Vibhash Upadhyaya

Vibhash Upadhyaya Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vibhash Upadhyaya, Social service, Ujjain.

🍁 *बसंत पंचमी पर्व पर माँ सरस्वती पूजन कार्यक्रम संपन्न*उज्जैन/ १४ जनवरी को मध्यान्ह 12 : 10 से महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक...
14/02/2024

🍁 *बसंत पंचमी पर्व पर माँ सरस्वती पूजन कार्यक्रम संपन्न*
उज्जैन/ १४ जनवरी को मध्यान्ह 12 : 10 से महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, चिन्तामण गणेश, उज्जैन पर श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, उज्जैन एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर माँ सरस्वती पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे विशेष अतिथि डॉ. मनोहर जी रावल (रावल बाबा) श्री महाकालेश्वर खाटू श्याम अखाड़ा, उज्जैन) मुख्यवक्ता डॉ पीयूष जी त्रिपाठी*(निदेशक श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, चिन्तामण गणेश, उज्जैन) एवं श्री जय दीक्षित जी (जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, उज्जैन) थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के विग्रह पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन एवं बटुक द्वारा वैदिक स्वस्तिवाचन से किया गया । तत्पश्चात परामर्शदाता कवि राजेश रावल "सुशील" द्वारा बसंत ऋतु पर आधारित गीत की प्रस्तुति दी गई । सभी अतिथि वक्ताओं ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु इस प्रकार के आयोजनों को सराहा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, उज्जैन के ब्लॉक समन्वयक श्री अरुण जी व्यास, नवांकुर संस्था के श्री विजय जी शर्मा, करुणा शितोले ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह जी आंजना विकास जी वह अन्य सदस्य उपस्थित थे । संचालन महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के शिक्षक श्री दीपक उपाध्याय जी ने किया एवं आभार श्री अपूर्व जी पौराणिक ने माना।

Ujjainएक अनुठी सामाजिक पहल - स्वेयं के विवाह के साथ किया 11 कन्यााओं का विवाहआज समाज में व्यक्ति स्वार्थी होता जा रहा है...
31/01/2024

Ujjain
एक अनुठी सामाजिक पहल - स्वेयं के विवाह के साथ किया 11 कन्यााओं का विवाह

आज समाज में व्यक्ति स्वार्थी होता जा रहा है परिवारों में विघटन हो रहा है वहीं आज श्री कृष्णकांत चतुर्वेदी रिटायर्ड फौजी ( वायुसेना) एवं कुशल व्यवसायी इंदौर ने एक अनुठा उदाहरण प्रस्तुात किया है।
चि. कमल चतुर्वेदी संग सौ. का. सृष्टि के शुभ विवाह अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर 10 कन्याओं का सामूहिक विवाह कर अनूठी सामाजिक पहल की है। इस पहल का मार्गदर्शन श्री विभाष जी उपाध्यााय, उपाध्यक्ष म.प्र. जन अभियान परिषद आशीर्वाद महंत स्वामी आनंद जीवनदास जी महाराज श्रीस्वामी नारायण आश्रम के द्वारा सामुहिक विवाह सम्मेनलन करने के विचार को मजबूती मिली। 31 जनवरी 2024 को स्थान श्रीस्वामी नारायण आश्रम त्रिवेणी शनि मंदिर इंदौर रोड पर समपन्न् हुआ। श्री चतुर्वेदी जी की पहल को सराहने एवं नव दंपतियों को आशीर्वाद देने हेतु पूज्य् संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में बालयोगी उमेशनाथजी महाराज वाल्मीकी धाम उज्जै‍न, महंत असंगानंदजी महाराज, महंत काशीदास जी महाराज पीठाधीश्वर हजारी हनुमान मंदिर, महंत मुनी शरण जी महाराज रामानंद आश्रम, महंत सुरेश्वोरानंदजी महाराज निरंजनी अखाडा, स्वामी रामदासजी त्यागी, राघवदासजी रामानंद आश्रम, श्री राजेन्द्र भारती पूर्व विधायक महंत मंगलनाथ मंदिर, श्री शिवेन्द्र तिवारी पार्षद एम आई सी मेंमर, श्री सुरेश गिरी पूर्व महामंत्री उपस्थित रहे। संतो का स्वागत सम्मान शॉल श्री फल से श्री कृष्णकांत चतुर्वेदी, श्री अनिल कुमार, श्री आनंद प्रकाशजी, श्री नरेन्द्र जी, श्री संजीव जी, श्री गजराज जी, श्री अशोक जी, श्री अरविंदजी द्वारा किया गया।आशीर्वचन परम पूज्य महंत आनंद जीवनदास जी महाराज, महंतअसंगानंदजी महाराज, बालयोगी महंत उमेशनाथ जी ने दिये। म. प्र. जन अभियान परिषद की पूरी टीम ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री शिव प्रसाद मालवीय द्वारा एवं आभार प्रोफेसर जय प्रकाश पाठक ने माना।
हितानन्द शर्मा
Shivprakash
M.P. Jan Abhiyan Parishad
MPJAP

 #मंडलेश्वर म.प्र. जन अभियान परिषद जिला खरगोन के द्वारा मंडलेश्वर के नर्मदा तट पर माधवाश्रम गौशाला में स्वामी विवेकानंद ...
30/01/2024

#मंडलेश्वर
म.प्र. जन अभियान परिषद जिला खरगोन के द्वारा मंडलेश्वर के नर्मदा तट पर माधवाश्रम गौशाला में स्वामी विवेकानंद जी पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया । व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल के सदस्य एवं निवृतमान सह सरकार्यवाह मान. सुरेश भैया जी जोशी सम्मिलित रहे । आपने अपने प्रेरक प्रबोधन में स्वामी विवेकानंद जी की दृष्टि के भारत और उनके संप्रेरक विचारों को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत मृत्युंजय राष्ट्र है, भारत को समाप्त करने के लिए कई तरह की शक्तियां आई किंतु हर बार हारकर लौट गई । भारत केवल भूमि का टुकड़ा नहीं है, यह देवभूमि है, धर्मभूमि, है कर्मभूमि है, मोक्षभूमि है । स्वामी विवेकानंद जी ने राष्ट्र के प्रति हमारी सुप्त चेतना के पुनर्जागरण एवं पुनर्स्थापना का महत्वपूर्ण कार्य किया । हमें विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करते हुए भारत के वैभव को सदैव बनाए रखना है । परिषद के मान. उपाध्यक्ष महोदय श्री विभाष जी उपाध्याय ने कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम विश्व की अत्यंत प्राचीन व पुण्य नर्मदा नदी के तट पर विश्व के अत्यंत दिव्य और महान व्यक्तित्व स्वामी विवेकानंद जी के जीवन संदेश का श्रवण एवं अनुसरण करने के लिए उपस्थित हुए हैं । अतः हम अपने कार्यों में सदैव उनके आदर्श को समक्ष रखें । आपने बताया कि जन अभियान परिषद द्वारा राष्ट्र के उत्थान में और सामाजिक पुनर्जागरण में योगदान देने वाले पांच महापुरुषों के विचारों को व्याख्यानमाला के माध्यम से समाज के मध्य पहुंचाकर आदर्श नागरिक की अवधारणा को स्थापित करते हुए राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण का भागीरथ प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय प्रांत संघचालक एवं माधवाश्रम गौशाला न्यास के अध्यक्ष श्री प्रकाश जी शास्त्री, गौशाला के न्यासी और जन अभियान परिषद के भूतपूर्व उपाध्यक्ष श्री प्रदीप जी पांडेय, नर्मदालय, लेपा की स्वामिनी विशुद्धानंद (भारती ठाकुर दीदी), न्यासी श्री अमित जी जोशी, संत एवं कथाकार मोहन भाई जी और प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
हितानन्द शर्मााShivprakashhमध्यप्रदेश जन अभियान परिषददMPJAPPM.P. Jan Abhiyan Parishadd@followers

 #उज्जैन श्री महाकालेश्वर दर्शन को पधारेद्वाराचार्य मलूकपीठाधीश्वर श्री राजेन्द्रदास देवाचार्यजी महाराज का स्वागत और अभि...
29/01/2024

#उज्जैन
श्री महाकालेश्वर दर्शन को पधारे
द्वाराचार्य मलूकपीठाधीश्वर श्री राजेन्द्रदास देवाचार्यजी महाराज का स्वागत और अभिनन्दन किया।

 *ध्वजारोहण कार्यक्रम*दिनांक 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर म.प्र.जन अभियान परिषद संभाग कार्यालय ऋषि नगर उज्‍जैन ...
26/01/2024


*ध्वजारोहण कार्यक्रम*

दिनांक 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर
म.प्र.जन अभियान परिषद संभाग कार्यालय ऋषि नगर उज्‍जैन में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में शिवप्रसाद मालवीय संभाग समन्वयक जय दीक्षित जिला समन्वयक उज्जैन सचिन शिंपी जिला समन्वयक,जिले के विकासखंड समन्वयक अरुण व्यास,संदीप मालवीय,मोहन सिंह परिहार,श्रीमती रेणुका क्षेत्रीय,श्रीमती नम्रता तिवारी,इंद्रेश पवार एवं कार्यालय स्टाफ,नवांकुर संस्था,परामर्शदाता,नगर विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य उप‍स्थित रहे ।
Ujjain
M.P. Jan Abhiyan Parishad

Address

Ujjain

Telephone

+917999726198

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vibhash Upadhyaya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category