07/10/2026
आज तृतीय राष्ट्रीय दिव्यांग गरबा महोत्सव के आयोजन का स्नेहपूर्ण निमंत्रण प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आयोजन के पोस्टर का विमोचन भी किया।
“एक मुस्कान दिव्यांगों के नाम संस्थान, जयपुर” द्वारा आयोजित यह विशेष महोत्सव दिव्यांगजनों की प्रतिभा, सहभागिता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सुंदर एवं सराहनीय पहल है।
इस स्नेहपूर्ण निमंत्रण के लिए श्री इसहाक मोहम्मद (अध्यक्ष), श्री घनश्याम तोषपावड़ा (महासचिव), श्री जमनालाल (सचिव) एवं श्री देवेंद्र यादव (कोषाध्यक्ष) का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आप सभी द्वारा दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे इस सकारात्मक एवं समावेशी प्रयास की सराहना करता हूँ।
तृतीय राष्ट्रीय दिव्यांग गरबा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए पूरी आयोजन समिति को हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है कि यह महोत्सव दिव्यांगजनों के उत्साह, उमंग और प्रतिभा का एक यादगार उत्सव बनेगा। 🙏
📅 17 अक्टूबर 2026
📍 किरण पैराडाइज, इस्कॉन मंदिर रोड, मानसरोवर, जयपुर
⏰ सायं 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक
आइए, समानता, सहभागिता और सम्मान के साथ दिव्यांगजनों के उत्सव का हिस्सा बनें।
#तृतीयराष्ट्रीयदिव्यांगगरबामहोत्सव #दिव्यांगजन #दिव्यांगसशक्तिकरण #समावेशीसमाज #जयपुर #दिव्यांगगरबा fans Ashok Gehlot Pukh Raj Parashar Department of Social Justice and Empowerment, Government of Rajasthan Department of Youth Affairs and Sports, Rajasthan BCCI Domestic Differently-Abled Cricket Council Of IndiaUmeed Ki UdaanUma Shanker Rahul Sharma