ABVP MK Umaria

ABVP MK Umaria Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ABVP MK Umaria, Social service, Umaria.

संगठन गढ़े चलो , सुपंथ पर बढ़े चलो।
भला हो जिसमें देश का, वो काम सब किये चलो।।
ज्ञान, शील, एकता, परिषद की विशेषता।
छात्र शक्ति - राष्ट्र शक्ति।
भारत माता की जय।
वन्दे मातरम।

Day - 03"जहां जहां परिसर, वहां वहां परिषद"।आज अभाविप उमरिया जिले के विभिन्न नगरों में विद्यालयीन सदस्यता अभियान चलाया गय...
22/07/2026

Day - 03

"जहां जहां परिसर, वहां वहां परिषद"।
आज अभाविप उमरिया जिले के विभिन्न नगरों में विद्यालयीन सदस्यता अभियान चलाया गया। विद्यालयों में विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें राष्ट्र निर्माण, छात्र हित और व्यक्तित्व विकास के इस विशाल छात्र संगठन से जुड़ने का आह्वान किया गया। आइए, राष्ट्र निर्माण के इस अभियान का हिस्सा बनें।

प्रथम एवं द्वितीय दिवस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उमरिया जिला द्वारा विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच पहुँ...
21/07/2026

प्रथम एवं द्वितीय दिवस

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उमरिया जिला द्वारा विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच पहुँचकर सदस्यता अभियान चलाया गया।

विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ अभियान में सहभागिता की और बड़ी संख्या में ABVP की सदस्यता ग्रहण की। यह उत्साह राष्ट्र निर्माण, छात्र हित और सामाजिक दायित्व के प्रति उनकी जागरूकता का प्रतीक है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला उमरिया इकाई पाली एवं चंदिया द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अंतर्गत चल रहे साप्ताह...
07/07/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला उमरिया इकाई पाली एवं चंदिया द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अंतर्गत चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के निम्नलिखित अभाविप के बारे में जानकारी देने के उपरांत महाविद्यालय एवं विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।


स्वामी  #विवेकानंद अपने शिष्यों का आज  पैर भी धुल रहे थे आज खुद ही भोजन भी परोस रहे थे...उनके इस कृत्य को देखकर मिस मार्...
04/07/2026

स्वामी #विवेकानंद अपने शिष्यों का आज पैर भी धुल रहे थे आज खुद ही भोजन भी परोस रहे थे...
उनके इस कृत्य को देखकर मिस मार्गेट (सिस्टर निवेदिता) चौंक गई और आश्चर्यचकित होकर स्वामी विवेकानंद की तरफ देखने लगी लेकिन तभी उनके अंतर्मन की आवाज़ ने उन्हें एक ऐसा धक्का मारा कि जैसे उनके अंदर की योग दृष्टि जाग उठी..
उनकी योग दृष्टि भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करने लगी .
सिस्टर निवेदिता के मन से आवाज़ आई की अपने अंतिम दिनों में ईसा मसीह ने भी अपने शिष्यों के पैर धुले थे तो क्या आज स्वामी जी का अंतिम दिन है .!!
नही ..! नही..!
ऐसा नहीं हो सकता, अभी तो स्वामी जी की आयु ही कितनी हुई है ..!!
इस तरह से हमे बीच मझधार में छोड़कर स्वामी जी नहीं जा सकते ..!
अभी स्वामी जी के हिन्दू जागरण का मिशन पूरा नहीं हुआ है ..!
अभी कैसे ..!
अरे, उफ्फ !
मैं भी क्या से क्या सोचने लगी ..!
जरूर मेरा अंतर्मन मुझसे छल कर रहा है ..!!

लेकिन ये महापुरुष लोग छलिया होते ही हैं जो क्रांति की मशाल जलाकर आधे पर ही इस धरती को छोड़कर चले जाते हैं ...

सिस्टर निवेदिता इसी उधेड़बुन में उलझी हुई थीं कि तभी उनके कानों में एक ओजस्वी संबोधन गूँजता है ..

भगिनी ..!!
भगिनी निवेदिता ..!!

संबोधन में इतना अपनापन था कि निवेदिता अंतर्मन के द्वंद से सहज ही बाहर निकल आयी और उनके सूंदर मुख से सहज ही बोल फुट पड़ा ...

हां ..! तारणहार ..!

स्वामी विवेकानंद मन्द मन्द मुस्कुरा उठे, यह मुस्कुराहट ठीक वैसी थी जब कृष्ण अपनी माता यशोदा और गोपियों से विदा ले रहे थे ...
निवेदिता का अंतर्मन फिर बोला ..
सम्हल जा मार्ग्रेट .!
ध्यान से देख इस वैरागी को

देख ...देख !
कैसे मुस्कुरा रहा है ..!!

ऐसा लगता है कि छलिया फिर कोई छल करने आया है ..!
दरिद्र नारायणों का यह नारायण आदिकाल से छल ही तो करता आया है ।

तभी अशांत से शांत बोला,
भगिनी निवेदिता ..!
तुम्हारा मन अशांत क्यों है ..?

चुप क्यों हो ..!
मुझे आज ध्यान के लिए जाना है ..!

ध्यान शब्द सुनते ही निवेदिता की आंखें छलक आईं और वो धीरे से बोली ..

ध्यान ..!!!!

हाँ भगिनी ध्यान ..!
और मैं चाहता हूँ कि जब मैं ध्यान के लिए बैठूं तो कोई भी मेरे पास न आये ..
तुम्हे बाहर से कुंडी बन्द करके दरवाजे पर पहरा देना है ..
चलो अभी ..

स्वामी विवेकानंद की यह बात सुनकर सिस्टर निवेदिता का गला भर गया और भर्राए आवाज़ में बोली ...

अभी .!!!!!

स्वामी जी गंभीर होकर बोले ; हाँ अभी ..

【 स्वामी जी कोठरी की तरफ चल देते है और उनके पीछे पीछे सिस्टर निवेदिता भी चल देती है । पीछे पीछे चलते हुए सिस्टर निवेदिता को ऐसा लग रहा था जैसे कोई सूर्य का तेज सूर्य में समाने के लिए जा रहा हो ..!!
कोठरी के अंदर जाने से पहले स्वामी जी निवेदिता की तरफ एक बार पलट कर देखते हैं और फिर कोठरी बन्द कर लेते हैं।
कोठरी के बन्द होते ही सिस्टर निवेदिता को ऐसा लगता है कि जैसे सूर्य कहीं छिप गया हो,।
कोठरी के बाहर खड़ी होकर निवेदिता पहरा देने लगती है .|】

स्वामी विवेकानंद ध्यान मग्न हो जाते हैं लेकिन तभी एक परछाई आती है और बड़े प्रेम से पुकारती है ...!!

नरेंद्र ..!!!
अरे ओ नरेंद्र ..!!
चलो शिष्य अब तुम्हारा समय हो गया है ..!

स्वामी विवेकानंद उस परछाई से कहते हैं ..
ठाकुर..!
अभी मेरा उद्देश्य पूरा नही हुआ है ..!
अभी तो मैंने शुरुआत की है ठाकुर..!!

स्वामी राम कृष्ण परमहंस हंसकर बोले...
अरे भोले धर्म की पताखा फहराने की जो मशाल तूने जला दी है उसका असर पूरा विश्व शीघ्र ही देखेगा...
अब चल ..!
तेरा स्थान खाली है वो समुद्र में बैठे दो साधु तेरी प्रतीक्षा कर रहे है ..
चल अब इस संसार से .

स्वामी विवेकानंद भावुक होकर बोले...

ठाकुर .!!
काश मुझे 1000 शिष्य और मिल जाते तो मैं आपके दिए गए कार्य को शीघ्र ही पूरा कर लेता ..

ठाकुर हंसकर बोले ..
अरे पगले ..!
मुझे तो बस सौ नरेंद्र मिल जाते तो मेरा काम बन जाता ...!
पर मिला एक ही न!
और वही बहुत है ..
अब तू चल यहां से तेरे बताए गए रास्ते और तेरी शिक्षाएं लोगों को नरेंद्र बनने को प्रेरित करेंगी ..

नरेंद्र ..!!
मैं भविष्य में तेरी एक बड़ी सेना देख रहा हूँ जो तेरे आदर्शों को आधार बनाकर भारत के पुनर्जागरण में सहयोग करेंगे...
अब चल बेटा अपने लोक ..

परछाई के इतने कहते ही स्वामी विवेकानंद ध्यान में ही लुढ़क जाते हैं और उनकी नाक से रक्त की बूंदे टिप्प टिप्प करके जमीन पर गिरने लगती हैं..
उस समय ऐसा लग रहा था कि जैसे धरती अपने पुत्र के निकलते रक्त बोझ से दबी जा रही हो....

स्वामी जी की आज पुण्यतिथि है
शत शत नमन💐💐
🙏🙏🙏

#पुण्यतिथि

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उमरिया जिले की उमरिया नगर का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ, तत्पश्चात सत्र 2026-202...
17/06/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उमरिया जिले की उमरिया नगर का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ, तत्पश्चात सत्र 2026-2027 की नवीन कार्यकारिणी घोषित कि गई!
जिसमें पुनः निर्वाचित नगर अध्यक्ष हरीश शुक्ला जी एवं नगर मंत्री अनुज मिश्रा जी बने।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उमरिया जिले की चंदिया नगर इकाई की प्रशिक्षण वर्ग करके नवीन कार्यकारिणी घोषित हुई, जिसमें प्...
13/06/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उमरिया जिले की चंदिया नगर इकाई की प्रशिक्षण वर्ग करके नवीन कार्यकारिणी घोषित हुई, जिसमें प्रमुख रूप से शहडोल विभाग के विभाग संगठन मंत्री श्री सावन सिंह जी उपस्थित रहे।

💐चंदिया नगर के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकामनाएं💐

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उमरिया जिले की पाली नगर इकाई की नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें मुख्य रूप से वि...
11/06/2026

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उमरिया जिले की पाली नगर इकाई की नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें मुख्य रूप से विभाग कि विभाग छात्रा प्रमुख सुश्री अंजलि पांडेय जी उपस्थित रही।💐💐💐
नगर के सभी दायित्व कार्यकताओं को हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई💐💐💐

अभाविप उमरिया नगर इकाई द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेंट्रल एकेडमी में विचार संगोष्ठी कर सामूहिक...
20/04/2026

अभाविप उमरिया नगर इकाई द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेंट्रल एकेडमी में विचार संगोष्ठी कर सामूहिक वंदे मातरम् गान का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से शहडोल विभाग के विभाग संगठन मंत्री सावन सिंह जी उपस्थित रहे।

आज अभाविप उमरिया पाली नगर इकाई द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कन्या शिक्षा परिसर में विचार संगोष्ठ...
13/04/2026

आज अभाविप उमरिया पाली नगर इकाई द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कन्या शिक्षा परिसर में विचार संगोष्ठी कर सामूहिक वंदे मातरम् गान का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से पाली न्यायाधीश महोदया श्रीमती पूजा गोले जी उपस्थित रही।

Address

Umaria

Telephone

+918770610789

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABVP MK Umaria posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category