Dr hanwant Singh

Dr hanwant Singh yog,social service,environment conservation,police service

27/06/2026

मेरे बॉक्सिंग के गुरुजी (उस्ताद जी) श्री जगदीश जी से और देवस्वरूप बच्चो से मिलने का मोका मिला बच्चो को ट्रैफिक नियमों,साइबर अपराध जानकारी,प्रकृति संरक्षण,नशे के दुष्परिणामों और योग संबंधी जानकारी दी गई।

21/06/2026

12 वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई 🎉 करो योग रहो निरोग। 😊🙏🏻😊

06/06/2026

भारत में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में करीब 550 लोगो की मृत्यु होती है और राजस्थान में प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में करीब 11000 लोगो की मृत्यु होती है आपकी जिंदगी आपके परिवार के लिए बेहद कीमती है कृपया सभी यातायात नियमों की पालना करे हेलमेट,सीटबेल्ट पहने,रोंग साइड कभी नहीं चले। यातायात नियमों की पालना भी देशभक्ति है। 😊

23/05/2026

थाना बोरानाडा (आयुक्तालय जोधपुर) कार्य भार ग्रहण किया गया।

08/05/2026

आप सभी के द्वारा मेरे जन्मदिवस पर अपने आशीर्वाद और मार्गदर्शन के रूप में जो शुभाशीष प्रेषित कर इसे विशेष बनाया गया जिस हेतु हृदय कि गहराइयों से कोटिशःआभार। आप सभी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदेव इसी प्रकार बना रहे इसी आशा के साथ 🙏😊🙏
सादर

13/03/2026

शीतला माता जी मंदिर कागा जोधपुर—1772 ईसवी में जोधपुर के तत्कालीन महाराजा श्री विजय सिंह जी के बड़े बेटे की चेचक से मृत्यु हो जाने पर रुष्ट होकर जूनी मंडी में स्थित शीतला माता जी की मूर्ति को देश निकाला देकर कागा स्थित श्मशान में रखवा दिया,स्वप्न में माताजी के दर्शन देने और पुनःपुत्र रत्न प्राप्ति पर महाराजा जी ने शीतला माताजी की कागा में स्थापना करवायी जिस मंदिर में शीतला माता जी (चेचक-चने जितने बड़े दाने),उनकी छोटी बहिन औरी माताजी (मध्यम दाने) और इनके भाई श्री अचपड़ा जी(छोटे दाने) की मूर्तिया स्थापित है जहाँ पर मंदिर के नीचे एक गुफा मंडोर तक होने की बात कही जाती है उक्त मंदिर की सेवा माली (गहलोत) परिवार के लोग करते है ऐसी मान्यता है की छोटे बच्चो को यहाँ पर दर्शन करने हेतु लाने से चेचक नहीं होता यदि किसी को चेचक,औरी ,अचपड़ा जी के दाने निकल भी जाते है तो मंदिर से दिया जाने वाला जल पिलाने और भभूति लगाने से आराम मिलता है।

07/03/2026

खाटू श्याम लक्खी मेले के दौरान बड़े बुजुर्गों,दिव्यांगों,मूक बघिर,कैंसर पीड़ित श्रद्धालुओं को पुलिस द्वारा त्वरित मदद दी जाकर तीन बाण धारी के दर्शन करवाये। 🙏🏻राजस्थान पुलिस आमजन की मदद हेतु सदेव तत्पर 🙏🏻

01/03/2026

श्री खाटूश्याम जी ड्यूटी के दौरान लक्खी मेले में श्रद्धालुओं को गर्मी में जल 💧 सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। जय खाटू श्याम जी की,जय तीन बाण धारी की,जय हो हारे के सहारे की।

28/02/2026

महाबंध (ग्रेट लॉक) अंतःस्रावी ग्रंथियों-थायराइड का संतुलन,बेहतर पाचन,प्राण ऊर्जा को ऊर्ध्वगामी करने,मानसिक शांति,पेट—पेल्विक क्षेत्र की मांसपेशियो को मजबूत बनाने में सहायक। यह अपचन,कब्ज़,अनिंद्रा,मानसिक तनाव—OCD (ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर),थायरॉइड—पेराथायरॉइड समस्या,मन की चंचलता,अस्थिरता,शरीर में ऊर्जा-शक्तिविहीन होने,अस्थमा इत्यादि में बेहद सहायक।हृदय रोग,उच्च रक्तचाप,हर्निया,गर्भवती महिलाओं को इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए इसका अभ्यास योग्य शिक्षक के निर्देशन में करना बेहतर है। 😊🙏🏻😊

Address

Udaipur

Telephone

+918209191267

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr hanwant Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dr hanwant Singh:

Shortcuts

Share

Category