Collector Office Ujjain

Collector Office Ujjain Official handle of Collector Ujjain ,Government of Madhya Pradesh

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जवाबदेही हमारी प्राथमिकता।" मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल ने ...
05/06/2026

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जवाबदेही हमारी प्राथमिकता।"

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल ने आज उज्जैन में टीकाकरण सत्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पानबिहार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सेवाओं को बेहतर बनाने, पोर्टल अपडेट रखने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने के कड़े निर्देश दिए गए।

स्वस्थ बच्चा, उज्ज्वल भविष्य!कुपोषण को हराकर स्वस्थ हुआ बालक यश! खाचरौद के पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) की टीम ने यश को वि...
05/06/2026

स्वस्थ बच्चा, उज्ज्वल भविष्य!
कुपोषण को हराकर स्वस्थ हुआ बालक यश! खाचरौद के पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) की टीम ने यश को विशेष देखभाल, पोषण और चिकित्सकीय सहायता प्रदान कर नया जीवन दिया। जिला प्रशासन की यह अनूठी पहल कुपोषण मुक्त उज्जैन के सपने को साकार कर रही है।

उज्जैन की प्रतिभाशाली बेटी दीक्षा ने मात्र 22 मिनट में 8 मिमी की चने की दाल के 12 दानों पर 12 ज्योतिर्लिंगों की पेंटिंग ...
05/06/2026

उज्जैन की प्रतिभाशाली बेटी दीक्षा ने मात्र 22 मिनट में 8 मिमी की चने की दाल के 12 दानों पर 12 ज्योतिर्लिंगों की पेंटिंग बनाकर 'वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज कराया है। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह जी ने उन्हें इस विश्व कीर्तिमान के लिए सम्मानित किया। दीक्षा की इस रचनात्मकता को सलाम!

"उद्योग और पर्यावरण साथ-साथ!" 🌿🏭विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) और औद्योगिक इकाइयों के...
05/06/2026

"उद्योग और पर्यावरण साथ-साथ!" 🌿🏭

विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) और औद्योगिक इकाइयों के संयुक्त प्रयासों से एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उज्जैन के औद्योगिक क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ आज 250 पौधे रोपित किए गए।

प्रकृति के प्रति संकल्प, उज्जैन की नई पहचान! पंचक्रोशी यात्रा मार्ग पर 12 पावन उपवनों के निर्माण की श्रृंखला में आज 'आस्...
05/06/2026

प्रकृति के प्रति संकल्प, उज्जैन की नई पहचान!

पंचक्रोशी यात्रा मार्ग पर 12 पावन उपवनों के निर्माण की श्रृंखला में आज 'आस्था वन कारोहन' का निर्माण प्रारंभ हुआ। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उपस्थिति में किए गए इस वृक्षारोपण से क्षेत्र का हरित आवरण बढ़ेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।

पेड़-पौधे, नदियां, पर्वत और वन्य जीव हमारे जीवन के आधार हैं।"विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने प्रद...
05/06/2026

पेड़-पौधे, नदियां, पर्वत और वन्य जीव हमारे जीवन के आधार हैं।"

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने प्रदेशवासियों से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया है। आइए, प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली अपनाएं और एक स्वच्छ व हरित भविष्य का निर्माण करें। 🌱🌍

05/06/2026
05/06/2026
05/06/2026

Address

Kothi Road, Sethi Nagar
Ujjain
456010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Ujjain posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Ujjain:

Share