Jayati Singh IAS

Jayati Singh IAS I am an IAS officer of 2016 Batch. I am presently posted as CEO at Zila Panchayat Jabalpur

सदावल हेलीपैड के निर्माण कार्य की प्रगति देखने के लिए औचक निरीक्षण किया गया...
08/01/2025

सदावल हेलीपैड के निर्माण कार्य की प्रगति देखने के लिए औचक निरीक्षण किया गया...

बैठक में कलेक्टर सर ने कहा कि सभी अधिकारी दी गई जिम्मेदारी को समय सीमा में पूर्ण करें। सफाई व्यवस्था और स्वच्छता का विशे...
04/01/2025

बैठक में कलेक्टर सर ने कहा कि सभी अधिकारी दी गई जिम्मेदारी को समय सीमा में पूर्ण करें। सफाई व्यवस्था और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही बड़नगर में एसडीएम को निर्देश दिए कि हेलीपैड और उद्घाटन स्थल पर व्यवस्थाओं के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित कर लें और सभी तैयारियां कल शाम तक पूर्ण हो जाए।

राहगीरी आनंद उत्सव का कार्यक्रम रविवार सुबह 6:00 बजे से कोठी रोड पर आयोजित होगा। इसमें माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी सम्मिलित होंगे। इसके संबंध में कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए की राहगीरी के पहले और उसके होने के बाद स्वच्छता का पूर्ण ध्यान रखा जाए।

इसके साथ ही निगम आयुक्त ने बताया कि राहगीरी में 38 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें अनेक सांस्कृतिक सामाजिक संस्थाओं के द्वारा कार्यक्रम आयोजित होंगे।

उज्जैन जिले के विशेष व्यंजन के लिए भी स्टॉल लगाए जाएंगे। रंगोली पेंटिंग के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं, हास्य परिहास के कार्यक्रम और अन्य आनंद उत्सव के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसके लिए सभी संस्थाओं से चर्चा हो चुकी है और विभिन्न संस्थाओं के द्वारा भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है।

बड़नगर में नवनिर्मित सीएम राईस स्कूल के निरीक्षण के दौरान...
03/01/2025

बड़नगर में नवनिर्मित सीएम राईस स्कूल के निरीक्षण के दौरान...

आगामी सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक स्मार्ट सिटी के कार्यालय के एनआइसी कक्ष में की।...
02/01/2025

आगामी सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक स्मार्ट सिटी के कार्यालय के एनआइसी कक्ष में की। बैठक में सिंहस्थ के अंतर्गत विकसित किए जा रहे घाटों की बनावट के बारे में चर्चा की गई।


श्री गोपाल डाड जी ने बैठक में कहा कि प्रस्तावित घाटों के निर्माण के अंतर्गत उज्जैन विकास प्राधिकरण और जल संसाधन विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में कान्ह डक्ट परियोजना के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की चर्चा की गई। परियोजना के तहत बनाए जाने वाले कॉन्करीट डक्ट की संरचना के बारे में विस्तार से बताया गया।

सिंहस्थ 2028 महापर्व के अंतर्गत किए जाने वाले समस्त निर्माण कार्य समयसीमा में पूर्ण किए जाए। इनकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इन कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जाए।


बैठक में सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना के बारे में चर्चा की गई एवं बताया गया कि इसकी क्षमता 51 एमसीएम रहेगी। इससे क्षिप्रा नदी में पूरे समय जल प्रवाहमान रहेगा।

सिंहस्थ के दौरान प्रमुख उद्देश्य स्वच्छ पेय जल और निर्बाध विद्युत प्रदाय करना है। एमपीइबी निर्बाध विद्युत प्रदाय के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाए। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्थाओं की ओर भी विशेष ध्यान दिया जाए। सिंहस्थ के दौरान समस्त प्रमुख चौराहे सदैव रोशन रहें। सभी परियोजनाओं का पार्ट चार्ट बनाया जाए।

सिंहस्थ 2028 के दौरान झोनल कार्यालय स्थायी तौर पर बनाए जाएं तथा एक अधिकारी वहां हमेशा ड्यूटीरत रहे। उज्जैन विकास प्राधिकरण के द्वारा सिंहस्थ के अंतर्गत किए जाने वाले निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में यूडीए के सीईओ श्री संदीप सोनी, सीईओ स्मार्ट सिटी श्री संदीप शिवा, जल संसाधन विभाग के ईइ श्री पीके खरत, नगर पालिक निगम के अधिकारीगण, विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

#उज्जैन #प्राउज्जैन

कालिदास अकादमी के निरीक्षण के दौरान...
05/11/2024

कालिदास अकादमी के निरीक्षण के दौरान...

सोमवार को प्रशासन‍िक संकुल भवन के द्वितीय तल स्थित सभा कक्ष में समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री...
05/11/2024

सोमवार को प्रशासन‍िक संकुल भवन के द्वितीय तल स्थित सभा कक्ष में समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह सर ने कालिदास समारोह की तैयारीयों की विस्तृत समीक्षा की।

कालिदास समारोह को दृष्टिगत कालिदास अकादमी मे पुताई, रखरखाव, रिपेंयर का कार्य, साज सज्जा, पार्किंग, प्रकाश व विघुत आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

छठ पूजन के पर्व पर घाटों की साफ-सफाई, साज-सज्जा, प्रकाश की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर पर्याप्त संख्या में होमगार्ड व तैराक की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

श्री बीजासन माता मंदिर का निरीक्षण करने के दौरान। निरीक्षण कर मंदिर परिसर में स्वच्छता, साज सज्जा ,पीने का पानी,नवीन शौच...
03/11/2024

श्री बीजासन माता मंदिर का निरीक्षण करने के दौरान।

निरीक्षण कर मंदिर परिसर में स्वच्छता, साज सज्जा ,पीने का पानी,नवीन शौचालय के निर्माण ,सभागार का जीर्णोद्धार ,मंदिर के आस पास के पथ का रख रखाब एवं पुननिर्माण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

09/09/2024
प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल स्थित सभाकक्ष में स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा उपायों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक म...
02/09/2024

प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल स्थित सभाकक्ष में स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा उपायों की समीक्षा बैठक ली गई।

बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित चिकित्सकीय संस्थानों में चिकित्सकों और महिलाओं की सुरक्षा हेतु सम्पादित गतिविधियों के बारे में समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि ऐसे स्वास्थ्य संस्थान जहां सौ बेड से अधिक हैं, वहां गूगल फार्म के माध्यम से सेल्फ ऑडिट रिपोर्ट प्राप्त करने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश प्रसारित किये गये हैं। अगले पांच से सात दिनों में जिले में इनका पालन सुनिश्चित किया जाये।

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम-2013 के तहत समस्त चिकित्सा संस्थानों में आन्तरिक परिवाद समितियों (आईसीसीएस) की स्थापना अनिवार्य रूप से की गई है।

जिले के समस्त बीएमओ यह सुनिश्चित करें कि उनके अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली स्वास्थ्य संस्थाओं में आईसीसीएस की क्या स्थिति है, समितियों की समय-समय पर ट्रेनिंग आयोजित करवाई जाये।

समस्त एसडीएम को निर्देश दिये कि उनके अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले समस्त चिकित्सा संस्थानों का रात्रिकालीन औचक निरीक्षण किया जाये और वहां सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर शीघ्र-अतिशीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा स्वास्थ्य संस्थाओं के सुरक्षा प्रोटोकॉल, रिस्पांस प्रोटोकॉल को चेक किया जाये।

स्वास्थ्य संस्थानों में आऊटसोर्स के कितने कर्मचारी हैं, उनकी जानकारी ली जाये तथा स्वास्थ्य संस्थाओं में रात्रि में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाये।

इसके अलावा स्वास्थ्य संस्थाओं के आसपास अतिक्रमण व असामाजिक तत्वों को हटाये जाने की कार्यवाही भी की जाये। परिसर में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता की जांच की जाये। परिसर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जाये।

चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत चिकित्सक और अन्य मेडिकल स्टाफ के अस्पतालों में आवागमन के मार्ग में कोई ब्लाइंड स्पॉट यदि हो तो उन्हें चिहिन्त किया जाये। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की रात्रिकालीन ड्यूटी हेतु स्वच्छ, सुरक्षित एवं समीप ड्यूटी रूम (प्रसाधनयुक्त) की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाये। शासकीय संस्थानों में सुरक्षाकर्मियों की भी उचित संख्या में उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

#जिलापंचायतउज्जैन #उज्जैन

जिले के सभी 2545 शासकीय अशासकीय स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया । विद्यार्थियो ने श्रीकृष्ण ...
28/08/2024

जिले के सभी 2545 शासकीय अशासकीय स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया ।

विद्यार्थियो ने श्रीकृष्ण राधा भगवान का रूप रचा और भगवान कृष्ण की लीलाओं पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

कुछ विद्यालयों में इस्कॉन से पंडित भी पहुंचे एवं श्रीकृष्ण भगवान जीवन प्रसंग और दर्शन की जानकारी प्रदान की जिसे विद्यार्थियो ने उत्सुकता से सुना। विद्यार्थियो को प्रसादी भी वितरण किया गया। एक आंकड़े के मुताबिक लगभग 50000 से उपर विद्यार्थियो ने आज विभिन्न स्कूलों में सहभागिता की।

पदभार ग्रहण करने के बाद जनपद पंचायत घट्टिया क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत में भ्रमण किया l ग्राम पंचायत कालियादेह में ...
26/08/2024

पदभार ग्रहण करने के बाद जनपद पंचायत घट्टिया क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत में भ्रमण किया l

ग्राम पंचायत कालियादेह में मनरेगा योजना से निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण कर सरोवर की पाल पर प्लान्टेशन करने के निर्देश दिए l

ग्राम पंचायत के सभागृह में विभिन्न योजनाओं और निर्माण कार्यों की जानकारी ली और निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतें अपने स्वयं के स्त्रोत, दुकान इत्यादि का निर्माण करें जिससे ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि हो तथा ऑनलाइन संबंधी कार्यों के लिए ग्राम पंचायत को कंप्यूटराइज्ड की जाए जिससे ग्रामीण जनों को ऑनलाइन संबंधी कार्यों की सुविधा मिल सके।

#जिलापंचायतउज्जैन #उज्जैन

23 अगस्त को अपने कर्त्तव्य स्थल जिला पंचायत कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर जिला...
25/08/2024

23 अगस्त को अपने कर्त्तव्य स्थल जिला पंचायत कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है।

इस अवसर जिला पंचायत की विविध शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर शाखाओं के कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

Address

Ujjain

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jayati Singh IAS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share