08/05/2026
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज मेडिकल कॉलेज में दो प्रसूताओं की दुखद मृत्यु एवं पांच पीड़ित महिलाओं की गंभीर स्थिति को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। पीड़ित महिलाएं जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं, वहीं सरकार इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम के नेतृत्व में हुए इस जंगी प्रदर्शन में सरकार को चेतावनी दी गई कि जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
इस अवसर पर समस्त शहर जिला कांग्रेस कमेटी कोटा, जिलाध्यक्ष राखी गौतम, पीपल्दा विधायक चेतन पटेल जी, देहात जिलाध्यक्ष भानूप्रताप जी, लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू जी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रत्याशी बबलू कसाणा जी पार्षद एवं समस्त कांग्रेस जन!