Bahujan Social Front - BSF

  • Home
  • Bahujan Social Front - BSF
Call Directions Contact the organization

Bahujan Social Front - BSF Social Transformation and Economic Emancipation by Awakened Bahujans.
Vinod Bhushan Dahiya R. It is not after anybody.

Bahujan Social Front (BSF): – An Attempt for Social Utility:

(a) We all have seen the performance of the Government and the political leaders during

last 67 years of post independence. Except a few lakhs of educated and employed, the general

condition of our society has gone bad to worse and it is deteriorating rapidly day by day.

Reservation and Reservation in Promotion is also under heavy attack to scrap. Should

we, the educated employees ;

(i) Forget our suffering brethren like the political leaders?

(ii) Or pay attention towards the problems of our brethren besides solving

our own problems.

(b) Therefore, Bahujan Social Front (BSF) has been formed, with the objective to

pay back, by the educated employees of the Backward (S.C., S.T., O.B.C.) and Minority

Communities, to the oppressed and exploited society to which they belong. With this

objective in view the structure and mechanism of the organisation has been designed

and built as per earlier guidelines of Sahab Kanshi Ram Ji with some modifications as

per the changing times.

(c) Towards this end, BSF is expected to be a pioneering effort of the educated

employees and for the oppressed and exploited society to which they belong. BSF is

product of deep desire and careful thoughts and on the concept of Pioneer of Modern

Age Social Revolution Jotiba Phule, Baba Sahab Ambedkar and Sahab Kanshi Ram.

(d) For achievements of its goal BSF will unite employees (Government, Public Sector,

Private Sector Employees, Self-employed, Professionals and Business Class) of Bahujan

Samaj through this organisation.

Means of BSF: Principle of BSF is “Own Mind and Own Money only then real

Strength.” The people who conceived BSF have decided to donate every month their 1/20th

part of the income, as directed by Baba Sahab Dr. B. Ambedkar, to BSF for achieving its

goals and expect other members and sympathisers to do so voluntarily. That is why no political leader or the party is Patron of BSF like other organisation.

"चौरंगे राष्ट्रीय ध्वज" को अपने देश भारत की आजादी के अवसर पर आज  मैं और मेरे साथियों द्वारा सलाम और नमन।ए के मौर्य। असलि...
15/08/2025

"चौरंगे राष्ट्रीय ध्वज" को अपने देश भारत की आजादी के अवसर पर आज मैं और मेरे साथियों द्वारा सलाम और नमन।
ए के मौर्य।
असलियत में भारत का राष्ट्रीय ध्वज 4 रंगों का होता है न कि 3 का। यह तीन (केसरिया, सफेद और गहरे हरे) रंग की क्षैतिज पट्टियों के बीच नीले रंग के एक चक्र, जिसमें 24 तीलियाँ या आरे होते हैं, द्वारा सुशोभित है। नीले रंग के चक्र को सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ से लिया गया है।

इस राष्ट्रीय ध्वज को 22 जुलाई 1947 को आयोजित भारतीय संविधान सभा की बैठक में अपनाया गया था।

उपर्युक्त विवरण से निसंदेह स्पष्ट है कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज में चार रंग विद्यमान हैं केसरिया, सफेद, नीला और हरा।

लेकिन फिर भी सालों से इसे जानबूझकर तिरंगा ही कहा और कहलवाया जाता रहा है और हम सभी भी तिरंगा ही कहते और मानते आ रहे हैं, जोकि सरासर गलत है। ऐसा क्यों? क्या ये कोई बहुत बड़ी साजिश तो नहीं है? और ये किसकी साजिश है और क्यों?

राष्ट्रीय ध्वज का नीला चक्र तथागत बुद्ध का धम्म चक्र है। सम्बोधि-प्राप्ति के पश्चात् गौतम बुद्ध ने 'बहुजन हिताय और बहुजन सुखाय' हेतु धर्म-चक्र प्रवर्तन (धम्म-चक्र-पवत्तन) अर्थात् अपने ज्ञान-देशना के चक्र को चलायमान रखने की प्रतिज्ञा ली। धम्म-चक्र अर्थ यह भी है कि धम्म का शासन यानी सत्य, समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और कानून तथा न्याय का शासन। जिसे सम्राट अशोक ने अपने शासन काल में पूर्णतः स्थापित किया। धम्म-चक्र की 24 तीलियाँ 24 गुणों को दर्शाती हैं जोकि ह्Iमन प्रकार हैं।
1.प्रेम (Love), 2.पराक्रम (Courage), 3.धैर्य (Patience), 4.शांति (Peacefulness), 5.दयालुता (Kindness), 6.अच्छाई (Goodness), 7.निष्ठा (Faithfulness), 8.सौम्यता (Gentleness), 9.आत्मसंयम (Self-control), 10.निस्स्वार्थता (Selflessness), 11.आत्म-बलिदान (Self sacrifice), 12.सच्चाई (Truthfulness), 13.नीति-परायणता (Righteousness), 14.न्याय (Justice), 15.करुणा (Mercy), 16.शालीनता (Graciousness), 17.नम्रता (Humility), 18.समानुभूति (Empathy), 19.संवेदना (Sympathy), 20.परम-ज्ञान (Supreme knowledge), 21.परम-बुद्धिमता (Supreme wisdom), 22.परम-नैतिकता (Supreme morality), 23.सभी जीवों से प्रेम (Love for all beings) and 24.प्रकृति की दयालुता में विश्वास (Hope, trust, or faith in the goodness of nature).

राष्टीय ध्वज के सफेद रंग के बीच में नीले अशोक चक्र का अर्थ है न्याय का शासन। जो लोग इस ध्वज के नीचे काम करते हैं उनके लिए सत्य और नैतिकता ही नियंत्रक सिद्धांत होने चाहिए।

लेकिन ऐसा पिछले सालों में बहुजनों के हित में बहुत ही कम इन सिद्धांतों का पालन हुआ है। और इसीलिए ही इस नीले रंग के धम्म चक्र को नजर अंदाज किया जाता रहा है। और न ही कभी इस रंग और चक्र का महत्व बताया जाता है।

अतः अब ये हम सभी बहुजनों की जिम्मेदारी हो जाती है कि हम हर उचित मौके पर अपने राष्ट्रीय ध्वज के इस नीले धम्म चक्र के महत्व को अपने सभी भाई-बहनों को और देशवासियों को समझाएं और न्याय और नैतिकता के शासन को लागू करवाने के लिए कार्य करें।

चौरंगे राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट करते हुए आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाओं के साथ।
जय भारत, जय भीम, जय बहुजन।
ए के मौर्य ।

"चौरंगे राष्ट्रीय ध्वज" को अपने देश भारत की आजादी के अवसर पर आज  मैं और मेरे साथियों द्वारा सलाम और नमन।ए के मौर्य। अस ल...
15/08/2025

"चौरंगे राष्ट्रीय ध्वज" को अपने देश भारत की आजादी के अवसर पर आज मैं और मेरे साथियों द्वारा सलाम और नमन।
ए के मौर्य।
अस लियत में भारत का राष्ट्रीय ध्वज 4 रंगों का होता है न कि 3 का। यह तीन (केसरिया, सफेद और गहरे हरे) रंग की क्षैतिज पट्टियों के बीच नीले रंग के एक चक्र, जिसमें 24 तीलियाँ या आरे होते हैं, द्वारा सुशोभित है। नीले रंग के चक्र को सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ से लिया गया है।

इस राष्ट्रीय ध्वज को 22 जुलाई 1947 को आयोजित भारतीय संविधान सभा की बैठक में अपनाया गया था।

उपर्युक्त विवरण से निसंदेह स्पष्ट है कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज में चार रंग विद्यमान हैं केसरिया, सफेद, नीला और हरा।

लेकिन फिर भी सालों से इसे जानबूझकर तिरंगा ही कहा और कहलवाया जाता रहा है और हम सभी भी तिरंगा ही कहते और मानते आ रहे हैं, जोकि सरासर गलत है। ऐसा क्यों? क्या ये कोई बहुत बड़ी साजिश तो नहीं है? और ये किसकी साजिश है और क्यों?

राष्ट्रीय ध्वज का नीला चक्र तथागत बुद्ध का धम्म चक्र है। सम्बोधि-प्राप्ति के पश्चात् गौतम बुद्ध ने 'बहुजन हिताय और बहुजन सुखाय' हेतु धर्म-चक्र प्रवर्तन (धम्म-चक्र-पवत्तन) अर्थात् अपने ज्ञान-देशना के चक्र को चलायमान रखने की प्रतिज्ञा ली। धम्म-चक्र अर्थ यह भी है कि धम्म का शासन यानी सत्य, समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और कानून तथा न्याय का शासन। जिसे सम्राट अशोक ने अपने शासन काल में पूर्णतः स्थापित किया। धम्म-चक्र की 24 तीलियाँ 24 गुणों को दर्शाती हैं जोकि ह्Iमन प्रकार हैं।
1.प्रेम (Love), 2.पराक्रम (Courage), 3.धैर्य (Patience), 4.शांति (Peacefulness), 5.दयालुता (Kindness), 6.अच्छाई (Goodness), 7.निष्ठा (Faithfulness), 8.सौम्यता (Gentleness), 9.आत्मसंयम (Self-control), 10.निस्स्वार्थता (Selflessness), 11.आत्म-बलिदान (Self sacrifice), 12.सच्चाई (Truthfulness), 13.नीति-परायणता (Righteousness), 14.न्याय (Justice), 15.करुणा (Mercy), 16.शालीनता (Graciousness), 17.नम्रता (Humility), 18.समानुभूति (Empathy), 19.संवेदना (Sympathy), 20.परम-ज्ञान (Supreme knowledge), 21.परम-बुद्धिमता (Supreme wisdom), 22.परम-नैतिकता (Supreme morality), 23.सभी जीवों से प्रेम (Love for all beings) and 24.प्रकृति की दयालुता में विश्वास (Hope, trust, or faith in the goodness of nature).

राष्टीय ध्वज के सफेद रंग के बीच में नीले अशोक चक्र का अर्थ है न्याय का शासन। जो लोग इस ध्वज के नीचे काम करते हैं उनके लिए सत्य और नैतिकता ही नियंत्रक सिद्धांत होने चाहिए।

लेकिन ऐसा पिछले सालों में बहुजनों के हित में बहुत ही कम इन सिद्धांतों का पालन हुआ है। और इसीलिए ही इस नीले रंग के धम्म चक्र को नजर अंदाज किया जाता रहा है। और न ही कभी इस रंग और चक्र का महत्व बताया जाता है।

अतः अब ये हम सभी बहुजनों की जिम्मेदारी हो जाती है कि हम हर उचित मौके पर अपने राष्ट्रीय ध्वज के इस नीले धम्म चक्र के महत्व को अपने सभी भाई-बहनों को और देशवासियों को समझाएं और न्याय और नैतिकता के शासन को लागू करवाने के लिए कार्य करें।

चौरंगे राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट करते हुए आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाओं के साथ।
जय भारत, जय भीम, जय बहुजन।
ए के मौर्य ।

15/08/2024

"चौरंगे राष्ट्रीय ध्वज" को अपने देश भारत की आजादी के अवसर पर आज 15 अगस्त को मैं और मेरे साथियों द्वारा सलाम और नमन।
ए के मौर्य।

असलियत में भारत का राष्ट्रीय ध्वज 4 रंगों का होता है न कि 3 का। यह तीन (केसरिया, सफेद और गहरे हरे) रंग की क्षैतिज पट्टियों के बीच नीले रंग के एक चक्र, जिसमें 24 तीलियाँ या आरे होते हैं, द्वारा सुशोभित है। नीले रंग के चक्र को सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ से लिया गया है।

इस राष्ट्रीय ध्वज को 22 जुलाई 1947 को आयोजित भारतीय संविधान सभा की बैठक में अपनाया गया था।

उपर्युक्त विवरण से निसंदेह स्पष्ट है कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज में चार रंग विद्यमान हैं केसरिया, सफेद, नीला और हरा।

लेकिन फिर भी 15 अगस्त 1947 से लेकर आज तक और जानबूझकर तिरंगा ही कहा और कहलवाया जाता रहा है और हम सभी भी तिरंगा ही कहते और मानते आ रहे हैं, जोकि सरासर गलत है। ऐसा क्यों? क्या ये कोई बहुत बड़ी साजिश तो नहीं है? और ये किसकी साजिश है और क्यों?

राष्ट्रीय ध्वज का नीला चक्र तथागत बुद्ध का धम्म चक्र है। सम्बोधि-प्राप्ति के पश्चात् गौतम बुद्ध ने 'बहुजन हिताय और बहुजन सुखाय' हेतु धर्म-चक्र प्रवर्तन (धम्म-चक्र-पवत्तन) अर्थात् अपने ज्ञान-देशना के चक्र को चलायमान रखने की प्रतिज्ञा ली। धम्म-चक्र अर्थ यह भी है कि धम्म का शासन यानी सत्य, समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और कानून तथा न्याय का शासन। जिसे सम्राट अशोक ने अपने शासन काल में पूर्णतः स्थापित किया। धम्म-चक्र की 24 तीलियाँ 24 गुणों को दर्शाती हैं जोकि ह्Iमन प्रकार हैं।
1.प्रेम (Love), 2.पराक्रम (Courage), 3.धैर्य (Patience), 4.शांति (Peacefulness), 5.दयालुता (Kindness), 6.अच्छाई (Goodness), 7.निष्ठा (Faithfulness), 8.सौम्यता (Gentleness), 9.आत्मसंयम (Self-control), 10.निस्स्वार्थता (Selflessness), 11.आत्म-बलिदान (Self sacrifice), 12.सच्चाई (Truthfulness), 13.नीति-परायणता (Righteousness), 14.न्याय (Justice), 15.करुणा (Mercy), 16.शालीनता (Graciousness), 17.नम्रता (Humility), 18.समानुभूति (Empathy), 19.संवेदना (Sympathy), 20.परम-ज्ञान (Supreme knowledge), 21.परम-बुद्धिमता (Supreme wisdom), 22.परम-नैतिकता (Supreme morality), 23.सभी जीवों से प्रेम (Love for all beings) and 24.प्रकृति की दयालुता में विश्वास (Hope, trust, or faith in the goodness of nature).

राष्टीय ध्वज के सफेद रंग के बीच में नीले अशोक चक्र का अर्थ है न्याय का शासन। जो लोग इस ध्वज के नीचे काम करते हैं उनके लिए सत्य और नैतिकता ही नियंत्रक सिद्धांत होने चाहिए।

लेकिन ऐसा पिछले सालों में बहुजनों के हित में बहुत ही कम इन सिद्धांतों का पालन हुआ है। और इसीलिए ही इस नीले रंग के धम्म चक्र को नजर अंदाज किया जाता रहा है। और न ही कभी इस रंग और चक्र का महत्व बताया जाता है।

अतः अब ये हम सभी बहुजनों की जिम्मेदारी हो जाती है कि हम हर उचित मौके पर अपने राष्ट्रीय ध्वज के इस नीले धम्म चक्र के महत्व को अपने सभी भाई-बहनों को और देशवासियों को समझाएं और न्याय और नैतिकता के शासन को लागू करवाने के लिए कार्य करें।

चौरंगे राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट करते हुए आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनाओं के साथ।
जय भारत।
ए के मौर्य।

01/05/2024

1 मई...मज़दूर दिवस पर बाबासाहेब डॉ0 आंबेडकर को कोटि कोटि आदरांजलि

बाबासाहेब डॉ0 आंबेडकर के श्रमिक वर्ग के उत्थान से जुड़े अनेक पहलूओं को भारतीय इतिहासकारों और मजदूर वर्ग के समर्थकों ने नज़रंदाज़ किया है । जबकि डॉ0 आंबेडकर के कई प्रयास मजदूर आंदोलन और श्रमिक वर्ग के उत्थान हेतु प्रेरणा एवं मिसाल हैं । आईये , आज मज़दूर दिवस के अवसर पर बाबा साहेब के ऐसे ही कुछ प्रयासों पर नज़र डालते हैं -

1. बाबा साहेब वाइसरॉय के कार्यकारी परिषद के श्रम सदस्य थे । उन्‍हीं की वजह से फैक्ट्रियों में मजदूरों के 12 से 14 घंटे काम करने के नियम को बदल कर 8 घंटे किया गया था ।

2. बाबा साहेब ने ही महिला श्रमिकों के लिए मातृत्व लाभ जैसे कानून बनाने की पहल की थी ।

3. बाबा साहेब ने 1936 में श्रमिक वर्ग के अधिकार और उत्थान हेतु ‘इंडिपेन्डेंट लेबर पार्टी’ की स्थापना की । इस पार्टी का घोषणा पत्र मजदूरों , किसानों , अनुसूचित जातियों और निम्न मध्य वर्ग के अधिकारों की हिमायत करने वाला घोषणापत्र था ।

4. बाबा साहेब ने 1946 में श्रम सदस्य की हैसियत से केंन्द्रीय असेम्बली में न्यूनतम मजदूरी निर्धारण सम्बन्धी एक बिल पेश किया जो 1948 में जाकर ‘न्यूनतम मजदूरी कानून’ बना ।

5. बाबा साहेब ने ट्रेड डिस्प्यूट एक्ट में सशोधन करके सभी यूनियनों को मान्यता देने की आवश्यकता पर जोर दिया । 1946 में उन्होंने लेबर ब्यूरो की स्थापना भी की ।

6. बाबा साहेब पहले व्यक्ति थे जिन्होंने मजदूरों के हड़ताल करने के अधिकार को स्वतंत्रता का अधिकार माना और कहा कि मजदूरों को हड़ताल का अधिकार न देने का अर्थ है मजदूरों से उनकी इच्छा के विरुद्ध काम लेना और उन्हें गुलाम बना देना । 1938 में जब बम्बई प्रांत की सरकार मजदूरों के हड़ताल के अधिकार के विरूद्ध ट्रेड डिस्प्यूट बिल पास करना चाह रही थी तब बाबा साहेब ने खुलकर इसका विरोध किया ।

7. बाबा साहब ट्रेड यूनियन के प्रबल समर्थक थे । वह भारत में ट्रेड यूनियन को बेहद जरूरी मानते थे । वह यह भी मानते थे कि भारत में ट्रेड यूनियन अपना मुख्य उद्देश्य खो चुका है । उनके अनुसार जब तक ट्रेड यूनियन सरकार पर कब्जा करने को अपना लक्ष्य नहीं बनाती तब तक वह मज़दूरों का भला कर पाने में अक्षम रहेंगी और नेताओं की झगड़ेबाजी का अड्डा बनी रहेंगी ।

8. बाबा साहेब का मानना था कि भारत में मजदूरों के दो बड़े दुश्मन हैं - पहला ब्राह्मणवाद और दूसरा पूंजीवाद । देश के श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए दोनों का खात्मा जरूरी है ।

9. बाबा साहेब का मानना था कि वर्णव्यवस्था न सिर्फ श्रम का विभाजन करती है बल्कि श्रमिकों का भी विभाजन करती है । वह श्रमिकों की एकजुटता और उनके उत्थान के लिए इस व्यवस्था का खात्मा जरूरी मानते थे ।

10. बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि बाबा साहेब भारत में सफाई कामगारों के संगठित आंदोलन के जनक भी थे । उन्होंने बम्बई और दिल्ली में सफाई कर्मचारियों के कई संगठन स्थापित किए। बम्बई म्युनिसिपल कामगार यूनियन की स्थापना बाबा साहब ने ही की थी ।

इन तमाम कामों और प्रयासों के बावजूद भी विडंबना ये है कि अम्बेडकर को आज के दिन याद नहीं किया जाता । मज़दूर दिवस को आज भी एक खास विचारधारा से ही जोड़कर देखा जाता है । यही वजह है कि भारत में मज़दूर दिवस के मायने समय के साथ सीमित हो चुके हैं । आज जरूरी है कि किसी खास विचारधारा से प्रेरित होकर मज़दूर दिवस को देखने की बजाय यह देखा जाय कि भारत में मज़दूरों का वास्तविक हितैषी कौन था । वह कौन था जिसने न सिर्फ उनके हक की बात की बल्कि उसके लिए ठोस काम भी किया । इस मायने में भारत में अम्बेडकर के आगे कोई भी नहीं ठहरता । आज कोई चाह कर भी उन्हें नज़रंदाज़ नहीं कर सकता है ।

इसीलिए भारत में मज़दूर दिवस बगैर बाबा साहेब को याद किये और बिना उन्हें धन्यवाद दिए अधूरा है ।
जय भारत जय संविधान🇮🇳

30/03/2023

"तुम्हें अपनी दासता का समापन स्वयं करना होगा, अपने आत्म सम्मान को बेचकर जीना कलंकित हो कर जीने के समान है। जीवित रहने के लिए आत्म सम्मान एक आवश्यक टानिक है। बिना आत्म सम्मान के मनुष्य शून्य मात्र है। आत्म सम्मान से जीने के लिए अपनी कठिनाइयों पर आप को काबू पाना होगा। कड़े परिश्रम व निरंतर संघर्ष से ही आपको शक्ति, आत्मविश्वास व मान्यता मिलेगी"
--- *डॉ. बाबासाहब आम्बेडकर*
(खंड-37 पृष्ठ-8)

26/02/2023
इस देश के समस्त शोषित, पीड़ित, वंचित, बहिष्कृत, पददलित एवं ब्राह्मणी व्यवस्था की मारी जनता के परम हितैषी, शुभचिंतक, उद्ध...
26/06/2022

इस देश के समस्त शोषित, पीड़ित, वंचित, बहिष्कृत, पददलित एवं ब्राह्मणी व्यवस्था की मारी जनता के परम हितैषी, शुभचिंतक, उद्धारक,एवं आरक्षण व्यवस्था के जनक तथा समतामूलक समाज के पक्षधर कोल्हापुर के महाराजा शाहूजी को उनके जन्म दिवस (26 जून 1874) पर शाहू जी महाराज को बहुजन सोशल फ्रंट की ओर से कोटि कोटि नमन एवम सभी देशवासियों को कोटि कोटि हार्दिक शुभकामनाएं।
जय भीम।
A.K.Maurya

धनगर समाज की महारानी माता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती के अवसर पर उनको सादर कोटि कोटि नमन।ए के मौर्य।नारी शक्ति कितनी म...
31/05/2022

धनगर समाज की महारानी माता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती के अवसर पर उनको सादर कोटि कोटि नमन।
ए के मौर्य।

नारी शक्ति कितनी महान होती है, वह अपने जीवन में क्या कर सकती है इसका उदाहरण अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी पढने के बाद आपको मिल जाएगा. जीवन में परेशानियाँ कितनी भी हो, उनसे कैसे निपटना है यह हमें अहिल्या बाई के जीवन से सीखना चाहिए. अपने जीवन काल में अहिल्या बाई होल्कर ने बहुत परेशानियों का सामना किया है लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी, यही वजह है की भारत सरकार ने भी उनको सम्मानित किया, उनके नाम डाक टिकेट भी जारी हुआ और आज अहिल्या बाई के नाम से अवार्ड भी दिया जाता है.

अहिल्याबाई होल्कर का जन्म महाराष्ट्र के एक छोटे से गाँव चौंढी में हुआ 31 मई 1725 ई. में हुआ था. इनके पिता का नाम मान्कोजी शिंदे एंव माता का नाम सुशीला शिंदे था. मान्कोजी बहुत ही विद्वान पुरुष थे यही कारण है की उन्होंने अहिल्याबाई को हमेशा आगे बढने के लिए प्रेरणा दी. उन्होंने अहिल्याबाई को बचपन में ही शिक्षा देना शुरू कर दिया था आपको जानकर हैरानी होगी की उस समय महिलाओं/स्त्रियों को शिक्षा नहीं दी जाती थी लेकिन मान्कोजी ने अपनी बेटी को शिक्षा भी दी और अच्छे संस्कार भी, घर में पली-बढ़ी अहिल्याबाई बचपन में ही दयाभाव वाली थी. उनकी दयाभाव और आकर्षक छवि ही उनके जीवन को इतनी आकर्षक बनाती है.

अहिल्याबाई बचपन में बहुत चंचल और समझदार थी, ऐसे में उनकी शादी बचपन में ही खण्डेराव होलकर के साथ करवा दी गई. उनका विवाह उनकी चंचलता और उनके दया भाव के कारण ही खण्डेराव होलकर के साथ हुई थी. कहते है की एक बार राजा मल्हार राव होल्कर पुणे जा रहे थे और उन्होंने चौंढी गाँव में विश्राम किया, उस समय अहिल्याबाई गरीबों की मदद कर रही थी. उनका प्रेम और दयाभाव देखकर मल्हार राव होल्कर ने उनके पिता मान्कोजी से अपने बेटे खण्डेराव होलकर के लिए अहिल्याबाई का हाथ मांग लिया था.

उस समय अहिल्याबाई की उम्र महज 8 वर्ष थी, वह 8 वर्ष की आयु में मराठा की रानी बन गई थी. खण्डेराव होलकर उग्र स्वभाव के थे लेकिन, अहिल्याबाई ने उन्हें एक अच्छे योद्धा बनने के लिए प्रेरित किया. चूँकि खण्डेराव होलकर भी बहुत छोटे थे और उन्हें अपनी उम्र के अनुसार ज्ञान प्राप्त नहीं था तो उनके विकास में भी अहिल्याबाई का अहम योगदान रहा.

अहिल्याबाई की शादी के 10 साल बाद यानि 1745 में उन्होंने मालेराव के रूप में पुत्र को जन्म दिया. पुत्र के जन्म के तीन साल बाद यानी 1748 में उन्होंने मुक्ताबाई नाम की पुत्री को जन्म दिया. अहिल्याबाई हमेशा अपने पति को राज कार्य में साथ दिया करती थी.

अहिल्याबाई होल्कर का जीवन काफी सुखमय व्यतीत हो रहा था लेकिन 1754 में उनके पति खण्डेराव होलकर का देहांत होने कारण वो टूट गई थी. उनके गुजर जाने के बाद अहिल्या बाई ने संत बनने का विचार किया, जैसे ही उनके इस फैंसले का पता मल्हार राव यानि उनके ससुर को चला तो उन्होंने अहिल्याबाई को अपना फैसला बदलने और अपने राज्य की दुहाई देकर उन्हें संत बनने से रोका.

ससुर की बात मानकर अहिल्याबाई ने फिर से अपने राज्य के प्रति सोचते हुए आगे बढ़ी, लेकिन उनकी परेशानियां और उनके दुःख कम होने वाले नहीं थे. 1766 में उनके ससुर और 1767 में उनके बेटे मालेराव की मृत्यु हो गई. अपने पति,बेटे और ससुर को खोने के बाद अब अहिल्याबाई अकेली रह गई थी और राज्य का कार्यभार अब उनके उपर था. राज्य को एक विकसित राज्य बनाने के लिए उन्होंने अथक प्रयास किये. उनके जीवन में अनेक परेशानियाँ उस समय भी उनका इंतजार कर रही थी.

उन्होंने अपने कार्यकाल में भारत के लिए अनेक ऐसे कार्य किये जिनके बारें में कोई राजा भी नहीं सोच सकता था. उस समय उन्होंने भारत के अनेक तीर्थ स्थलों पर मंदिर बनवाएं, वहां तक पहुँचने के लिए उन्होंने मार्ग निर्माण करवाया, कुँए एंव बावड़ी का निर्माण करवाया था. इसी वजह से कुछ आलोचकों ने अहिल्याबाई को अन्धविश्वासी भी कहा है.

अहिल्याबाई जब शासन में आई उस समय राजाओं द्वारा प्रजा पर अनेक अत्यचार हुआ करते थे, गरीबों को अन्न के लिए तरसाया जाता था और भूखे प्यासे रखकर उनसे काम करवाया जाता था. उस समय अहिल्याबाई ने गरीबों को अन्न देने की योजना बनाई और वह सफल भी हुई, लेकिन कुछ क्रूर राजाओं ने इसका विरोध किया. अहिल्याबाई को लोग माता की छवि मानते थे और उनके जीवनकाल में ही उन्हें देवी के रूप में पूजने लगे थे.

भारत के इंदौर शहर के लिए अहिल्याबाई का एक अलग ही लगाव था, उन्होंने इस शहर के विकास के लिए अपनी काफी पूंजी खर्च करी थी. अपने जीवन काल में ही अहिल्याबाई होलर ने इंदौर शहर को एक बहुत ही सुगम शहर के या क्षेत्र बना दिया था. यही वजह है की भाद्रपद कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को यहाँ पर अहिल्योउत्सव मनाया जाता है.

अहिल्याबाई होल्कर की विचारधारा
अहिल्याबाई होल्कर ने हमेशा अंधियारे को खत्म करने का प्रयास किया, उन्होंने अपने जीवन को दूसरों की भलाई के लिए समर्पित कर दिया था. एक समय था जब उन्होंने पति की मृत्यु के बाद सब कुछ त्यागने का मन बना लिया था. लेकिन उसके बाद उन्होंने अपने राज्य एंव धर्म के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया.

अहिल्याबाई होल्कर जब 70 वर्ष की हुई तो उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई और इंदौर में उनकी 13 अगस्त 1795 को उनकी मृत्यु हो गई. उनकी मृत्यु के बाद आज भी उन्हें अपने अच्छे कार्यों के कारण माता के रूप में पूजा जाता है. उन्हें देवी का अवतार कहा जाता है. उनकी मृत्यु के बाद उनके विश्वसनीय तुकोजीराव होल्कर ने शासन संभाला था.

अहिल्याबाई होल्कर भारत सरकार द्वारा सम्मान
माता अहिल्याबाई होल्कर को आज भी उनके अच्छे कार्यों की वजह से याद किया जाता है, आजादी के बाद 25 अगस्त 1996 को भारत सरकार ने अहिल्याबाई होल्कर को सम्मानित किया. उनके नाम पर डाक टिकेट भी जारी किये और उनके नाम पर अवार्ड भी जारी किया गया है. भारत के अनेक राज्यों में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा आज भी मौजूद है और आज भी पाठ्यक्रम में उनके बारें में बताया जाता है. उत्तराखंड सरकार ने उनके नाम पर एक योजना भी शुरू की है इस योजना का नाम "अहिल्याबाई होल्कर भेड़-बकरी विकास योजना" है.
Social Media से साभार।

जाति-पाति तोड़क मंडल लाहौर के संस्थापक महान समाज सुधारक श्री संत राम बी. ए. (14.02.1887 - 31.05.1988) के परिनिर्वाण दिवस ...
31/05/2022

जाति-पाति तोड़क मंडल लाहौर के संस्थापक महान समाज सुधारक श्री संत राम बी. ए. (14.02.1887 - 31.05.1988) के परिनिर्वाण दिवस पर कोटि कोटि सादर नमन।
ए के मौर्य।

बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर जी की जन्म जयंती के अवसर पर बहुजन सोशल फ्रंट परिवार की ओर से उनको कोटि कोटि नमन एवं आप सभी...
14/04/2022

बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर जी की जन्म जयंती के अवसर पर बहुजन सोशल फ्रंट परिवार की ओर से उनको कोटि कोटि नमन एवं आप सभी को हार्दिक बधाइयाँ।
जय भीम।
ऐ. के. मौर्य

सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा जोति राव फुले जी को उनके जन्म दिवस (11 अप्रैल 1827) और बाबा साहब डा. अम्बेडकर जी को भ...
11/04/2022

सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा जोति राव फुले जी को उनके जन्म दिवस (11 अप्रैल 1827) और बाबा साहब डा. अम्बेडकर जी को भी उनके जन्म दिवस (14 अप्रैल 1891) पर कोटि कोटि नमन।

आपस में भाईचारा बनाकर महात्मा जोति राव फुले और बाबा साहब का जन्म दिवस कोरोना के माहौल में सादगी से मनाएं। क्योंकि जितनी बिपदा समाज के मजदूर, खेतिहर मजदूर आदि जोकि अधिकतर बहुजन समाज के अंग हैं उतनी किसी पर नहीं पड़ी है। रोजगार और काम चौपट है, रुपये पैसे न होने की बजह से भुखमरी की हालत में हैं, और ज्यादातर पर सरकारी मदद भी नहीं पहुंच पा रही है।
जय फुले, जय भीम, जय कांशी राम, जय भारत।
ए के मौर्या।

नीचे दिया हुआ महात्मा जोति राव जी का जीवन परिचय परनिवृत श्री Jayantibhai Manani जी की पोस्ट से साभार।

"ओबीसी, एससी और एसटी अगर हिन्दू है तो महात्मा फुले और डॉ बाबासाहेब से बड़ा हिन्दू उध्धारक अर्वाचीन भारत में पैदा नहीं हुवा है..महात्मा फुले के जन्म 11 अप्रेल और डॉ बाबासाहेब के जन्म 14 अप्रेल को देश में ओबीसी अवश्य मनाये...
महात्मा ज्योतिबा फुले:(1827-1890)

पौराणिक ब्राह्मण धर्म ने अपनी चार वर्ण की व्यवस्था में शुद्र (आज के ओबीसी) मानी है ऐसी माली-सैनी-कुशवाहा जाति के एक परिवार में, महाराष्ट्र के पुणे शहर में जोतिबा फुले का जन्म दि. 11 अप्रेल 1827 में हुवा था. उनके पिता का नाम गोविंदराव और माता का नाम विमलाबाई था. एक साल की उम्र में जोतिबा की माता का निर्वाण हो गया था.

ईस्ट इण्डिया कंपनी के शासन में शुद्र वर्ण (आज के ओबीसी) की जातियों की शिक्षा प्रारम्भ हो गई थी. एक मराठी प्रा. शाला में जोतिबा की शिक्षा शुरू हुई. 1838 में एक ब्राह्मण के कहने से पिताने 11 साल के जोतिबा को स्कुल छुडवा दिया. 1940 में 13 साल की उम्र में जोतिबा की शादी 9 साल की उम्र की सावित्री बाई फुले से की गई. 1841 में 14 साल की उम्र में जोतिबा को स्कोटिश मिशन स्कुल में अंग्रेजी शिक्षा में प्रवेश दाखिल करवा दिया. 1847 में 20 साल की उम्र में जोतिबाने स्कूल छोड़ी.

एक बार की बात है कि जोतिबा फुले अपने एक करीबी ब्राह्मण मित्र की शादी की बरात में गए तभी जैसे ही ब्राह्मणों को इस बातकी भनक पड़ी कि उनके बरात में कोई शूद्र माली भी शामिल है तो उन्होंने तुरंत बरात रोककर फुले को गली-गलौच देकर अपमानित करना शुरू कर दिया. अंततः उन्हें बरात छोड़ कर आना पड़ा. यह बात उन्हें इतनी घर कर गई कि उन्होंने इसके बाद का सारा जीवन ब्राह्मणवादी व्यवस्था और पाखंडो को नष्ट करने के लिए ही कुर्बान कर दिया.

अर्वाचीन भारत के इतिहास में अछूत जातियों के लिए 1848 में प्रथम स्कुल महात्मा जोतिबा फुले ने 21 वर्ष की उम्र में पुणे में शुरू किया था. 1855 में पुणे में देश की प्रथम रात्रि प्रौढ़ शाला महात्मा जोतिबा फुले ने आरम्भ की.. हम देखेंगे कि, बाबा साहेब ने ओबीसी समुदाय, जिस की देश में 54% से भी अधिक जनसँख्या है उसके उत्थान के लिए क्या किया था?

‘गुलामगिरी’, 'किसानो का कोड़ा' ‘सार्वजनिक सत्यधर्म’ जैसे पुस्तक महात्मा फुलेने लिखे थे. अर्वाचीन भारत के वे प्रथम ओबीसी साहित्यकार थे. उन के पुस्तक आज भी जाग्रति के लिए उपयोगी है.

1882 में महात्मा फुले ने हंटर कमीशन के समक्ष पिटीशन दायर करके उसका ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया कि उच्च वर्गों को यह सोच कर शिक्षित करना कि वह इस ज्ञान का उपयोग कमज़ोर वर्गों को शिक्षित करने में लगायेंगे, भारतीय सन्दर्भ में नामुमकिन है इसलिए सरकार को अब दलित ओर पिछड़े वर्ग की ओर ध्यान देना ज़रूरी है. शासन में शुद्र अति शुद्रो को भी सामाजिक हिस्सेदारी देने की जरुरत है, ये बात भी उन्होंने हंटर कमीशन की समक्ष पेश की थी.

महात्मा फुले निर्बलो की सेवा अपनी जान जोखिम में डाल कर किया करते थे. 1890 में जब उनका गाँव प्लेग की चपेट में आया तो उन्होंने बिना परवाह के रोगियों की सेवा में समर्पित कर दिया अंततः वे भी प्लेग का शिकार हो गए और 28 नवेम्बर 1890 में महात्मा फुले का निर्वाण हो गया.

11 अप्रेल को महात्मा ज्योतिबा फुले और 14 अप्रेल के दिन डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर की जन्म जयंती आती है उसमे ओबीसी जातियों के बुध्धिजिवियो और शिक्षितों को अवश्य सामिल होना चाहिए. क्यों की महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबा साहेब एक सच्चे भारतीय राष्ट्रवादी थे जिन की उपेक्षा हम अगर राष्ट्रवादी और मानवतावादी है तो नही कर सकते."

"मेरा संदेश है संघर्ष और केवल संघर्ष, बलिदान और ज्यादा बलिदान।" "My message is struggle and struggle, sacrifice and more...
18/03/2022

"मेरा संदेश है संघर्ष और केवल संघर्ष, बलिदान और ज्यादा बलिदान।"
"My message is struggle and struggle, sacrifice and more sacrifice."
- बाबा साहब डॉ आंबेडकर

Baba Sahab's message to the readers of Magazine "Jai Bheem", Madras 13 April 1947 issue.

It is the best and the most appropriate message I can think of for the Untouchables. I am aware of their struggle and their sufferings. I am aware that in their struggle for liberty they have suffered more than I have. With all this, I can give them no other message. My message is struggle and struggle, sacrifice and more sacrifice. It is struggle and struggle alone without counting the sacrifices or sufferings that will bring their emancipation. Nothing else will.

The Untouchables must develop a collective will to rise and resist and must believe in the sacredness of their task and develop a command determination to achieve their goal. Their task is so great and the purpose is so noble that as Untouchables should join in a prayer and say :

"Blessed are they who are alive to the duty of raising those among whom they are born. Blessed are they who vow to give the flower of their days, their strength is of soul and body and their mite, to further the campaign of resistance to slavery. Blessed are they who resolve - come good, come evil, come sunshine, come tempest, come honour, come dishonour - not to stop until the Untouchables have fully recovered their manhood."

Address


Telephone

09868303330

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bahujan Social Front - BSF posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bahujan Social Front - BSF:

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed government service?

Share