राष्ट्रिय परशुराम जन कल्याण संस्था

  • Home
  • India
  • Unnao
  • राष्ट्रिय परशुराम जन कल्याण संस्था

राष्ट्रिय परशुराम जन कल्याण संस्था गैर राजनीतिक संगठन,
सेवा ही कर्म है, से?

30/04/2026
नगर में निकली भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव शोभा यात्राउन्नाव नगर में पिछले कई वर्षों से आयोजित हो रही भगवान परशुराम जी ...
20/04/2026

नगर में निकली भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव शोभा यात्रा
उन्नाव नगर में पिछले कई वर्षों से आयोजित हो रही भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की शोभा यात्रा का आयोजन हुआ।
राष्ट्रीय परशुराम जन कल्याण संस्था द्वारा शोभायात्रा का आयोजन संस्थापक अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा द्वारा किया गया। साकेत धाम रामलीला मैदान में बनाए गए विशाल मंच पर वासू महाकाल ग्रुप के कलाकारों द्वारा शिव पार्वती, अघोरी, भष्म आरती और तांडव आदि रोमांचकारी प्रस्तुतियां दी गयीं। कोषाध्यक्ष श्रीमती मीरा मिश्रा की अगुवाई में प्रियंका शुक्ला, रिया मिश्रा, सोना अवस्थी, मुस्कान और लखनऊ से कुमकुम मिश्रा आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। भगवान परशुराम के पूजन और आरती के बाद रथ, बैंड, ढोल, डी जे ट्राली और झांकियों ले साथ शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से हरदोई पुल तिराहा, कचहरी, सिविल लाइन होते हुए कब्बा खेड़ा तिराहे होते हुए सैयद अब्बासपुर राष्ट्रीय परशुराम जन कल्याण संस्था कार्यालय पर सम्पन्न हुई जहां विशाल भंडारा प्रसाद श्रद्धालुओं ने चखा। माननीय सदर विधायक पंकज गुप्ता जी समाजसेवी विमल द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, अशोक द्विवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष, चेतन मिश्रा, डॉ मनीष सिंह सेंगर, जिला संगठन मंत्री आदित्य मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अंकुर हरिवंश, ऋषि तिवारी, पत्रकार प्रदीप तिवारी, विनोद कुमार शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, शैलेंद्र मिश्रा, अन्नू अवस्थी आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया और भगवान परशुराम जी के प्रेरणादायी प्रसंग बताए। संचालन रेड क्रॉस उपसभापति डॉ मनीष सेंगर ने किया।नृपेंद्र मिश्रा ने अतिथियों और सहयोगियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया और सबके प्रति आभार जताते हुए संस्था से जुड़ने की अपील की।

*सम्मानित अग्रज,**कार्यक्रम में अति व्यस्तता के कारण आप तक शशरीर उपस्थित हो कर आमंत्रण पत्र नहीं दे पा रहे हैं!**आप से आ...
27/03/2026

*सम्मानित अग्रज,*
*कार्यक्रम में अति व्यस्तता के कारण आप तक शशरीर उपस्थित हो कर आमंत्रण पत्र नहीं दे पा रहे हैं!*
*आप से आग्रह है कि इस पत्र को ही मेरी व्यक्तिगत उपस्थिति मनाते हुए, भगवान श्री परशुराम जी के शौर्य यात्रा में सहभागिता करना सुनिश्चित करें 🙏*
*भवदीय*
*नृपेन्द्र मिश्र*

Address

सुंदरेस्वर मंदिर, कब्बा खेड़ा ( पं चंद्रशेखर आजाद तिराहा) जनपद-उन्नाव
Unnao
209801

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राष्ट्रिय परशुराम जन कल्याण संस्था posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share