Umaria Police

Umaria Police Umaria Police Always With You

आवश्यक सूचना -जिला उमरिया के चौकी अमरपुर थाना इंदवार क्षेत्रान्तर्गत एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है जिसके 48 घंटे व्...
04/06/2026

आवश्यक सूचना -
जिला उमरिया के चौकी अमरपुर थाना इंदवार क्षेत्रान्तर्गत एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है जिसके 48 घंटे व्यतीत हो जाने के बाद भी महिला की शिनाख्तगी नही हो सकी है । कृपया महिला के संबंध मे दिये गये विवरण अनुसार यदि किसी को कोई जानकारी हो तो सूचित करने का कष्ट करें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जावेगा ।
यदि किसी को कोई जानकारी हो तो दिये गये नंबर पर आवश्यक रूप से सूचना देवे ।
PRO Jansampark Umaria

•बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व के दौरान सुदृढ़ कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिले भर में चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था लगाई ग...
28/05/2026

•बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व के दौरान सुदृढ़ कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिले भर में चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था लगाई गई
•संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया
•मस्जिदों, ईदगाहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए

बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व के दौरान सुदृढ़ कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी के दिशा-निर्देश पर जिले भर में चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था लगाई गई है साथ ही प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ।
पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण कर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है तथा शांति समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों से समन्वय स्थापित कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न हो।
जिला पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

•आगामी त्यौहार / पर्व बकरीद (ईद-उल-अजहा) के दौरान सुदृढ़ कानून व्यवस्था के मद्देनजर जिले के समस्त थाना / चौकी अंतर्गत शा...
28/05/2026

•आगामी त्यौहार / पर्व बकरीद (ईद-उल-अजहा) के दौरान सुदृढ़ कानून व्यवस्था के मद्देनजर जिले के समस्त थाना / चौकी अंतर्गत शांति समिति की बैठक का आयोजन
•अनुविभागीय अधिकारी पुलिस उमरिया / पाली अपने-अपने अनुभाग मुख्यालय अंतर्गत थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में हुये शामिल
•शांति समिति की बैठक में त्यौहार / पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने हेतु की गई अपील

पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री सीताराम के निर्देशन में जिले के समस्त थाना / चौकी में आगामी त्यौहार / पर्व बकरीद (ईद-उल-अजहा) के दौरान सुदृढ़ कानून व्यवस्था के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । आयोजित शांति समिति की बैठक में अपने – अपने अनुभाग क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस उमरिया श्री पी. एस. परस्ते व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस उमरिया पाली श्री शिवचरण बोहित भी शामिल हुये ।
शांति समिति की बैठकों में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा समिति सदस्यों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। सभी समिति सदस्यों ने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु सहमति जताई । पुलिस अधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई । साथ ही कुर्बानी स्थल, साफ-सफाई , यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई । पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
शांति समिति की बैठकों में शांति समिति सदस्यों के साथ-साथ पर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
Madhya Pradesh Police

•अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध उमरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही•थाना मानपुर पुलिस टीम ने रेत से भरी 03 ट्रे...
22/05/2026

•अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध उमरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही
•थाना मानपुर पुलिस टीम ने रेत से भरी 03 ट्रेक्टर-ट्राली किये जप्त
•पुलिस अधीक्षक उमरिया, अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी उमरिया के नेतृत्व में थाना मानपुर ने की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक उमरिया एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही करने के लिये समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है साथ ही एसडीओपी उमरिया द्वारा भी अपने अनुभाग के थाना / चौकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है । इसी कड़ी में थाना मानपुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से रेत के उत्खनन एवं परिवहन के संबंध में प्राप्त हो रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुये दिनांक 21-22.05.2026 की दरम्यानी रात बड़ी कार्यवाही की गई जिसमें रेत का अवैध रूप से उत्खनन एवं परिवहन कर रहे 03 ट्रेक्टर-ट्रालियों को जप्त कर मामले में विधिसंगत कार्यवाही की गई है ।

थाना मानपुर पुलिस टीम द्वारा एसडीओपी उमरिया के नेतृत्व में मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम परासी में सोन नदी घाट पर घेरीबंदी कर रेड कार्यवाही की गई । कार्यवाही के दौरान मौके पर से सोनालिका, पावरट्रेक एवं जोइंडियर कंपनी के रेत से भरे 03 ट्रेक्टर-ट्राली के साथ चालकों को पकड़ा गया । तीनो ट्रेक्टर के चालकों जिनके नाम क्रमशः- 01. अरविंद उर्फ रामसिंह कोल उम्र 21 साल निवासी टिकुरी टोला मानपुर, 02. फूलचंद बैगा उम्र 27 साल निवासी ग्राम छपरौड़ मानपुर, 03. राजेन्द्र जायसवाल उम्र 35 साल निवासी ग्राम परासी मानपूर से रेत के परिवहन के संबंध में आवश्यक दस्तावेज पेश करने का कहा गया जिनके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किये गये । जिस पर तीनो रेत से भरी ट्रेक्टर-ट्रालियों को जप्त कर थाना मानपुर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया जाकर तीनों के विरूद्ध पृथक-पृथक इस्तगाशा धारा 106 BNSS के तहत तैयार किया जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु कार्यालय खनिज विभाग उमरिया को भेजा जावेगा ।

उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस.परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी मानपुर उनि मुकेश मर्सकोले, प्रआऱ विकास मिश्रा, प्रआऱ आकाश दास. आर. प्रदीप सिंह की भूमिका रही है ।

20/05/2026

✔️उमरिया पुलिस ने 48 घंटे में किया अंधी हत्या का खुलासा, घटना कारित करने वाले 02 विधि विरुद्ध बालक पुलिस अभिरक्षा में

✔️Sp उमरिया व ASP उमरिया के निर्देशन एवं SDOP उमरिया के नेतृत्व में थाना मानपुर पुलिस टीम ने विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लेकर घटना में प्रयुक्त चाकू, टेप एवं मोबाइल किया बरामद

उमरिया पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की दिशा में थाना मानपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। मानपुर पुलिस ने अंधी हत्या के मामले का महज 24 से 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए हत्या में शामिल दो विधि विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार किया है।

घटना एवं पुलिस कार्यवाही का विवरण- दिनांक 16.05.2026 को थाना मानपुर में फरियादी पी.डी. प्रभाकर पिता दानी प्रसाद प्रभाकर निवासी नगर परिषद मानपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके साढू भाई स्व. रामकुमार चौधरी निवासी लालनगर विजयराघवगढ़ जिला कटनी का 15 वर्षीय पुत्र लगभग 10 दिन पूर्व मानपुर घूमने आया था। दिनांक 14.05.2026 को शाम लगभग 05:00 बजे वह बाजार से सामान लेकर घर आया और सामान रखने के बाद कहीं चला गया, जो देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, किन्तु मोबाइल बंद मिला। आसपास एवं रिश्तेदारी में काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फरियादी की सूचना पर थाना मानपुर में अपराध क्रमांक 139/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई । विवेचना के दौरान दिनांक 17.05.2026 को सगमनिहा जंगल सिगुड़ी क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं शव की पहचान फरियादी के भतीजे के रूप में की गई। घटनास्थल निरीक्षण, साक्ष्य संकलन एवं शार्ट पीएम रिपोर्ट में मामला हत्या का पाए जाने पर प्रकरण में धारा 103(1), 140(3) बीएनएस का इजाफा किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री सीताराम के निर्देशन एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी. एस. परस्ते के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य,संपर्क सूत्रों एवं लोगों से लगातार पूछताछ की गई। सूक्ष्मता एवं पेशेवर दक्षता से की गई विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक घटना से पूर्व अपने दोस्त विधि विरुद्ध बालक “A” से लगातार संपर्क में था।
पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर विधि विरुद्ध बालक “A” से गहन पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि मृतक उसकी दोस्त से बातचीत करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच पूर्व में विवाद एवं झगड़ा हुआ था। घटना दिनांक को उसने अपने साथी विधि विरुद्ध बालक “B” के साथ मिलकर मृतक को वीडियो/रील बनाने के बहाने जंगल ले गया। वहां किडनैपिंग वीडियो बनाने का झांसा देकर मृतक के हाथ एवं मुंह को टेप से बांध दिया तथा अपने पास रखे चाकू से उसके सीने एवं गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
मानपुर पुलिस द्वारा सतत निगरानी, तकनीकी विश्लेषण, त्वरित पूछताछ एवं प्रभावी टीमवर्क के माध्यम से हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दोनों विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया गया। उनकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, टेप, मोबाइल एवं घटना समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

सराहनीय भूमिका- उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में SDOP उमरिया पी. एस. परस्ते के नेतृत्व मे थाना प्रभारी मानपुर उनि. मुकेश मर्सकोले, उनि. राजेन्द्र यादव, सउनि आनंद केदार, सउनि चालक रामसेवक पटेल, प्र.आर. विकास मिश्रा, प्र.आर. आकाश दास, प्र.आर. मनोज पटेल, प्र.आर. विकास चतुर्वेदी, प्र.आर. सुरेन्द्र शुक्ला, आर. प्रदीप सिंह, आर. सचिन पाटीदार, आर. शुभम झा, आर. महेन्द्र पाटिल, आर. रतन ताण्डेकर, आर. सुरेश मार्को, आर. उदय सिंह, आर. सुनील, आर. राकेश कोल एवं आर संदीप सिंह (साइबर सेल) का सराहनीय योगदान रहा है।

• धोखाधड़ी के प्रकरण में 07 वर्षो से फरार 05 हजार रूपये का ईनामी आरोपी राजेश सिंह निवासी जैसलमेर राजस्थान को उमरिया पुलि...
17/05/2026

• धोखाधड़ी के प्रकरण में 07 वर्षो से फरार 05 हजार रूपये का ईनामी आरोपी राजेश सिंह निवासी जैसलमेर राजस्थान को उमरिया पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार
• पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस.परस्ते नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन में धोखाधड़ी के लंबित प्रकरणो में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास किये जा रहे है जिससे कि लंबित प्रकरणो का शीघ्र निकाल किया जा सके । इसी कड़ी में एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस.परस्ते के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 07 वर्षो से फरार 05 हजार रूपये के ईनामी आरोपी राजेश सिंह निवासी जैसलमेर राजस्थान को जिला इंदौर से गिरफ्तार किया गया है ।

विदित हो कि थाना कोतवाली में आरोपी के विरूद्ध वर्ष 2019 में अपराध क्रमांक 163/19 धारा 420, 467, 468, 470, 471, 34 ताहि के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया था । आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा हर संभव प्रयास किये गये थे परंतु आरोपी का सुराग नही लग रहा था । एसडीओपी उमरिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु प्रत्येक पहलुओं पर कार्य करते हुये भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरूद्ध आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई । पुलिस टीम के अथक प्रयासों से अंततः आरोपी राजेश सिंह उर्फ चूतर सिहं पिता सोहन सिंह निवासी पोखरण जिला जैसलमेर राजस्थान को जिला इंदौर से गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी ।

Madhya Pradesh Police

• “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत विगत 24 घंटे में उमरिया पुलिस द्वारा 02 गुम बालिकाओं एवं 01 गुम बालक को सुरक्षित दस्तयाब क...
17/05/2026

• “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत विगत 24 घंटे में उमरिया पुलिस द्वारा 02 गुम बालिकाओं एवं 01 गुम बालक को सुरक्षित दस्तयाब किया
• पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस.परस्ते नेतृत्व में थाना इंदवार एवं थाना मानपुर पुलिस टीम को मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत उमरिया पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये निरंतर गुम बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी कर उनके परिवार के चेहरों पर मुस्कान वापिस लौटाई जा रही है । इसी कड़ी में थाना इंदवार एवं मानपुर पुलिस टीम द्वारा कुल 03 गुम बालक-बालिकाओं की सकुशल दस्तयाबी हेतु सराहनीय कार्यवाही की गई है

Madhya Pradesh Police

16/05/2026

• चौकी अमरपुर (थाना इंदवार) पुलिस की कार्यवाही : 62 किलो 384 ग्राम गांजा एवं 01 गाड़ी कुल मसरूका कीमती  22.50 लाख रुपये ...
16/05/2026

• चौकी अमरपुर (थाना इंदवार) पुलिस की कार्यवाही : 62 किलो 384 ग्राम गांजा एवं 01 गाड़ी कुल मसरूका कीमती 22.50 लाख रुपये जप्त
• पुलिस अधीक्षक उमरिया एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में अग्रिम विवेचना कार्यवाही एवं फरार आरोपियों की पता तलाश जारी

दिनांक 16.05.2026 को चौकी अमरपुर (थाना इंदवार) पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बरदौहा-चिल्हारी पुलिया के पास एक काले रंग की महिंद्रा XUV500 वाहन दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में खड़ी है तथा चालक एवं अन्य कोई व्यक्ति मौके पर नहीं है, सूचना प्राप्त होते ही चौकी अमरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची ।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर देखा कि वाहन क्रमांक HR-51-CD-1948 पुलिया के नीचे दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ा है एवं आस-पास चालक या गाड़ी से संबंधित कोई भी व्यक्ति नही है जिस कारण वाहन संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें से 06 पैकेट पुलिस टीम को तलाशी लेने पर बरामद हुये । जांच के दौरान उक्त पैकेटों में कुल 62 किलो 384 ग्राम मादक पदार्थ गांजा पाया गया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपये है। साथ ही प्रयुक्त महिंद्रा XUV500 वाहन की कीमत लगभग 16.50 लाख रुपये आँकी गई। इस प्रकार कुल 22.50 लाख रुपये मूल्य का मशरूका NDSP एक्ट के प्रावधानों के तहत जप्त किया जाकर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 179/2026 धारा 8/20-बी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है ।
अग्रिम कार्यवाही के दौरान वाहन चालक की आसपास क्षेत्र में तलाश की गई, जिसका कोई पता नही चला सका, वाहन चालक फरार हो गया है । फरार आरोपी की तलाश एवं गांजा परिवहन के संबंध में जांच जारी है।
PRO Jansampark Umaria
Madhya Pradesh Police

16/05/2026

• महिला के साथ दुष्कर्म एवं मारपीट करने वाला आरोपी थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार
• पुलिस अधीक्षक उमरिया एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने की त्वरित कार्यवाही

थाना कोतवाली उमरिया में एक महिला फरियादिया की रिपोर्ट पर ग्राम रथेली निवासी आरोपी दलवीर सिंह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 217/2026 धारा 64(1), 115(2), 126(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
घटना का विवरण - दिनांक 12 मई 2026 की शाम महिला अपने घर से सामान लेने निकली थी । इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने महिला का रास्ता रोककर उसे जबरदस्ती जंगल की ओर ले गया और जंगल की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर मारपीट भी गई । घटना के बाद पीड़िता द्वारा परिजनों को जानकारी दी गई उसके बाद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई ।
पुलिस कार्यवाही का विवरण – घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विघिसंगत धाराओं में प्रकरण कायम कर शीघ्र ही आरोपी की पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया । थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया प्रकरण की अग्रिम विवेचना जारी है ।
PRO Jansampark Umaria
Madhya Pradesh Police

Address

Supritendent Office Umaria
Umaria
484661

Telephone

+919479998287

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Umaria Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Umaria Police:

Share