22/12/2025
दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए हमारी सरकार लगातार दीर्घकालिक और प्रभावी समाधान लागू कर रही है।
इसी कड़ी में आज डीटीसी के बेड़े में 100 नई ई बसें शामिल की गई हैं। हमारा लक्ष्य है कि अगले साल तक डीटीसी की सभी बसें इलेक्ट्रिक हों, ताकि दिल्ली का पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह Emission-Free बन सके। इसी सोच के साथ हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
इसके साथ ही आज दिल्ली के धौला कुआं से हरियाणा के धरूहेड़ा तक इंटरस्टेट ई बस सेवा की शुरुआत भी की गई। कई वर्षों से बंद पड़ी इंटरस्टेट बस सेवा को हमारी सरकार ने फिर से शुरू किया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये बसें न केवल प्रदूषण कम करेंगी, बल्कि रोजाना दिल्ली एनसीआर आने-जाने वाले लोगों का सफर सुरक्षित और आरामदायक भी होगा।
इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह जी और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।