Unnao Bar Association,Unnao

Unnao Bar Association,Unnao "The Unnao Bar Association | Estd. 1910 | Official page of the oldest legal fraternity in Unnao, serving justice and advocacy for over a century."

The Unnao Bar Association (UBA) is an autonomous statutory body constituted under Advocates Act, 1961 with and having wide varied powers, functions and duties. The Unnao Bar Association is required to discharge statutory duties under the Advocates Act, 1961, Advocates’ Welfare Fund Act, 2001, Bar Council of India Rules and other Rules. The Unnao Bar Association, Unnao is a voluntary association of

practicing Lawyers. The office bearers of Association are elected every year by way of a secret ballot and election is held by an independent election commission, the chief election commissioner takes charge of every task related to the conduct of elections before a prescribed period from the elections.

� Disclaimer :-
Please Read Carefully. This page is managed by ,Unnao volunteering offering free service to the Unnao Bar Association, Unnao in helping the Bar to circulate real,bias free news related to Unnao's Bar & Bench and other important information related to Legal profession which will help the people who are looking for the information. This page is not a Official page of the bar but still can be considered like one.

16/08/2026
उन्नाव बार एसोसिएशन द्वारा देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बार परिसर में गरिमापूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत...
15/08/2026

उन्नाव बार एसोसिएशन द्वारा देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बार परिसर में गरिमापूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायिक तथा प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्र की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
समारोह में वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि भारत की स्वतंत्रता केवल राजनीतिक आजादी नहीं, बल्कि न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों की स्थापना का आधार है। अधिवक्ता समाज का दायित्व है कि वह प्रत्येक नागरिक को न्याय दिलाने तथा संविधान एवं विधि के शासन की रक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहे।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों तथा देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने राष्ट्र की प्रगति, सामाजिक सद्भाव एवं विधि के शासन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में उन्नाव बार एसोसिएशन की ओर से सभी अधिवक्ताओं एवं जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
“स्वतंत्रता का सम्मान, संविधान का सम्मान और न्याय की रक्षा — यही हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है।”

📌 आमंत्रण।
14/08/2026

📌 आमंत्रण।

  उन्नाव बार एसोसिएशन, उन्नाव कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2026-27 केसभी पदो के वैध प्रत्याशियों की सूची।
10/08/2026


उन्नाव बार एसोसिएशन, उन्नाव कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2026-27 के
सभी पदो के वैध प्रत्याशियों की सूची।

05/08/2026

05/08/2026

उन्नाव बार एसोसिएशन, उन्नाव के सभागार में स्वर्गीय चौधरी उस्मान अहमद जी (एडवोकेट) की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा कराए...
25/07/2026

उन्नाव बार एसोसिएशन, उन्नाव के सभागार में स्वर्गीय चौधरी उस्मान अहमद जी (एडवोकेट) की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा कराए गए सभागार के सौंदर्यीकरण कार्य का भव्य उद्घाटन समारोह आज शनिवार, 25 जुलाई 2026 को अपराह्न 3:00 बजे आयोजित किया गया,
समारोह के मुख्य अतिथि प्रशासनिक न्यायमूर्ति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय माननीय न्यायमूर्ति ब्रजराज सिंह जी रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति माननीय सुभाष विद्यार्थी जी तथा अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश, उन्नाव माननीय अनिल कुमार वर्मा प्रथम जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता उन्नाव बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के चेयरमैन श्री बालकृष्ण बाजपेयी जी ने की
उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट गिरीश कुमार मिश्रा एवं महामंत्री एडवोकेट अनुज कुमार बाजपेयी ने समस्त अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया,
कार्यक्रम के आयोजक स्वर्गीय चौधरी उस्मान अहमद जी (एडवोकेट) के सुपुत्र एडवोकेट अकबर अहमद जी, उच्च न्यायालय, लखनऊ एवं उनके परिवारजन मौजूद रहे । समारोह में उन्नाव बार एसोसिएशन की समस्त कार्यकारिणी ने स्वागतकर्ता की भूमिका निभाई। इस अवसर पर बार एवं बेंच के मध्य समन्वय, अधिवक्ताओं की गरिमा तथा न्यायिक परंपराओं को सुदृढ़ करने पर बात हुई और सभी सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति को महत्वपूर्ण माना गया।

Address

Unnao Bar Association, CivilLines
Unnao
209801

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+918917777577

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Unnao Bar Association,Unnao posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share