Dr. Ravi Solanki

Dr. Ravi Solanki अध्यक्ष - उज्जैन विकास प्राधिकरण, म.प्र. शासन
Chairman – Ujjain Development Authority, Gov of MP

आज उज्जैन में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत जी की गरिमामयी उ...
07/08/2026

आज उज्जैन में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत जी की गरिमामयी उपस्थिति में जजेज गेस्ट हाउस का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर आजीविका मिशन के अंतर्ग...
07/08/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को चरखा वितरित किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हथकरघा चलाया और परिसर का अवलोकन कर कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर से सांसद अनिल फिरोजिया जी, नगर निगम सभापति दीदी कलावती यादव जी, बड़नगर विधायक जितेंद्र पांड्या जी, कलेक्टर रोशन सिंह जी, महापौर मुकेश टटवाल जी, भाजपा नगर जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल जी, प्राधिकरण उपाध्यक्ष मुकेश यादव जी आदि अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Dr Mohan Yadav #राष्ट्रीय_हथकरघा_दिवस

07/08/2026

सिंहस्थ 2028 के स्वागत के लिए तैयार हो रही बाबा महाकाल की नगरी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज़ी से जारी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों का उन्नयन, घाटों का विकास और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि आस्था और व्यवस्था का भव्य संगम सुनिश्चित हो सके।



राष्ट्रगान के रचयिता, सुप्रसिद्ध साहित्यकार, महान शिक्षाविद् एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी ...
07/08/2026

राष्ट्रगान के रचयिता, सुप्रसिद्ध साहित्यकार, महान शिक्षाविद् एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

अपने साहित्य, शिक्षा-दर्शन और मानवीय मूल्यों के माध्यम से उन्होंने भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा दी। ज्ञान, सृजन, संवेदना और राष्ट्रप्रेम का उनका संदेश आज भी विकसित, समरस और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की हमारी यात्रा को निरंतर आलोकित करता है।

आज म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारणी (जिला बैतूल) का अवलोकन किया।इस दौरान विद्युत उत्...
06/08/2026

आज म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारणी (जिला बैतूल) का अवलोकन किया।

इस दौरान विद्युत उत्पादन की आधुनिक व्यवस्थाओं, संयंत्र की कार्यप्रणाली, तकनीकी प्रक्रियाओं एवं ऊर्जा उत्पादन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की महत्वपूर्ण भूमिका है, जो औद्योगिक विकास एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ आधार प्रदान करता है।

इस अवसर पर नगर जिला मंत्री श्री विजय चौधरी जी, मंडल अध्यक्ष श्री सतीश सिंदल जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री कार्तिकेय मिश्रा जी आदि उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, आधुनिक तकनीक एवं सतत विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। 🙏🚩

जिला बेतूल के (सारनी) छतरपुर भूमिगत कोयला खदान के सेक्टर 1 के माईन में 688 फीट नीचे उतरकर साथियों के साथ खदान की कार्यप्...
06/08/2026

जिला बेतूल के (सारनी) छतरपुर भूमिगत कोयला खदान के सेक्टर 1 के माईन में 688 फीट नीचे उतरकर साथियों के साथ खदान की कार्यप्रणाली, आधुनिक खनन तकनीक, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं कोयला उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया।

इस दौरान भूमिगत खनन से जुड़े तकनीकी पहलुओं, कोयला श्रमिकों के कठिन परिश्रम तथा देश की ऊर्जा सुरक्षा में उनके अमूल्य योगदान को निकट से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

पाथाखेड़ा क्षेत्र की कोयला खदानें देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यहां से उत्पादित कोयला सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सहित विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं को निरंतर उपलब्ध कराया जाता है, जो राष्ट्र के विकास, औद्योगिक प्रगति एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार है।

भूमिगत खदानों में विषम परिस्थितियों के बीच राष्ट्रहित में निरंतर कार्यरत सभी श्रमिकों, अभियंताओं एवं अधिकारियों के समर्पण, साहस और परिश्रम को हृदय से नमन। आप सभी का योगदान देश की ऊर्जा शक्ति को निरंतर सशक्त बना रहा है।

माँ नर्मदा के पावन तट पर श्रद्धापूर्वक स्नान एवं पूजा-अर्चना कर माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात दंडी स्वा...
06/08/2026

माँ नर्मदा के पावन तट पर श्रद्धापूर्वक स्नान एवं पूजा-अर्चना कर माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात दंडी स्वामी आश्रम पहुँचकर पूज्य संत महाराज जी के सान्निध्य में उपस्थित होकर उनका पावन आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

इस अवसर पर नगर जिला मंत्री श्री विजय चौधरी जी, मंडल अध्यक्ष श्री सतीश सिंदल जी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री कार्तिकेय मिश्रा जी,राहुल जी सांखला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भगवान भोलेनाथ एवं माँ नर्मदा की असीम कृपा से हमारा प्रदेश निरंतर विकास, समृद्धि और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे तथा प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो—इसी मंगलकामना के साथ।

🌿🕉️🙏🚩

#माँ_नर्मदा ादेव #आस्था #सनातन #मध्यप्रदेश

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व विदेश मंत्री एवं पद्म विभूषण से अलंकृत सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्र...
06/08/2026

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व विदेश मंत्री एवं पद्म विभूषण से अलंकृत सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ!

उनका राष्ट्रनिष्ठ, संवेदनशील एवं प्रेरणादायी सार्वजनिक जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा तथा अनगिनत कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा।

आज वरिष्ठ समाजसेवी दादा नारायण यादव जी के सानिध्य में निकाली गई भव्य समर्पण कांवड़ यात्रा में सम्मिलित हुआ। 🚩🔱इस अवसर पर...
04/08/2026

आज वरिष्ठ समाजसेवी दादा नारायण यादव जी के सानिध्य में निकाली गई भव्य समर्पण कांवड़ यात्रा में सम्मिलित हुआ। 🚩🔱

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता श्री तपन भौमिक जी, श्री शैलेन्द्र शर्मा जी, श्री जमनालाल यादव जी, श्री विजय चौधरी जी, श्री प्रकाश यादव जी, श्री सतीश सिंदल जी, श्री परेश कुलकर्णी जी एवं श्री राम भागवत जी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बाबा महाकाल के जयघोष एवं भक्ति भाव से ओतप्रोत इस पावन कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह, आस्था एवं समर्पण अद्भुत रहा। ऐसी धार्मिक यात्राएँ समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं सनातन संस्कृति के प्रति श्रद्धा को और अधिक सशक्त बनाती हैं।

Address

Ujjain
456010

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Ravi Solanki posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share