GRAM PANCHAYAT MADANPUR

GRAM PANCHAYAT MADANPUR ग्राम पंचायत मदनपुर समान भागीदारी और पूर्ण पारदर्शी शासन बनाने के हित में है।
GRAM PANCHAYAT MADANPUR

प्रधान: श्री गुरचरण सिंह
उप प्रधान: श्री यशपाल कालिया
वार्ड नंबर 1 पंच: श्रीमती ममता देवी
वार्ड नंबर 2 पंच: श्रीमती राज कुमारी
वार्ड नंबर 3 पंच: श्रीमती सरला देवी
वार्ड नंबर 4 पंच: श्री प्रकाश चन्द
वार्ड नंबर 5 पंच: श्री सुरिन्दर नाथ

23/10/2025
22/10/2025
आज दिनांक 13-अगस्त-2023 को राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मदनपुर, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश, भारत -174303 के परिसर में हमारे सभी...
14/08/2023

आज दिनांक 13-अगस्त-2023 को राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मदनपुर, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश, भारत -174303 के परिसर में हमारे सभी देशभक्त ग्रामीणों और श्री के.एल.वर्मा जी (खंड विकास अधिकारी), जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश की गरिमामय उपस्थिति में राष्ट्रव्यापी नारे "मेरी माटी मेरा देश" के तहत देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों की यादगार में शिलाफ़लकम पट्टिका का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अति गर्व के साथ श्रीमती निशा गुप्ता जी (समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी) तथा श्री दीपक जोशी जी (पंचायत निरीक्षक) ने भी हमारी भारत सरकार की इस पहल में अपनी आधिकारिक उपस्थिति दर्ज करवाई।
इस देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम में अमर शहीद श्री कमल देव जी (असम राइफल्स-भारतीय सेना) की पत्नी श्रीमती सुलिन्द्रा कुमारी जी (पूर्व पंचायत प्रधान-ग्राम मदनपुर) को श्री गुरचरण सिंह जी (प्रधान ग्राम पंचायत मदनपुर-वर्तमान) द्वारा औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मदनपुर के देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों के परिवार के सदस्यों, सेवानिवृत्त सैनिकों, अन्य पुलिस बलों से सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी पंचायत प्रतिनिधियों तथा सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में सम्मानित किया गया।
"Jai Hind-Jai Himachal"

आज दिनांक 28/02/2023 को ग्राम प्रधान श्री गुरचरण सिंह जी की अध्यक्षता में आई.डी.पी. ऊना (हि.प्र.) (IDP-Una-HP) व कृषि वि...
02/03/2023

आज दिनांक 28/02/2023 को ग्राम प्रधान श्री गुरचरण सिंह जी की अध्यक्षता में आई.डी.पी. ऊना (हि.प्र.) (IDP-Una-HP) व कृषि विभाग-ऊना की और से ग्राम पंचायत कार्यालय: मदनपुर, जिला ऊना (हि.प्र.) में श्री जसपाल कालिया जी व वार्ड पंच: श्रीमती राजकुमारी जी, श्रीमती सरला देवी जी, श्री प्रकाश चंद सैनी जी, श्री सुरिन्दर नाथ ऐरी जी व अन्य ग्रामवासियों सहित कृषि जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

आईडीपी-ऊना (हि.प्र.) विभाग से ए.पी.ओ. (A.P.O.) माननीय श्री सतपाल शर्मा जी, बी.ओ (B.O.) श्री चरणजीत सिंह जी , श्री अश्विनी शर्मा जी और कृषि विभाग से श्री बलदेव चंद जी ने ग्रामवासियों को इस जागरूकता अभियान के लिए पूर्ण रूप से जागरूक करने के लिए व्याख्यान दिया।

सभी उपस्तिथितों के लिए आईडीपी-ऊना (हि.प्र.) विभाग द्वारा दोपहर के भोजन के रूप में पहाड़ी धाम की व्यवस्था की गई जिसका सभी ने पूर्ण रूप से आनंद लिया।

“जय हिन्द॥ जय हिमाचल॥”

ग्राम पंचायत मदनपुर, जिला ऊना (हि.प्र.) के प्रधान श्री गुरचरण सिंह जी हिमालयन इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंट, इकोलॉजी एंड ड...
28/02/2023

ग्राम पंचायत मदनपुर, जिला ऊना (हि.प्र.) के प्रधान श्री गुरचरण सिंह जी हिमालयन इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंट, इकोलॉजी एंड डेवलपमेंट (HIFEED), रानीचौरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेते हुए।
“जय हिन्द जय हिमाचल”

आज दिनाँक 26 जनवरी’ 2023 को ग्राम पंचायत मदनपुर, जिला ऊना (हि.प्र.) के प्रांगण में देश का 74वाँ गणतंत्र दिवस (संविधान पर...
27/01/2023

आज दिनाँक 26 जनवरी’ 2023 को ग्राम पंचायत मदनपुर, जिला ऊना (हि.प्र.) के प्रांगण में देश का 74वाँ गणतंत्र दिवस (संविधान पर्व) बहुत ही हर्षोलास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान श्री गुरचरण सिंह जी, उप-प्रधान श्री यशपाल कालिया जी, वार्ड पंच श्री सुरिंद्र नाथ ऐरी जी, श्री प्रकाश चंद सैनी जी, श्रीमती सरला देवी जी, श्रीमती ममता देवी जी, महिला मंडल मदनपुर की प्रधान श्रीमती हरजीत कौर जी, श्रीमती प्रवीण जी (आंगनवाड़ी वर्कर), श्रीमती त्रिशला देवी जी (आशा वर्कर) व गाँव के अन्य गणमान्य व्यक्त्ति, नन्हे मुन्ने बच्चों सहित सम्मलित हुए।

प्रातः लगभग 11:15 बजे प्रधान जी ने सभी उपस्थित जनों के साथ तिरंगा झंडा फहराया। राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के बाद भारत माता की जय तथा वन्दे-मातरम् का उदघोष किया गया तथा सभी का मुँह मीठा करवाया गया।

तत्पश्चात् पंचायत कार्यालय में प्रधान जी ने संविधान दिवस के महत्व को बताते हुए सभी उपस्थित जनों को स्वेच्छ शपथ दिलवाई की "भले ही हम सब ग्रामवासी किसी भी वर्ण, जाति, रंग, भेद, इतियादि से संबंधित हों परन्तु जब कभी भी मदनपुर गाँव के विकास का मुद्दा होगा तब हम सब इस सब से ऊपर उठकर एकजुट होकर विकास को ही सर्वोपरि करेंगे। हम सब एक हैं और भविष्य में भी एक रहेंगे।"

ग्राम पंचायत द्वारा इस कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत्त सैनिकों, वर्तमान में कार्यरत सैनिकों व रक्षा मंत्रालय-भारत सरकार में कार्यरत गाँवासियों के पारिवारिक सदसयों का माला पहनाकर सम्मान किया गया।

इस दोरान गाँव बसौली, ज़िला ऊना (हि.प्र.) निवासी श्री जोगिंदर बिंद्रा जी (Ex-Servicemen Indian Army) भी पंचायत कार्यालय में उपस्थित हुए तथा उनके द्वारा पूर्व नियोजित सूची के आधार पर उन्होंने स्वैच्छा से सन् 1971 के सैनानियों के पारिवारिक सदस्यों को हिमाचली टोपी, शाल व पुष्पमाला पहनाकर अपनी व अपने साथियों कि और से सम्मानित किया। प्रधान श्री गुरचरण सिंह जी ने भी उनका व उनके साथियों का इस देशप्रेम से ओतप्रोत कार्य के लिए फूलमाला पहनाकर सभी ग्रामवासियों की तरफ़ से शुक्रिया अदा किया।

ग्राम पंचायत मदनपुर प्रधान श्री गुरचरण सिंह जी ने इस कार्यक्रम में रह गई कुछ एक कमियों के लिये सभी ग्रामवासियों से क्षमा याचना करते हुए एलान किया की आगामी 15 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूर्ण सुसज्जित ढंग से मदनपुर गाँव के सभी शहीद भारतीय सेनानियों, वर्तमान में कार्यरत भारतीय सेनानियों, सेवा निवृत भारतीय सेनानियों को व हमारे गाँव के अनमोल रत्न जिन्होंने किसी भी कार्यक्षेत्र में उच्च उपलब्धि प्राप्त कर मदनपुर गाँव का नाम रोशन किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

अंत में पंचायत की ओर से सभी उपस्थित ग्रामवासियों के लिए जलपान व मिष्ठान का आयोजन किया गया व मदनपुर चौंक में दुकानदारों का लड्डू खिलाकर मुँह मीठा करवाया गया तथा सबका इस पर्व में सम्मलित होने के लिए ग्राम पंचायत प्रधान श्री गुरचरण सिंह जी ने पंचायत की ओर से आभार व्यक्त किया।

जय हिन्द !!!! जय हिमाचल !!!!
"भारत माता की जय !!!! वन्दे मातरम्!!!!"

आज दिनाँक 26 जनवरी, 2023 को ग्राम पंचायत मदनपुर, जिला ऊना (हि.प्र.) के प्रांगण में देश का 74वाँ गणतंत्र दिवस (संविधान पर...
27/01/2023

आज दिनाँक 26 जनवरी, 2023 को ग्राम पंचायत मदनपुर, जिला ऊना (हि.प्र.) के प्रांगण में देश का 74वाँ गणतंत्र दिवस (संविधान पर्व) बहुत ही हर्षोलास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान श्री गुरचरण सिंह जी, उप-प्रधान श्री यशपाल कालिया जी, वार्ड पंच श्री सुरिंद्र नाथ ऐरी जी, श्री प्रकाश चंद सैनी जी, श्रीमती सरला देवी जी, श्रीमती ममता देवी जी, महिला मंडल मदनपुर की प्रधान श्रीमती हरजीत कौर जी, श्रीमती प्रवीण जी (आंगनवाड़ी वर्कर), श्रीमती त्रिशला देवी जी (आशा वर्कर) व गाँव के अन्य गणमान्य व्यक्त्ति, नन्हे मुन्ने बच्चों सहित सम्मलित हुए।

प्रातः लगभग 11:15 बजे प्रधान जी ने सभी उपस्थित जनों के साथ तिरंगा झंडा फहराया। राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के बाद भारत माता की जय तथा वन्दे-मातरम् का उदघोष किया गया तथा सभी का मुँह मीठा करवाया गया।

तत्पश्चात् पंचायत कार्यालय में प्रधान जी ने संविधान दिवस के महत्व को बताते हुए सभी उपस्थित जनों को स्वेच्छ शपथ दिलवाई की "भले ही हम सब ग्रामवासी किसी भी वर्ण, जाति, रंग, भेद, इतियादि से संबंधित हों परन्तु जब कभी भी मदनपुर गाँव के विकास का मुद्दा होगा तब हम सब इस सब से ऊपर उठकर एकजुट होकर विकास को ही सर्वोपरि करेंगे। हम सब एक हैं और भविष्य में भी एक रहेंगे।"

ग्राम पंचायत द्वारा इस कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत्त सैनिकों, वर्तमान में कार्यरत सैनिकों व रक्षा मंत्रालय-भारत सरकार में कार्यरत गाँवासियों के पारिवारिक सदसयों का माला पहनाकर सम्मान किया गया।

इस दोरान गाँव बसौली, ज़िला ऊना (हि.प्र.) निवासी श्री जोगिंदर बिंद्रा जी (Ex-Servicemen Indian Army) भी पंचायत कार्यालय में उपस्थित हुए तथा उनके द्वारा पूर्व नियोजित सूची के आधार पर उन्होंने स्वैच्छा से सन् 1971 के सैनानियों के पारिवारिक सदस्यों को हिमाचली टोपी, शाल व पुष्पमाला पहनाकर अपनी व अपने साथियों कि और से सम्मानित किया। प्रधान श्री गुरचरण सिंह जी ने भी उनका व उनके साथियों का इस देशप्रेम से ओतप्रोत कार्य के लिए फूलमाला पहनाकर सभी ग्रामवासियों की तरफ़ से शुक्रिया अदा किया।

ग्राम पंचायत मदनपुर प्रधान श्री गुरचरण सिंह जी ने इस कार्यक्रम में रह गई कुछ एक कमियों के लिये सभी ग्रामवासियों से क्षमा याचना करते हुए एलान किया की आगामी 15 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूर्ण सुसज्जित ढंग से मदनपुर गाँव के सभी शहीद भारतीय सेनानियों, वर्तमान में कार्यरत भारतीय सेनानियों, सेवा निवृत भारतीय सेनानियों को व हमारे गाँव के अनमोल रत्न जिन्होंने किसी भी कार्यक्षेत्र में उच्च उपलब्धि प्राप्त कर मदनपुर गाँव का नाम रोशन किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

अंत में पंचायत की ओर से सभी उपस्थित ग्रामवासियों के लिए जलपान व मिष्ठान का आयोजन किया गया व मदनपुर चौंक में दुकानदारों का लड्डू खिलाकर मुँह मीठा करवाया गया तथा सबका इस पर्व में सम्मलित होने के लिए ग्राम पंचायत प्रधान श्री गुरचरण सिंह जी ने पंचायत की ओर से आभार व्यक्त किया।

जय हिन्द !!!! जय हिमाचल !!!!
"भारत माता की जय !!!! वन्दे मातरम्!!!!"

दिनांक 23 जनवरी 2023 को हमारे गाँव के प्रधान श्री गुरचरन सिंह जी, ग्राम पंचायत मदनपुर (खंड विकास कार्यालय - ऊना), तहसील ...
25/01/2023

दिनांक 23 जनवरी 2023 को हमारे गाँव के प्रधान श्री गुरचरन सिंह जी, ग्राम पंचायत मदनपुर (खंड विकास कार्यालय - ऊना), तहसील एवं जिला ऊना (हि.प्र.) ने ग्राम पंचायत प्रधानों एवं सचिवों के लिए WDC-PMKSY 2.0 के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।

इस इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान, फेयरलॉन्स, शिमला - 171012 में 23/01/2023 से 24/01/2023 तक किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान Dr. Parvesh K Sharma (Course Director) तथा Dr. Bhavana Sharma (H.A.S) Joint Director RDD के द्वारा प्रथम चरण में किये गये कार्यों की अत्याधिक सराहना की गई।

“जय हिन्द…..जय हिमाचल”

आज दिनांक 02/01/2023 को ग्राम पंचायत मदनपुर, ज़िला ऊना (हि.प्र.) के प्रधान श्री गुरचरण सिंह जी की अध्यक्षता में  सैनी बा...
08/01/2023

आज दिनांक 02/01/2023 को ग्राम पंचायत मदनपुर, ज़िला ऊना (हि.प्र.) के प्रधान श्री गुरचरण सिंह जी की अध्यक्षता में सैनी बाग की सिंचाई हेतु सैनी बाग के कुएँ पर लिफ्ट इरीगेशन सिस्टम परियोजना का सफल शुभारंभ हुआ। वार्ड (4) के पंच श्री प्रकाश चंद सैनी जी तथा वार्ड (5) के पंच श्री सुरिंद्र नाथ ऐरी जी ने भी इस नेक कार्य पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस परियोजना का सफल व संपूर्ण निरीक्षण श्री अक्षय कुमार जी (J.E. - WaterShed Project HP) के द्वारा किया गया।

“Jai Hind……Jai Himachal”

Address

Madanpur
Una
174303

Telephone

+919316809405

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GRAM PANCHAYAT MADANPUR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category