06/09/2026
नगर निगम ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षकों का सम्मान
शिक्षक समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं — महापौर श्री मुकेश टटवाल
महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इसी क्रम में नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन मोती नगर स्थित बाबा साहब नातू सामुदायिक भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री मुकेश टटवाल ने की। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री अनिल गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष श्री रवि राय सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात नगर निगम के समस्त 54 वार्डों से पार्षदों द्वारा अनुशंसित किए गए शिक्षकों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 05 शिक्षकों का शाल, श्रीफल, पुष्पमाला एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया
शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले पांच शिक्षकों का भी सम्मान
जिला शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले 05 शिक्षकों को भी नगर निगम द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके शिक्षा एवं समाज निर्माण में योगदान को सराहा गया
समारोह को संबोधित करते हुए महापौर श्री मुकेश टटवाल ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, विचार और भविष्य का निर्माण करते हैं। एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक द्वारा दिए गए संस्कार और ज्ञान से विद्यार्थी आगे चलकर समाज एवं राष्ट्र के सकारात्मक निर्माण में योगदान देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही वह गुरु है, जो विद्यार्थी के जीवन को सही दिशा देकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नींव रखता हैं
महापौर ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में उस ज्ञान, संस्कार और शिक्षा का सम्मान है, जिसके माध्यम से समाज निरंतर आगे बढ़ता है। नगर निगम द्वारा शिक्षकों के सम्मान की यह परंपरा आगे भी निरंतर जारी रहेगी
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्री प्रकाश शर्मा, श्री कैलाश प्रजापत, डॉ. योगेश्वरी राठौर, जोन अध्यक्ष श्री सुशील श्रीवास, श्री सुरेंद्र मेहर, श्री पुरुषोत्तम मालवीय, श्री संग्राम सिंह भाटिया, पार्षद श्री गब्बर भाटी, श्री शिवेंद्र तिवारी, श्री हेमंत गहलोत, श्री राजेश बाथम, श्री गजेंद्र हिरवे, श्री गब्बर कुवाल, श्रीमती आभा कुशवाहा, श्रीमती नीलम कालरा, श्रीमती बबीता गौड़, श्रीमती राखी कड़ेल, श्रीमती लीला वर्मा, श्रीमती प्रेमलता रामी, पार्षद प्रतिनिधि श्री बाबूलाल बाघेला, श्री गोपाल अग्रवाल, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, सहायक आयुक्त श्री प्रफुल्ल गठरे, जनसंपर्क अधिकारी श्री पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Swachh Bharat Mission - Urban
Ministry of Housing and Urban Affairs
Swachh Madhya Pradesh Urban
Manohar Lal
Anurag Jain
Swachh Bharat Mission, India
Swachh Survekshan
CM Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain
#उत्कृष्ट_उन्नत_उज्जवल_उज्जैन
#स्वच्छ_उज्जैन_स्वस्थ_उज्जैन