27/08/2024
*श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित हुए रंगारंग कार्यक्रम*
*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व*
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा जनपद रुद्रप्रयाग में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 विधायक रुद्रप्रयाग विधानसभा श्री भरत चौधरी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री महावीर सिंह पंवार, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी श्री जी0एस0 खाती, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री आशीष घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जनपद पुलिस लाइन, फायर सर्विस, जनपदीय थानों की प्रस्तुति के साथ ही थाना ऊखीमठ द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। थाना ऊखीमठ की टीम द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकगीत रामी बौराणी, जो की पहाड़ की सच्ची घटना व पहाड़ की संस्कृति पर आधारित एक पतिव्रता नारी व मां की ममतापर आधारित है, इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र रहा। इस अवसर पर जनपदीय पुलिस लाइन, फायर सर्विस व सभी थानों की झांकियां भी प्रदर्शित की गयी थी।
अन्त में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सहित उपस्थित महानुभावों द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर रात्रि समयानुसार पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया तथा आयोजित हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों, पुलिस परिवारों व स्थानीय जनता का आभार प्रकट किया गया।इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, शाखा एवं इकाई प्रभारी सहित पुलिस परिवार की महिलायें, बच्चों सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।