PRO Jansampark Umaria

PRO Jansampark Umaria PROjansampark Umaria, Government of Madhya Pradesh
(1)

06/09/2026
05/09/2026

⏩उत्कृष्ट बालक छात्रावास के छात्रों को मिलेगी कोचिंग की सुविधा

⏩जिला स्तरीय उत्कृष्ट सीनीयर बालक छात्रावास में कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक के निवासरत छात्रों को अंग्रेजी, विज्ञान, गणित एवं कम्प्यूटर की कोचिंग दी जाएगी। अधीक्षक ने कोचिंग देने वाले पुरूष शिक्षकों से 9 सितंबर तक आवेदन करनें की अपेक्षा की है। संबंधित विषय में शिक्षक को ग्रेजुऐशन एवं पोस्ट ग्रेजुऐशन स्तर पर 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है जबकि कम्प्यूटर शिक्षक को बीसीए, पीजीडीसीए होना अनिवार्य है । बीएड एवं डीएड प्रशिक्षित आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#उमरिया

05/09/2026

⏩नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को

⏩सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत सिविल दायित्व की राशि पर 30 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर प्री-लिटिगेशन स्तर पर ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी जायेगी।
लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 20 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथ से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के पश्चात् प्रत्येक छः माही चकवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिदर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। उन्होने बताया कि 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में उपरोक्तानुसार दी जा रही छूट सिविल दायित्व राशि रू0 10,00,000 (दस लाख रू) तक के प्रकरणों के लिये सीमति रहेगी। यह छूट समझौता करने के लिये ही लागू रहेगी।
Jansampark Madhya Pradesh

#उमरिया

⏩सागरेश्वर नाथ मंदिर में हर्षाेल्लास और धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी⏩जिले के प्राचीन एवं प्रसिद्ध सागरेश्वर नाथ मं...
05/09/2026

⏩सागरेश्वर नाथ मंदिर में हर्षाेल्लास और धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी

⏩जिले के प्राचीन एवं प्रसिद्ध सागरेश्वर नाथ मंदिर परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
⏩कार्यक्रम के दौरान सागरेश्वर संगीत समिति के कलाकारों द्वारा मनमोहक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसका श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद का भी वितरण किया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के अधिष्ठान एवं श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के माध्यम से प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में किया गया। कार्यक्रम की क्षेत्रीय जिम्मेदारी एवं सहयोगी संस्था के रूप में नगर व संभाग की पंजीकृत एवं राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध संस्था संदेश नाट्य मंच (रंगमंडल) को सौंपी गई थी। संस्था के निदेशक एवं वरिष्ठ रंगकर्मी श्री पंकज दुबे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के सहयोगी श्री राहुल गौतम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह सहित राकेश शर्मा, धनुषधारी सिंह, उपाध्यक्ष दीपक छत्तवानी , मानसिंह उपस्थित रहे। नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने जन्माष्टमी रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#उमरिया

⏩प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मनाया गया शिक्षक दिवस⏩ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय शिक्षक दि...
05/09/2026

⏩प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मनाया गया शिक्षक दिवस

⏩ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कवितापाठ, भाषण, नृत्य एवं गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों ने गुरुजनों के मार्गदर्शन और प्रेरणा को जीवन का आधार बताया। महाविद्यालय की सहा. प्राध्यापक डॉ. विमला मरावी ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन मूल्यों और संस्कारों का भी संचार करते हैं।
⏩ कार्यक्रम में प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज का दीप स्तंभहैं, जिनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होते हैं ।रासेयो, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद शाह बरकड़े ने उपस्थिति समस्त गुरूजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “शिक्षक दिवस केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह अवसर हमें अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। शिक्षक ही वह शक्ति हैं जो विद्यार्थियों को अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं और समाज को दिशा देते हैं।इस अवसर पर प्रो. ऋषिराज पुरवार, डॉ. रमेश प्रसाद कोल, डॉ. संध्या कुशवाहा, रानी सिंह, सुश्री रश्मि सिंह, मनीष मिश्रा, डॉ. रश्मि रानी तिवारी, डॉ. सौरभ पाण्डेय, श्री मुजीबउल्ला शेख, मोहम्मद शकील मंसूरी उपस्थित रहे और कार्यक्रम के अंत मेंसभी उपस्थित जनों ने राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अधिनायक, रासेयो के शिवांश सिंह सेंगर द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपने सहपाठियों के साथ शिक्षकों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित व्यक्त किया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Higher Education, Madhya Pradesh

#उमरिया

04/09/2026

☑️श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर
पाली में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
Chief Minister, MP
Jansampark Madhya Pradesh

#उमरिया

Address

संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन
Umaria
484661

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jansampark Umaria posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jansampark Umaria:

Shortcuts

Share