13/01/2022
नेहरु युवा केंद्र उज्जैन द्वारा आज दिनांक १२/०१/२०२२ को स्वामी विवेकानन्द जी के जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस ऑनलाइन माध्यम से मनाया गया जिसमे रामकृष्ण परमहंस मिशन आश्रम उज्जैन के सचिव श्री शैलेश जोशी जी, श्री अरविंद कुमार जैन, जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डॉक्टर मनीषा चौरे एवं डॉक्टर उत्तम मीना समाजशास्त्र विभाग, विक्रम विश्व विद्यालय उज्जैन से मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए।
शैलेश जोशी जी ने सभी उपस्थित युवाओं को स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। डॉक्टर मनीषा चौरे जी ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो को सभी युवा अपने जीवन में कैसे उतार सकते है इसके बारे में युवाओं को सविस्तर रूप से बताया। डॉक्टर उत्तम मीना द्वारा साहित्य की आवश्यकता के बारे में युवाओं को मार्गादर्शित किया। श्री अरविंद कुमार जैन जी ने युवाओं को जमीनी स्तर पर कार्य करने हेतु एवं नागरिकों को विधिक सेवाओं के जानकारी प्रदान करने के बारे में मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम के आयोजक जिला युवा अधिकारी श्री अभिलाष म्हस्के ने सभी अतिथियों एवं युवाओं का आभार व्यक्त कर एक सशक्त युवा बनने के लिए कहा। कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग श्री नितेश कुमार जी जिला युवा अधिकारी बड़वानी जी का रहा। श्री जितेन्द्र सैनी, लेखापाल नेहरु युवा केंद्र उज्जैन, इंदरप्रीत सिंह, शुभम सिंह परिहार, संजय राज, दिव्य शर्मा आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।🙂