01/09/2026
मध्यप्रदेश में 'हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' की थीम पर मनेगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026!
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत पूरे प्रदेश में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
✨ मुख्य आकर्षण और गतिविधियां:
🔹 स्थानीय एवं पौष्टिक आहार: प्रोटीन रिच फूड, मिलेट्स और स्थानीय सुपरफूड्स के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए रेसिपी डेमोंस्ट्रेशन।
🔹 गुणवत्तापूर्ण भोजन: 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए मेन्यू के अनुसार ताजा और विविधतापूर्ण गर्म पका भोजन।
🔹 सामुदायिक निगरानी: भोजन की गुणवत्ता और सेवाओं में पारदर्शिता के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों पर मेन्यू बोर्ड और प्रबंधन समितियों की सक्रिय सहभागिता।
🔹 जीवन के पहले 1,000 दिन: बच्चों के शुरुआती विकास, पोषण और परामर्श पर विशेष ध्यान।
🔹 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: पात्र गर्भवती व धात्री महिलाओं तक 100% लाभ पहुंचाने के लिए सैचुरेशन ड्राइव।
आइए, हम सब मिलकर आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़ें और बच्चों व माताओं के बेहतर पोषण व स्वास्थ्य के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। 🤝🌸