DPRO Una

DPRO Una Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DPRO Una, Government Organization, una, Una.

Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh Himachal Pradesh
04/09/2026

Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh Himachal Pradesh

04/09/2026
हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपालआईआईआईटी ऊना के 8वें दीक्षांत समारोह में 206 विद्यार्थी हुए दी...
03/09/2026

हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल

आईआईआईटी ऊना के 8वें दीक्षांत समारोह में 206 विद्यार्थी हुए दीक्षित

प्रधानमंत्री के “सबका प्रयास” के संकल्प को नई ऊर्जा व दिशा प्रदान करेंगे युवा इंजीनियर : कविंद्र गुप्ता

आपदा प्रबंधन, कृषि और जल संरक्षण में नवाचार पर जोर

ऊना, 3 सितंबर. हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए ऐसी तकनीक विकसित करने की जरूरत है, जो संभावित आपदाओं की पूर्व जानकारी दे और समय रहते नुकसान को कम करने में मदद करे। आईआईआईटी ऊना के युवा प्रौद्योगिकीविद इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। यह बात राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आईआईआईटी ऊना के 8वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। यह समारोह गुरुवार को लता मंगेशकर कला केंद्र ऊना के सभागार में आयोजित किया गया।

राज्यपाल ने स्नातकों से हिमाचल प्रदेश की आवश्यकताओं के अनुरूप आपदा प्रबंधन, कृषि, जल संरक्षण और ग्रामीण उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में तकनीकी समाधान विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा की सार्थकता तब है, जब ज्ञान और नवाचार को समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान से जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि एआई, आईओटी, सेमीकंडक्टर, रोबोटिक्स और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी तकनीकें तेजी से दुनिया को बदल रही हैं। ऐसे दौर में युवा प्रौद्योगिकीविदों को अपनी तकनीकी दक्षता का उपयोग ऐसे समाधानों के विकास में करना चाहिए, जिनका लाभ समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचे।

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने स्नातकों, उनके परिवारों और संकाय सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह शिक्षा के एक चरण का समापन होने के साथ नई जिम्मेदारियों और संभावनाओं से भरी यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से कहा कि आपकी डिग्री आपकी मंजिल नहीं है, यह आपकी यात्रा की नींव है।

उन्होंने कहा कि संस्थान से निकल रहे युवा अपने साथ माता-पिता का विश्वास, शिक्षकों की अपेक्षाएं और राष्ट्र की आशाएं लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन-2047 के अनुरूप विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने, बदलती तकनीक के साथ निरंतर सीखते रहने और अपने ज्ञान का उपयोग समाज तथा राष्ट्र के हित में करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने तकनीकी दक्षता के साथ चरित्र, ईमानदारी और जिम्मेदार नागरिकता को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने निरंतर इस बात पर बल दिया है कि युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी ताकत है और 21वीं सदी का भारत ज्ञान, कौशल, नवाचार और प्रौद्योगिकी की शक्ति से आगे बढ़ेगा। उनका विकसित भारत- 2047 का विज़न केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प है जो तकनीकी रूप से सक्षम, आत्मनिर्भर, नवाचारी, समावेशी और विष्व में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने वाला राष्ट्र हो। प्रधानमंत्री ने युवाओं से “सबका प्रयास” की भावना के साथ देश की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि आई.आई.आई.टी. ऊना के विद्यार्थी और युवा इंजीनियर इस राष्ट्रीय संकल्प को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज का युवा भारत का भविष्य ही नहीं, भारत का भाग्य भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ज्ञान की खोज का माध्यम है, जो नए विचारों, नवाचार, तकनीक और उद्यमिता की राह खोलती है। उन्होंने युवाओं से चुनौतियों का साहस के साथ सामना करने और अपनी क्षमता के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के “ये दिल मांगे मोर” के जज्बे का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवाओं से देश के लिए कुछ और बेहतर करने की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों को समझने, नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि 21वीं सदी के भारत का नेतृत्व करने के लिए देश का युवा तैयार है। उन्होंने विद्यार्थियों से रोजगार सृजक बनने और ज्ञान, विज्ञान, कला व तकनीक के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को गति देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने हिमाचल की बर्फबारी, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतियों के समाधान के लिए नई तकनीक विकसित करने तथा तकनीक को समाज के विभिन्न वर्गों और दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से जिज्ञासु बने रहने तथा चरित्र और ईमानदारी से समझौता न करने का आह्वान किया।

दीक्षांत समारोह के दौरान स्नातकों ने शपथ ली और सत्यनिष्ठा, देश, पेशे एवं संस्थान की गरिमा, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता तथा समाज की सेवा में अपने ज्ञान के उपयोग के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

206 विद्यार्थियों ने हासिल की उपाधि

आईआईआईटी ऊना के 8वें दीक्षांत समारोह में कुल 206 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं, जिनमें 189 बी.टेक. और 17 एम.टेक. (सीएसई-डेटा साइंस) के विद्यार्थी शामिल हैं। एम.टेक. सीएसई (डेटा साइंस) के प्रथम बैच के विद्यार्थी भी इस अवसर पर दीक्षित हुए।

संस्थान के निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने शैक्षणिक सत्र की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने अकादमिक, प्लेसमेंट, अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

बी.टेक. के स्नातक बैच ने 95.86 प्रतिशत प्लेसमेंट दर दर्ज की। प्लेसमेंट के लिए उपस्थित 169 विद्यार्थियों में से 162 विद्यार्थियों का चयन हुआ। विद्यार्थियों को 53.6 लाख प्रति वर्ष का उच्चतम पैकेज और 13.46 लाख रुपये प्रति वर्ष का औसत पैकेज मिला। प्लेसमेंट प्रक्रिया में 70 से अधिक नियोक्ताओं ने भाग लिया।

शाखावार प्लेसमेंट दर सीएसई में 96.49 प्रतिशत, ईसीई में 98.31 प्रतिशत और आईटी में 92.45 प्रतिशत रही।

शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए पदक

बी.टेक. सीएसई में वंश गाबा ने 9.21 सीजीपीए के साथ स्वर्ण, अमृतांश झा ने 9.16 के साथ रजत और पारस त्यागी ने 9.10 के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

बी.टेक. ईसीई में चंद्रादित्य परमार ने 9.43 के साथ स्वर्ण, कौस्तुभ अग्रवाल ने 9.31 के साथ रजत और शर्मा विवेक अनिलकुमार ने 9.17 के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।

बी.टेक. आईटी में अंशिका अरोड़ा और हर्ष यादव ने 9.19 के साथ स्वर्ण, तुषार ने 8.79 के साथ रजत तथा आर्यन आर्या ने 8.74 के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

एम.टेक. सीएसई (डेटा साइंस) में अंकुर शर्मा ने 8.73 के साथ स्वर्ण, शिवांगी ठाकुर ने 8.24 के साथ रजत और किशन श्रीवास्तव ने 8.23 के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।

इस अवसर पर एचपीएसआईडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ, शासी मंडल एवं सीनेट के सदस्य, संकाय सदस्य, अभिभावक तथा संस्थान समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह का समापन आईआईआईटी ऊना के कुलसचिव रवि सैनी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
-0-
Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh Himachal Pradesh DC Una

सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देशकहा...गर...
02/09/2026

सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश

कहा...गरीब और जरूरतमंद तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना ही हो उपलब्धि का पैमाना

ऊना, 2 सितंबर. सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को ऊना में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्र प्रायोजित विभिन्न विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभाग, प्रदेश और आमजन के प्रति जवाबदेही की भावना के साथ कार्य करें तथा योजनाओं का अधिकतम लाभ गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना अपनी प्राथमिकता बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, समयसीमा तय करने तथा नियमित रूप से प्रगति का आकलन करने पर जोर दिया।

जिला परिषद सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक में सांसद ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं के साथ-साथ ऊना में केंद्र की सहायता से क्रियान्वित की जा रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उपलब्ध धनराशि का समयबद्ध एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करते हुए योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए।

एमपी लैड के लंबित कार्य 15 अक्तूबर तक पूरे करने के निर्देश

सांसद ने एमपी लैड के तहत स्वीकृत एवं लंबित कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को अगले 45 दिनों में, 15 अक्तूबर तक, लंबित कार्य पूर्ण करवाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

पंचायत स्तर तक पहुंचाएं योजनाओं की जानकारी

सांसद ने कृषि, बागवानी, कृषि विपणन तथा पंचायती राज विभागों को पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर पंचायतवार जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।

अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई, तकनीक के इस्तेमाल पर जोर

अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सांसद ने संबंधित विभागों को निगरानी एवं कार्रवाई व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निगरानी के लिए ड्रोन सहित आधुनिक तकनीक के अधिकाधिक उपयोग पर जोर दिया, ताकि संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

सड़क परियोजनाओं में अलाइनमेंट पर दें विशेष ध्यान

सड़क परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद ने परियोजनाओं के अलाइनमेंट पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण में भविष्य की आवश्यकताओं, यातायात एवं स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी पहलुओं की समुचित समीक्षा करने को कहा।

पीजीआई सेटेलाइट सेंटर में देरी पर जताई नाराजगी

मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सेटेलाइट सेंटर की प्रगति की समीक्षा के दौरान सांसद ने परियोजना में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित एजेंसी एवं पीजीआई प्रबंधन से कार्य की प्रगति और देरी के कारणों की जानकारी ली तथा परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। संबंधित एजेंसी ने परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूर्ण कर हैंडओवर करने का आश्वासन दिया।

बल्क ड्रग पार्क सहित प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा

सांसद ने हरोली क्षेत्र में विकसित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क की प्रगति का भी जायजा लिया। इसके अलावा बीहड़ू से लाठियानी फोरलेन परियोजना, मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सेटेलाइट सेंटर तथा जीतपुर बेहड़ी में प्रस्तावित आईजी एथेनॉल प्लांट सहित ऊना में केंद्र की सहायता से क्रियान्वित एवं प्रस्तावित प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

स्वास्थ्य और सामाजिक योजनाओं की भी समीक्षा

सांसद ने स्वास्थ्य विभाग को शिक्षण संस्थानों के साथ समन्वय कर टीबी एवं एचआईवी/एड्स जैसे रोगों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहारा योजना के लाभार्थियों की संख्या तथा योजना के तहत निर्धारित पात्रता एवं शर्तों का विस्तृत ब्यौरा भी मांगा।

झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में उपलब्ध शौचालय सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित विभाग से आबादी के अनुपात में उपलब्ध एवं निर्मित शौचालयों का विवरण प्रस्तुत करने को कहा, ताकि वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।

स्मार्ट मीटर और पीएम सूर्य घर योजना की जानी प्रगति

सांसद ने जिले में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि जहां स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं, वहां लोगों को इसकी कार्यप्रणाली एवं लाभों की जानकारी देकर जनविश्वास बढ़ाने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया तथा योजना के क्रियान्वयन में सामने आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों की जानकारी भी संबंधित विभाग से मांगी।

जनप्रतिनिधियों ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव

बैठक में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलवीर चौधरी और जिला परिषद अध्यक्ष पवन लम्बरदार सहित अन्य सदस्यों ने विभिन्न विकासात्मक विषयों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव रखे तथा अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं को समिति के समक्ष रखा।

अतिरिक्त उपायुक्त ईशांत जसवाल ने सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने जिले में अवैध खनन की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं कार्रवाई की जानकारी दी।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा समिति के गैर-सरकारी एवं सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

-0-
Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh Himachal Pradesh DC Una

02/09/2026
01/09/2026

नव निर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों के बुनियादी प्रशिक्षण कार्यशालाओं का शेडयूल जारी

ऊना, 1 सितम्बर। जिला ऊना की सभी ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बुनियादी व क्षमता निर्माण प्रशिक्षण देने को लेकर विकास खंड बार बैच आधार पर शेडयूल निर्धारित किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ऊना इशांत जसवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायत पदाधिकारियों को माह सितंबर से जनवरी, 2027 तक जिला परिषद हॉल ऊना में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक बैच वाइज प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशिक्षण में उपस्थित होने के लिए अपना आधार कार्ड व आधार लिंक मोबाइल साथ लाना अनिवार्य रहेगा।

इशांत जसवाल ने बताया कि विकास खंड अंब में बैच नं. 1 के तहत 143 प्रतिभागियों को 8 से 11 सितम्बर तक जिला परिषद हाॅल ऊना में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक प्रक्षिण दिया जाएगा। इनमें 19 प्रधानों, 19 उप प्रधानों और 105 वार्ड सदस्य शामिल रहेंगे। पहले बैच में ग्राम पंचायत अम्ब टिल्ला, अन्दौरा लोअर, अन्दौरा अप्पर, बधमाना, भगडाह, भैरा, छपरोह, चुरुडू, धंधड़ी, धर्मशाल महंता, धर्मशाल महंता खास, धुसाड़ा, डूहल बंगवालां, डूहल बटवालां, घघरेट, घेवट बेहड़, गिडपुर मलौण, ज्वाल व ज्वाल शामिल है। वहीं, दूसरे बैच में कुल 151 प्रतिभागियों के लिए 15 से 18 सितम्बर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा जिनमें 19 प्रधान, 19 उप प्रधान व 113 वार्ड सदस्य शामिल है। इनमें ग्राम पंचायत जबेहड़, कटोहड़ खुर्द, खरोह, कुठेहड़ा खैरला, कुठियाड़ी लडोली, लोहारा लोअर, लोहारा अप्पर, मैड़ी खास, मंदोली, मुबारिकपुर, नंदपुर, नारी चिंतपूर्णी, पोलियां पुरोहितां, प्रम्ब, राजपुर जस्वां, शिवपुर, रिपोह मिसरा व सारड़ा शामिल है। इसके अतिरिक्त तीसरे बैच में 153 प्रभागियों के लिए 22 से 25 सितम्बर तक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी। जिनमें 19 प्रधान, 19 उप प्रधान व 115 वार्ड सदस्य शामिल हैं। इनमें स्तोथर, सिद्ध चलेहड़, सपौरी, सूरी, टकारला, त्याई, ठठल, बेहड जस्वां, भटेहड़, चैआर, कोहाडच्छन, दियाड़ा, दिलवां, हम्बोली, सूरी, कलरुही, कटोहड़ कलां, बदाऊ व नैहरी नौरगां पंचायतें सम्मिलित हैं।

विकास खंड बंगाणा के तहत पहले बैच में 116 प्रतिभागियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला 5 से 8 अक्तूबर तक सुबह 10 से सांय 5 बजे तक जिला परिषद हाॅल ऊना में आयोजित की जाएगी जिनमें 16 प्रधान 16 उप प्रधान व 84 वार्ड सदस्य शामिल रहेंगे। इनमें अंबेहड़ा धीरज, अरलू खास, बडूही, बल्ह, बल्ह खालसा, बैरियां, बोहरु, बुधान, बुढवार, चमयाड़ी, चंगर, छपरोह कलां, चैली, चुल्हड़ी, ढयूंगली व दोबड़ ग्राम पंचायतें भाग लेंगी। वहीं, दूसरे बैच में 125 प्रतिभागियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला 13 से 16 अक्तूबर तक जिला परिषद हाॅल ऊना में लगेगी। इनमें डोहगी, जसाणा, करमाली, कठोह, खरियालता, लठियाणी, मलांगड़, पलाहटा, पल्लियां, पिपलू, परोईयां कलां, सिहाणां, सोहारी, सुकडियाल, टकोली, तनोह व थहड़ा ग्राम पंचायतों के 17 प्रधान, 17 उप प्रधान व 91 वार्ड सदस्य भाग लेंगे। इसके अलावा तीसरे बैच में 122 प्रतिभागी भाग लेंगे जिनके लिए 21 से 24 अक्तूबर तक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इनमें मंदली, डोहक, मोमनियार, बौल, थानाकलां, घुघन ककरानाप, जोल, धनेत, रायपुर मैदान, टीहरा, टांडा, डीहर, चैकी खास, धुंदला, हटली केसरु व धतोल ग्राम पंचायतों के 16 प्रधान, 16 उप प्रधान व 90 वार्ड सदस्य शामिल होंगे।
विकास खंड गगरेट के तहत पहले बैच का प्रशिक्षण 3 से 6 नवम्बर को आयोजित होगा जिनमें गगरेट विकास खंड के 123 प्रतिभागी प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेंगे। इनमें ग्राम पंचायत अभयपुर, अम्बोआ, अम्लेहड़, बबेहड़, बडेहड़ा राजपूतां, बड़ोह, भद्रकाली, भंजाल अप्पर, ब्रह्मपुर, चलेट, डंगोह खास, डंगोह खुर्द, गगरेट अप्पर, गणु मंदवाड़ा व घनारी पंचायतों के 15 प्रधान, 15 उप प्रधान व 93 वार्ड सदस्य शामिल होंगे। वहीं दूसरे बैच के तहत 107 प्रतिभागियों के लिए 10 से 13 नवम्बर तक जिला परिषद हाॅल ऊना में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इनमें गोंदपुर बनेहड़ा लोअर, गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर, गुगलैहड़, जाडला कोयड़ी, जोह, कैलाश नगर, कलोह, कुनेरन, कुठेड़ा जसवालां, लोहारली, मरवाड़ी, मवां कोहलां व मवां सिंधियां पंचायतों के 13 प्रधान, 13 उप प्रधान व 81 वार्ड सदस्य शामिल रहेंगे। इसके अलावा तीसरे बैच के लिए 17 से 20 नवम्बर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा जिनमें ग्राम पंचायत नकडोह, नंगल जरियालां, ओयल, पिरथीपुर, रायपुर, रामनगर, सलोह वेरी, संघनेई, टटेहड़ा, अम्बोटा, चतेहड़, दियोली व भंजाल लोअर के 13 प्रधान 13 उप प्रधान व 93 वार्ड सदस्य शामिल हैं।
हरोली विकास खंड के तहत पहले बैच का प्रशिक्षण 25 से 28 नवम्बर तक जिला परिषद हाॅल ऊना में आयोजित होगा। इनमें ग्राम पंचायत बडेहड़ा, बालीवाल, बाथड़ी, बट्ट कलां, भैणी खड्ड, भडियारन, भदोड़ी, भदसाली, भदसाली हार, चंदपुर, छेत्रां, धर्मपुर, घालूवाल, गोंदपुर बुल्ला, गोंदपुर जयचंद, हिलेड़ा बिलना व हरोली के 145 प्रतिभागी भाग लेंगे। दूसरे बैच का प्रशिक्षण 140 प्रतिभागियों के लिए 2 से 5 दिसम्बर तक जिला परिषद हाॅल ऊना में आयोजित होगा। इनमें हीरा नगर, हीरां, कांगड़, कर्मपुर, खड्ड, कुंगड़त, लोअर बढ़ेड़ा, लोअर पंजावर, नगनोली, पालकवाह, पंजावर, पूवोवाल, रोड़ा, सलोह, समनाल व सैंसोवाल के 16 प्रधान, 16 उप प्रधान व 108 वार्ड सदस्य भाग लेंगे। इसके अलावा तीसरे बैच के तहत 135 प्रतिभागियों के लिए 8 से 11 दिसम्बर तक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी। इनमें सिंगा, बीटन, जखेवाल, नंगल खुर्द, ललड़ी, लोअर ललड़ी, ईसपुर, ईसुपर टांडा, बाथू, पोलियां बीत, मलूवाल, दुलैहड़, कुठारबीत, पंडोगा व पंडोगा निचला के 15 प्रधान, 15 उप प्रधान व 105 वार्ड सदस्य भाग लेंगे।
इसके अतिरिक्त विकास खंड ऊना के अंतर्गत पहले बैच में 139 प्रतिभागियों के लिए 15 से 18 दिसम्बर तक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी। इनमें ग्राम पंचायत अबादा बराना, अजनोली, बडैहर, बदोली, बडसाला, बसोली, बटूही, भडोलियां कलां, भटोली, बीनेवाल, चलौला, चड़तगढ़, छतरपुर, डंगोली, डठबाड़ा, देहलां लोअर व देहलां अप्पर के 17 प्रधान 17 उप प्रधान व 105 वार्ड सदस्य शामिल हैं। दूसरे बैच में 76 प्रतिभागियों को 21 से 24 दिसम्बर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें ग्राम पंचायत धमांदरीख् फतेहपुर, जखेड़ा, झम्बर, झूडोवाल, खानपरु, कुरियाला, लमलैहड़ा, लमलैहड़ी व लोअर बसाल के 10 प्रधान, 10 उप प्रधान व 56 वार्ड सदस्य सम्मिलित हैं। तीसरे बैच में 109 प्रतिभागियों के लिए 28 से 31 दिसम्बर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें ग्राम पंचायत मदनपुर, मजारा, मलूकपुर, मैहतपुर, नंगड़ां, नारी, पनोह, रायपुर सहोड़ां, सनोली, सासन, सुनेहरा, टब्बा व त्यूड़ी के 13 प्रधान, 13 उप प्रधान व 83 वार्ड सदस्य भाग लेंगे। इसके अलावा चैथे बैच में 110 प्रतिभागियों के लिए 4 से 7 जनवरी, 2027 तक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी। इनमें ग्राम पंचायत उदयपुर, बनगढ़, बरनोह, डंगेड़ा, बसाल अप्पर, ठाकुरद्वारा, बहडाला लोअर, अप्पर बहडाला, चताडा, जनकौर, बरसाडा, नंगल सलांगड़ी, समूरकलां व टक्का के 14 प्रधान, 14 उप प्रधान व 82 वार्ड सदस्य भाग लेंगे।
-0-
Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh Himachal Pradesh DC Una

31/08/2026

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

ऊना, 31 अगस्त. राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 2 और 3 सितंबर को ऊना जिले के प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल 2 सितंबर को शाम 3 बजे लता मंगेशकर कला केंद्र, समूरकलां में ‘एक से श्रेष्ठ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे। राज्यपाल का रात्रि ठहराव सर्किट हाउस ऊना में रहेगा।
‘एक से श्रेष्ठ’ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा, संस्कार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 3 सितंबर को प्रातः 11 बजे राज्यपाल लता मंगेशकर कला केंद्र में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना के 8वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत उनके शिमला प्रस्थान का कार्यक्रम है।
Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh Himachal Pradesh

38 वर्ष से अधिक की समर्पित सेवाओं के उपरांत सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी नीलम कुमारी सेवानिवृत्तजिला लोक सम्पर्क अधिकारी का...
31/08/2026

38 वर्ष से अधिक की समर्पित सेवाओं के उपरांत सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी नीलम कुमारी सेवानिवृत्त

जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय ऊना में आयोजित हुआ गरिमामय सम्मान समारोह

ऊना, 31 अगस्त। सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी नीलम कुमारी आज (सोमवार) को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में 38 वर्ष 2 माह 25 दिनों की दीर्घ एवं समर्पित सेवाओं के उपरांत जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय ऊना से सेवानिवृत्त हुईं। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर कार्यालय परिसर में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

नीलम कुमारी ने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में अपने सेवाकाल की शुरुआत जिला लोक सम्पर्क कार्यालय ऊना में बतौर आशुटंकक की थी। दीर्घ सेवावधि के दौरान उन्होंने ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा तथा निदेशालय शिमला में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभाग को अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अपने सेवाकाल में उन्होंने कार्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन, कार्यकुशलता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया तथा विभागीय कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला लोक सम्पर्क अधिकारी ऊना सचिन संगर ने की। उन्होंने नीलम कुमारी को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं देते हुए विभाग के प्रति उनके दीर्घकालीन योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि नीलम कुमारी ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया है। उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन और सहयोगात्मक कार्यशैली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।

उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव का समापन होने के साथ-साथ जीवन के नए चरण की शुरुआत भी है। उन्होंने नीलम कुमारी के सुखद, स्वस्थ एवं आनंदमय भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय ऊना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी नीलम कुमारी के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
0.
Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh Himachal Pradesh

Address

Una
Una
174303

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DPRO Una posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DPRO Una:

Shortcuts

Share