BJP Ujjain

BJP Ujjain Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BJP Ujjain, Political organisation, Lokshakti BJP Office, Ujjain.

दिनांक 29 जनवरी शुक्रवार आज का दिन उज्जैन भाजपा के लिए बड़ा ही गहमा गहमी का रहा आज उज्जैन में 2 केन्द्रीय मंत्री 1 राजस्थ...
29/01/2016

दिनांक 29 जनवरी शुक्रवार

आज का दिन उज्जैन भाजपा के लिए बड़ा ही गहमा गहमी का रहा आज उज्जैन में 2 केन्द्रीय मंत्री 1 राजस्थान सरकार के मंत्री और कई मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं निगम मंडल के अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारी भी पधारे !
केन्द्रीय मंत्री में श्री थावरचंद गहलोत और गिरिराज सिंह जी उज्जैन पधारे यंहा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री गेहलोत मीडिया से रूबरू भी हुए ! इस प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष श्री इकबाल सिंह गाँधी , विधायक डॉ मोहन यादव , प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल , संभागीय मीडिया प्रभारी श्री जयप्रकाश जुनवाल और मीडिया प्रभारी श्री सचिन सक्सेना मौजूद थे !

28/01/2016

28 जनवरी गुरवार

* आज दिनांक 28 जनवरी गुरुवार को जिलाध्यक्ष श्री इकबाल सिंह गाँधी की अध्यक्षता में पार्षद दल की बैठक बीजेपी लोकशक्ति कार्यालय पर आयोजित की गयी !

* उज्जैन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री इकबाल सिंह गांधी निर्मल अखाड़े पर जाकर संत श्री ज्ञानेश्वर जी महाराज से मिले एवं उनकी बात सुनी तथा आक्रोशित संतश्री से यथासंभव प्रयास कर समस्याओं के निराकरण की बात कही !

*भारतीय जनता पार्टी नगर जिला उज्जैन द्वारा रविवार दोपहर उज्जैन पधारे भोपालसांसद श्री अलोक संजर एवं मप्र शासन के केबिनेट ...
08/11/2015

*भारतीय जनता पार्टी नगर जिला उज्जैन द्वारा रविवार दोपहर उज्जैन पधारे भोपाल
सांसद श्री अलोक संजर एवं मप्र शासन के केबिनेट मंत्री श्री जयंत मलैया जी का
स्वागत किया गया !*

*मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना के अनुसार बीजेपी जिलाध्यक्ष श्री इकबाल सिंह
गाँधी के नेतृत्व में रविवार को उज्जैन पधारे भोपाल सांसद श्री आलोक जी संजर
एवं मध्यप्रदेश शासन के केविनेट मंत्री श्री जयंत मलैया का स्वागत उज्जैन
सर्किट हाउस पर किया गया , रविवार दोपहर श्री संजर अल्प समय के लिए उज्जैन
पधारे यंहा इनका स्वागत नगर भाजपा की और से किया गया तत्पश्चात श्री संजर ने
महाकाल दर्शन किये और झाबुआ के लिए एवं श्री मलैया रतलाम के लिए रवाना हो गये
! सर्किट हाउस पर श्रे संजर एवं श्री मलैया का स्वागत मीडिया प्रभारी सचिन
सक्सेना , वीरेंदर काले , अखिलेश श्रीवास्तव, अर्पण गोपाले, पंकज बघेल ,
गजेन्द्र परमार , पंकज चौहान , विजय दीक्षित , अभिषेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकरता उपस्तिथ थे !

देवास एवं रतलाम के उपचुनाव के लिए उज्जैन भाजपा ने कमर कसी देवास विधानसभा  चुनाव में उज्जैन भाजपा के कार्यकर्ता भी अपना ह...
04/11/2015

देवास एवं रतलाम के उपचुनाव के लिए उज्जैन भाजपा ने कमर कसी

देवास विधानसभा चुनाव में उज्जैन भाजपा के कार्यकर्ता भी अपना हुनर दिखायेंगे इसी तारतम्य में बुधवार को लोकशक्ति कार्यलय पर मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारियों नगर पदाधिकार्यों मोर्चा अध्यक्षों की आवश्यक बैठक आयोजित की गयी !

मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना के अनुसार जिलाध्यक्ष इक़बाल सिंह गाँधी की अध्यक्षता में आयोजीत इस बैठक में देवास उपचुनाव में उज्जैन भाजपा के कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं कार्य की रणनिति तैयार की गयी बैठक को संबोधित करते हुए श्री गाँधी ने कहा की उज्जैन के कार्यकर्ता बेहद कुशल एवं उर्जावान है इसीलिए कंही भी चुनाव होते हैं तो हमारे यंहा के कार्यकर्ताओं का चुनाव कोशल के अनुभव का लाभ प्रदेश लेता है ! उज्जैन का कार्यकर्ता उम्मीद से ज्यादा ही करने के लिए जाना जाता है ! इस हेतु प्रत्येक मंडल से 20 की संख्या में ऐसे कार्यकर्ता जो अपना पूर्ण समय चुनावी रण में दे सके चिन्हित किये गए है , ये कार्यकर्ता बूथों पर जाकर अपनि रणनीति तैयार करेंगे और चुनाव को भाजपा के पक्ष में करने के लिए कार्य करेंगे ,श्री गाँधी ने इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष और महामंत्री को सेक्टर प्रभारियों के मार्गदर्शन मे स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सहयोगी की भूमिका में कार्य करने की समझाइश भी दी ! उल्लेखनीय है की गरोठ बिहार और अन्य कई चुनाव में उज्जैन के कार्यकर्ता संगठन द्वारा तय की गयी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी काबलियत के साथ कर चुके हैं !
इस अवसर पर देवास चुनाव प्रभारी श्री वीरेंद्र कावड़िया और प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए देवास की राजनैतिक समीकरणों से परिचित करवाया !

सादर वन्दे मित्रों आप सभी को प्रकाश उत्सव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाये एवं विनीत निवेदन स्वदेशी अपनाए  -     ईकबाल सिंह...
03/11/2015

सादर वन्दे मित्रों

आप सभी को प्रकाश उत्सव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाये एवं विनीत निवेदन स्वदेशी अपनाए - ईकबाल सिंह गाँधी

01/11/2015
रविवार , भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने शहर में चल रहे सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का निरिक्षण किया एवं चल रहे कार...
01/11/2015

रविवार , भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने शहर में चल रहे सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का निरिक्षण किया एवं चल रहे कार्यो की जानिकारी भी प्राप्त की !

मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना के अनुसार रविवार प्रातः 10 बजे नगर अध्यक्ष श्री इकबाल सिंह गाँधी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उज्जैन के नगर पदाधिकारी एव मंडल अध्यक्ष , महामंत्री बीजेपी कार्यलय पर एकत्रित होकर शहर में चल रहे सिंहस्थ निर्माण कार्यों के निरिक्षण हेतु रवाना हुए ! सर्वप्रथम जीरों पॉइंट ब्रिज पहुँच कर पदाधिकारियों ने चल रहे पूल के निर्माण कार्य की स्तिथि की जानकारी वंहा उपस्तिथ अधिकारीयों से प्राप्त की ! एवं हो रहे निर्माण की प्रगति एवं गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर संतोष जताया एवं समयावधि में कार्यपूर्ण करने की बात भी अधिकारीयों से की ! यंहा से पदाधिकारियों का दल चामुंडा चौराहे पर हुए डीलक्स सुलभ शौचालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए यंहा पर महापोर श्रीमती मीना जोनवाल जिलाध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री रूप जी पमनानी के साथ फीता काटकर नए भवन का लोकार्पण किया , यंहा से दल नीलगंगा पर निर्माणाधीन पड़ाव स्थल को देखने पहुंचे यंहा उपस्तिथ अधिकारीयों एव कर्मचारियों ने चल रहे निर्माण की स्तिथि से पदधिकारियों को अवगत करवाया , इसके बाद बीजेपी पदाधिकारियों के दल ने नए बने वाटर फिल्ट्रेशन प्लांट पर पहुँच मोके पर उपस्तिथ अधिकारीयों से वर्तमान शहर में सप्लाई होने वाले पानी की स्तिथि और सिंहस्थ में सप्लाई होने वाली पानी की स्तिथि का भी जायजा लिया ! इसके बाद दल महाकाल मनदिर के पीछे स्तिथ सागर पर पहुच राजा विक्रमादित्य मूर्ति स्थापित करने हेतु चल रहे रमणीय निर्माण को भी देखा एवं वीर राणा जी की छतरी स्थल पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली अंत में दल गंभीर डेम पहुँचा और यंहा सिंहस्थ क्षेत्र में होने वाली पानी की सप्लाई की जानकारी प्राप्त की एवं कार्यक्रम का समापन किया !

बतौर नगर अध्यक्ष श्री इकबाल सिंह गांधी शहर में चल रहे सिंहस्थ के कार्य संतुष्टि पूर्वक है एवं कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता भी संतोषप्रद है , निश्चित रूप से सभी के सामंजस्य से सभी कार्य समयावधि में पूर्ण हो जायेंगे , श्री गांधी ने ये भी कहा की शहर का विकास सिंहस्थ के मद्धेनाज़र हो रहा है लेकिन विकास के ये सभी कार्य स्थाई रूप से हो रहे हैं , परम्परानुसार हम सब सिंहस्थ में पूरी तैयारी के साथ मेजबानी करने को तैयार रहेंगे !

01/11/2015
देश के एकता और अखंडता के प्रतिक थे सरदार पटेल - इकबाल सिंह गाँधी  लोह पुरुष एवं स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल...
01/11/2015

देश के एकता और अखंडता के प्रतिक थे सरदार पटेल - इकबाल सिंह गाँधी

लोह पुरुष एवं स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140 वि जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उज्जैन एव खेल संगठनो के संयुक्त तत्वाधान में एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसमे सेकड़ों की संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया !

इस अवसर पर विशेष ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके मुखबघिर खिलाड़ी श्री अभिषेक विश्वकर्मा का सम्मान भी किया गया

मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना के अनुसार लोह्पुरुष की जयंती के अवसर को बीजेपी द्वारा एकता दौड़ के रूप में मनाया गया और इस दौड़ में बीजेपी के अलावा कई खेल संगठनों ने भी भागीदारी की प्रातः 9 बजे सुभाषचंद्र बौस चौराहे अगर रोड सभी लोग एकत्रित हुए यंहा पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधियों ने उपस्तिथ कार्यकर्ताओ एवं शहरवासियों को संबोधित किया , कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर जिलाध्यक्ष श्री इकबाल सिंह गाँधी ने सरदार पटेल को एकता अखंडता एवं देश की संप्रभुता के लिए आदर्श बताते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला ! इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में श्री बाबूलाल जी जैन उपस्तिथ थे ! कार्यक्रम को सांसद डॉ चिंतामणि मालवीय,विधायक डॉ मोहन यादव , महापोर श्रीमती मीना जोनवाल , प्रदेश प्रवक्ता श्री रूप पमनानी , विधायक श्री अनिल फिरोज़िया ,श्री अनिल जैन कालुहेडा आदि ने संबोधित किया ! तत्पश्चात नेताजी सुभाषचंद्र बौस की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर एकता दौड़ प्रारम्भ की गयी जिसमे सभी आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया चामुंडा माता चौराहे होती हुई ये दौड़ शहीद पार्क पर पहुंची यंहा खेल जगत के श्री BL वर्मा ने लोगों को संबोधित किया !

इस दीपावली पर आइये हम सब संकल्प ले की इस दीपोत्सव को पुर्णतः स्वदेशी ढंग से ही बनाए और चाइना के लाइट और पटाखों का बहिष्क...
28/10/2015

इस दीपावली पर आइये हम सब संकल्प ले की इस दीपोत्सव को पुर्णतः स्वदेशी ढंग से ही बनाए और चाइना के लाइट और पटाखों का बहिष्कार करे अपनी दीपावली अपनों के लिए और अपनों के साथ ..........!

Address

Lokshakti BJP Office
Ujjain
456010

Telephone

9425092691

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJP Ujjain posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share