में कितना बैलेंस है, यह महत्वपूर्ण नहीं है; यदि मेरे आसपास सभी लोग खुश हैं, तो मैं सबसे अमीर व्यक्ति हूँ।” उन्होंने युवाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान करते हुए कहा कि वास्तविक नेतृत्व सेवा, करुणा और उत्तरदायित्व से विकसित होता है।

प्रश्नोत्तर सत्र में श्रीजी हुजूर ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि श्रेष्ठ समाज का निर्माण श्रेष्ठ व्यक्तियों से होता है।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित युवाओं ने श्रीजी हुजूर के विचारों को जीवनोपयोगी एवं प्रेरणास्पद बताते हुए उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर CREDAI National के चेयरमैन बोमन रुस्तम ईरानी, प्रेसिडेंट शेखर पटेल, वाइस प्रेसिडेंट आशीष पटेल, ट्रेज़रर अजय पटेल, CREDAI गुजरात के चेयरमैन परेश गजेरा, सचिव विरल शाह, संयोजक पार्थ पटेल, कार्यक्रम समिति अध्यक्ष प्रांजल पटेल, संयोजक भवदत्त पटेल तथा युवा विंग सचिव मुंजल ठक्कर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हाईवे किनारे चारा (रजका) विक्रय पर रोक एवं कचरे के ढेर हटाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापनगौवंश को सड़क द...
05/08/2026

हाईवे किनारे चारा (रजका) विक्रय पर रोक एवं कचरे के ढेर हटाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गौवंश को सड़क दुर्घटनाओं एवं बीमारियों से बचाने की मांग को लेकर Animal Protection Society, Udaipur के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला कलेक्टर श्री दीपक अग्रवालको ज्ञापन सौंपा।

संस्था की अध्यक्ष डॉ. माला मट्ठा ने बताया कि उदयपुर जिले के राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के किनारे गौवंश हेतु चारा (रजका) बेचे जाने के कारण बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर आ जाता है। इससे प्रतिदिन गौमाता एवं नंदी सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं तथा अनेक गौवंश की मृत्यु भी हो रही है। यह स्थिति पशु कल्याण के साथ-साथ आमजन एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है।

ज्ञापन में मांग की गई कि राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के किनारे गौवंश हेतु चारा (रजका) बेचने पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा ऐसे विक्रेताओं को वहां से हटाया जाए, जिससे गौवंश सड़कों पर न आए और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

साथ ही, संस्था ने मांग की कि शहर एवं राजमार्गों के आसपास फैले कचरे के ढेरों को तत्काल हटाया जाए तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे गौवंश भोजन की तलाश में प्लास्टिक, पॉलीथिन, कांच एवं अन्य नुकीली तथा हानिकारक वस्तुओं का सेवन न करे। इससे गौवंश को गंभीर बीमारियों, आंतरिक चोटों एवं असमय मृत्यु से बचाया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने की भी मांग की गई।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ. माला मट्ठा के साथ किरण भावसार भी उपस्थित रहीं।

संस्था ने प्रशासन से गौवंश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं एवं कचरे के कारण होने वाली गौवंश की मृत्यु और बीमारियों पर रोक लगाई जा सके।

हेल्पिंग यूथ संस्थान के तत्वावधान में अच्छी वर्षा, किसानों की समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना को लेकर गांगू कुंड से मेवाड़...
03/08/2026

हेल्पिंग यूथ संस्थान के तत्वावधान में अच्छी वर्षा, किसानों की समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना को लेकर गांगू कुंड से मेवाड़ के आराध्य भगवान श्री एकलिंगनाथ जी तक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। लगभग 20 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में 80 से 90 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु प्रातः 6:00 बजे गांगू कुंड से रवाना हुए और करीब 11:30 बजे भगवान श्री एकलिंगनाथ मंदिर पहुंचे।

पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने "जय महाकाल" एवं "एकलिंगनाथ महाराज की जय" के जयघोष करते हुए भक्तिमय वातावरण में पदयात्रा पूरी की। यात्रा का उद्देश्य भगवान श्री एकलिंगनाथ से प्रदेश में अच्छी वर्षा, किसानों की समृद्धि, समाज में सुख-शांति तथा सभी परिवारों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना करना था.

तनिष्क चौधरी ने बताया कि वर्तमान समय में प्रदेश के किसानों एवं आमजन की खुशहाली को ध्यान में रखते हुए भगवान श्री एकलिंगनाथ से समय पर अच्छी वर्षा, भरपूर फसल, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई। उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज में एकता, सेवा भावना और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करती हैं.

मंदिर पहुंचने के पश्चात भगवान श्री एकलिंगनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया तथा विशेष भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री एकलिंगनाथ से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की,

इस अवसर पर मनोहर जी चौधरी, रमेश जी साहू, ओम चौधरी, गणेश जी साहू, नरेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे। पदयात्रा का समापन भगवान श्री एकलिंगनाथ के दर्शन, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

विरासत संरक्षण और परोपकार के भविष्य पर मंथनविरासत व्यक्ति की नहीं, बल्कि समाज की अमूल्य धरोहर - डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड...
29/07/2026

विरासत संरक्षण और परोपकार के भविष्य पर मंथन

विरासत व्यक्ति की नहीं, बल्कि समाज की अमूल्य धरोहर - डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, उत्तरदायी संरक्षकत्व और परोपकार की भूमिका पर केंद्रित विशेष संवाद 'द लेगेसी ऑफ मेवाड़ : विरासत संरक्षण, परंपरा, नेतृत्व और परोपकार' का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं नेटवर्किंग सत्र से हुई, जिसके बाद द चैंबर्स, मुंबई की ओर से स्वागत उद्बोधन के माध्यम से कार्यक्रम की थीम प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात मेवाड़ राजघराने के 77वें श्री एकलिंग दीवान श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ तथा वॉटरफील्ड एडवाइजर्स की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री सौम्या राजन का परिचय कराया गया।

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन, उदयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर मेवाड़ राजवंश की 1,500 वर्षों से अधिक पुरानी विरासत, उदयपुर की सांस्कृतिक धरोहर तथा महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के संरक्षण कार्यों पर आधारित एक प्रेरक फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सुश्री सौम्या राजन द्वारा संचालित संवाद में मेवाड़ राजघराने की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण, सतत पर्यटन, विरासत प्रबंधन तथा परोपकार, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व और निजी पूंजी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ तथा सुश्री सौम्या राजन ने भारत की जीवंत विरासत को भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

संवाद के दौरान श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि विरासत किसी व्यक्ति की संपत्ति नहीं, बल्कि समाज की अमूल्य धरोहर है, जिसकी रक्षा और संवर्धन वर्तमान पीढ़ी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने रेखांकित किया कि संरक्षण केवल स्मारकों तक सीमित नहीं, बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों, परंपराओं और सामुदायिक स्मृतियों को जीवित रखने का सतत प्रयास है।

इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र में उपस्थित अतिथियों ने विरासत संरक्षण, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विविध विषयों पर अपने प्रश्न रखे। इस अवसर पर आईएचसीएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत चटवाल, हिंदुजा समूह के वरिष्ठ सलाहकार पॉल अब्राहम, एजेडबी पार्टनर्स के संस्थापक बहराम वकील, टाटा रियल्टी के उदय नारायण, मुम्बई से देबास्मिता पाणी, मिराए एसेट मेनेजमेंट के स्वरूप मोहंती, मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन की सुनीता अग्रवाल, यूएनडीपी इ

28/07/2026

Monsoon Udaipur 💞

[ Udaipur City of Lakes, Udaipur Monsoon, Cloudy Weather in Lakecity ]

Address

Udaipur
313001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Udaipur - The City of Lakes posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Udaipur - The City of Lakes:

Shortcuts

Share