09/05/2026
महान साहित्यकार, दार्शनिक, राष्ट्रगान के रचयिता एवं नोबेल पुरस्कार से अलंकृत गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूँ।
गुरुदेव ने ज्ञान को समाज के उत्थान का साधन बनाया और अपनी सृजनशीलता को मानवता के कल्याण के लिए समर्पित किया।
उनकी महान रचनाएँ आज भी हमें राष्ट्र, समाज और सम्पूर्ण मानवता के लिए बेहतर करने की प्रेरणा देती हैं।