15/07/2026
जय भीम! जय भारत! जय संविधान!
संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता।
ज़िला ऊना के सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने के विरोध में उन्होंने झाड़ू छोड़ हड़ताल का रास्ता अपनाया वहीं महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि सफाई कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया गया, तो व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा इस चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आया और आज शाम तक यानी की बुधवार शाम तक सभी सफाई कर्मचारियों के खातों में उनका वेतन जारी कर दिया गया।यह जीत केवल वेतन की नहीं, बल्कि एकता, संघर्ष और अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने की जीत है।महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा सभी सफाई कर्मचारियों को बधाई देती है और विश्वास दिलाती है कि भविष्य में भी उनके सम्मान, अधिकार और हितों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी रहेगी।
Team Amit Valmiki State President MVYEM
News18 HimachalPunjab NewsBBC News PunjabiMukesh AgnihotriCMO HimachalIndian National Congress - Himachal Pradesh