01/08/2026
रायपुर–परोइयां–दोबड़ ग्राम केंद्र प्रवास के दौरान सफलतापूर्वक संपन्न हुई बूथ बैठक
अपना बूथ – सबसे मजबूत कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के वरिष्ठ नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने ग्राम केंद्र रायपुर–परोइयां–दोबड़ के प्रवास के दौरान रायपुर-1, रायपुर-2, कोलका, दोबड़ एवं परोइयां बूथों की संयुक्त बैठक में भाग लिया।
बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुँचाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा की गई। श्री भुट्टो ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया तथा कहा कि मजबूत बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
बैठक में सभी संबंधित बूथ अध्यक्ष, बूथ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
“मजबूत बूथ – सशक्त संगठन, यही भाजपा की विजय का आधार है।”
BJP Himachal Pradesh
Narendra Modi
Amit Shah
Jairam Thakur
J.P.Nadda
Anurag Singh Thakur