Pahad Path

Pahad Path Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pahad Path, Public Service, Dehradun, Uttarkashi.

रंवाल्टा समाज को ST सूची में शामिल करने की प्रक्रिया तेज📍 उत्तरकाशी / देहरादूनउत्तरकाशी जनपद के रंवाल्टा समाज को अनुसूचि...
29/07/2026

रंवाल्टा समाज को ST सूची में शामिल करने की प्रक्रिया तेज

📍 उत्तरकाशी / देहरादून

उत्तरकाशी जनपद के रंवाल्टा समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) की सूची में शामिल करने की मांग पर अब सरकार ने ठोस पहल शुरू कर दी है। बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड शासन ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार, मनवीर सिंह चौहान ने 12 जून 2026 को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर रंवाल्टा समाज को ST सूची में शामिल करने हेतु प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की मांग उठाई थी।

इससे पूर्व, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। साथ ही क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इस मांग को समर्थन दिया है।

वर्तमान में रंवाल्टा समाज अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में शामिल है, लेकिन समाज के लोग लंबे समय से अपनी पारंपरिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विशेषताओं के आधार पर ST का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।

यह मुद्दा केवल जनप्रतिनिधियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर क्षेत्र के युवाओं ने भी जोरदार तरीके से अपनी आवाज उठाई, जिससे यह एक व्यापक जनभावना का विषय बन गया है।

मामला मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के संज्ञान में आने के बाद शासन स्तर पर तेजी से कार्रवाई हुई। समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाए।

👉 आगे क्या होगा?
अब संबंधित विभाग आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी कर प्रस्ताव भारत सरकार को भेजेगा, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

33 केवी लाइन से करंट लगने से दोनों हाथ गवाने वाले पीड़ित पिंकू लाल मामले में न्यायालय ने दिए एफआईआर के आदेश📍 देहरादून | ...
24/07/2026

33 केवी लाइन से करंट लगने से दोनों हाथ गवाने वाले पीड़ित पिंकू लाल मामले में न्यायालय ने दिए एफआईआर के आदेश

📍 देहरादून | 24 जुलाई 2026

देहरादून के जिला न्यायालय से एक महत्वपूर्ण और सख्त संदेश देने वाला फैसला सामने आया है। 1st एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट संजय सिंह ने पीड़ित पिंकू लाल की याचिका को स्वीकार करते हुए उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना पटेल नगर (कोतवाली) को तत्काल FIR दर्ज करने और निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए हैं।

⚡ मामले की पृष्ठभूमि

यह मामला 23 अक्टूबर 2023 का है, जब पिंकू लाल (पुत्र जगदीश) देहरादून के कारगी चौक स्थित इंडिया फैब्रिकेशन इंटीरियर के पास अपने वाहन से पैनलिंग का सामान उतार रहे थे। इसी दौरान वह UPCL की नॉन-स्टैंडर्ड और एक्सपोज्ड 33 केवी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए।

तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। पहले उन्हें महंत इंद्रेश अस्पताल, देहरादून में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें दिल्ली के वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।

लंबे इलाज के बाद गंभीर जलन और संक्रमण के कारण डॉक्टरों को उनके दोनों हाथ काटने (अम्प्यूटेशन) पड़े।

⚖️ अधिवक्ता की दलीलें

पीड़ित की ओर से अधिवक्ता सोवेंद्र सिंह राणा ने न्यायालय में विस्तृत दलीलें रखते हुए कहा कि—

* पीड़ित अपने परिवार का पालन-पोषण ड्राइविंग और परिवहन कार्य से करता था।
* घटना UPCL की रखरखाव में लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के कारण हुई।
* 33 केवी लाइन नियत ग्राउंड क्लीयरेंस और सुरक्षा नियमों के विपरीत थी।
* मेडिकल दस्तावेज और CMO रुद्रप्रयाग द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र घटना की गंभीरता को साबित करते हैं।
* गंभीर स्थिति के कारण पीड़ित तुरंत शिकायत नहीं कर सका, बाद में BNSS धारा 173(4) के तहत SHO और SP देहरादून को लिखित शिकायत दी गई।
* इसके बावजूद पुलिस ने संज्ञेय अपराध होने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की।
* दोनों हाथ कट जाने के कारण याचिका पर पत्नी के हस्ताक्षर किए गए, जो विधिसम्मत है।

उन्होंने सुप्रीम सिद्धांत “lex non cogit ad impossibilia” (कानून असंभव कार्य नहीं करवा सकता) का भी हवाला दिया।

🛑 विपक्ष की दलीलें

UPCL की ओर से अधिवक्ता के.पी. सिंह ने याचिका का विरोध करते हुए कहा—

* याचिका फर्जी और विलंबित है।
* घटना की तारीख में विरोधाभास है।
* सब-स्टेशन लॉग में कोई ट्रिपिंग दर्ज नहीं है।
* इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर द्वारा कोई जांच नहीं हुई।
* मामला मुआवजे के उद्देश्य से प्रेरित है।

🧑‍⚖️ न्यायालय का निर्णय

मजिस्ट्रेट संजय सिंह ने सभी तथ्यों और दलीलों पर विचार करते हुए कहा—

* याचिका पूरी तरह मेंटेनेबल है।
* देरी उचित और न्यायसंगत है।
* प्रथम दृष्टया UPCL की लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आती है।

📜 कोर्ट का आदेश

न्यायालय ने आदेश दिया कि—

➡️ पटेल नगर (कोतवाली) थाना तत्काल उचित धाराओं में FIR दर्ज करे
➡️ मामले की निष्पक्ष जांच की जाए
➡️ अनुपालन रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की जाए

🗣️ पीड़ित का बयान

पीड़ित पिंकू लाल ने फैसले पर संतोष जताते हुए कहा—
“मैं न्यायालय का बहुत आभार व्यक्त करता हूं, वास्तव में मेरे साथ न्याय हुआ है।”

⚖️ अधिवक्ता का बयान

अधिवक्ता सोवेंद्र सिंह राणा ने कहा—
“यह न्याय की जीत है। माननीय न्यायालय ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पीड़ित को न्याय देने का सराहनीय कार्य किया है।”

🔴 महत्व

यह फैसला न केवल पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि यह बिजली विभाग की जवाबदेही तय करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी एक महत्वपूर्ण मिसाल माना जा रहा है।

18/07/2026

सोमेश्वर महाराज श्रावण मेला फ़िताड़ी



स्वामी प्रकाशानंद बने संरक्षक, आशीष श्रीवास्तव को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारीऋषिकेश। चंद्रेश्वर नगर स्थित एक होटल में उत्...
15/07/2026

स्वामी प्रकाशानंद बने संरक्षक, आशीष श्रीवास्तव को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी
ऋषिकेश। चंद्रेश्वर नगर स्थित एक होटल में उत्तराखंड डिजिटल मीडिया क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आशीष श्रीवास्तव को क्लब का अध्यक्ष चुना गया, जबकि स्वामी प्रकाशानंद को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
क्लब के संस्थापक दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि समाज में संतों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड डिजिटल मीडिया क्लब देशहित, पत्रकार हितों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब जनता की समस्याओं को निष्पक्ष, संतुलित और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से प्रमुखता से सामने लाने का कार्य करेगा। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और डिजिटल मीडिया की विश्वसनीयता बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

पहाड़ प्रीमियर लीग सीजन -1 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू
10/07/2026

पहाड़ प्रीमियर लीग सीजन -1
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

अगले 24 घंटों में ( ऑरेंज अलर्ट 10 Jul 2026, 2:04 PM से 11 Jul 2026, 2:04 PM ) जनपद- चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल...
10/07/2026

अगले 24 घंटों में ( ऑरेंज अलर्ट 10 Jul 2026, 2:04 PM से 11 Jul 2026, 2:04 PM ) जनपद- चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी ज़िलों में कुछ जगहों पर यथा- बड़कोट, पुरोला, भटवारी, गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग, धनोल्टी, प्रतापनगर, चकराता, विकासनगर, मसूरी, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुडकी, लक्सर, रामनगर, लोहाघाट, मुनश्यारी, रुद्रपुर,तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली कड़कने और तेज़ से लेकर बहुत तेज़ बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश/तूफ़ान आने की संभावना है।

5 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं की जिम्मेदारी सौरभ बहुगुणा को, विभागों से मांगा गया विस्तृत ब्योरादेहरादून। मुख्यमंत्री ...
09/07/2026

5 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं की जिम्मेदारी सौरभ बहुगुणा को, विभागों से मांगा गया विस्तृत ब्योरा

देहरादून। मुख्यमंत्री सचिवालय, उत्तराखंड द्वारा सभी विभागों को एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है, जिसके तहत 5 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली जनहित योजनाओं का विस्तृत विवरण और संक्षिप्त ब्रीफ नोट तैयार करने को कहा गया है। यह निर्देश मुख्यमंत्री के प्रमुख निजी सचिव भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा की ओर से जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न विभागों में संचालित बड़ी योजनाओं की जानकारी संबंधित मंत्री सौरभ बहुगुणा के माध्यम से संज्ञानार्थ प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही इन योजनाओं की एक प्रति मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून को भी उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है।

सरकार का उद्देश्य राज्य में चल रही उच्च लागत वाली योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग और समीक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। इससे यह भी स्पष्ट होगा कि किन योजनाओं की प्रगति किस स्तर पर है और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए क्या कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

इस आदेश की प्रतिलिपि पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य, गन्ना विकास, चीनी, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन जैसे महत्वपूर्ण विभागों को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

इस पहल को राज्य सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। वही इस निर्णय को सौरभ बहुगुणा के राजनीतिक कद बढ़ने के रूप में भी देखा जा रहा है ।

उत्तरकाशी पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार जारी, गैंगस्टर एक्ट में दो वांछित गिरफ्तारउत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करों के खिल...
06/07/2026

उत्तरकाशी पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार जारी, गैंगस्टर एक्ट में दो वांछित गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए मोरी क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त सरदास और पंकज दास लंबे समय से फरार थे और लगातार ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र की सहायता से 5 जुलाई 2026 को मोरी-नेटवाड़ क्षेत्र से दोनों को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के 22 मामलों में 27 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनसे करीब 42 लाख रुपये की चरस व स्मैक बरामद हुई है। नशा कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में करपात्री महाराज के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। एसआईटी जांच पर सवाल और मंदिर ट्रस्ट...
06/07/2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में करपात्री महाराज के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। एसआईटी जांच पर सवाल और मंदिर ट्रस्टियों पर आक्रामक रुख अपनाने वाले करपात्री महाराज अचानक अखिलेश यादव पर सवाल उठाने लगे उन्होंने एक टीवी चैनल में सवाल उठाया कि क्या अखिलेश यादव ने टिन्नू यादव को मोहरा बनाकर चोरी का षड्यंत्र रचा। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि आखिर चोरी की खबर उन्हें सबसे पहले कैसे मिली। इस बयान के बाद विवाद और गहरा गया है तथा अब सबकी नजर अखिलेश यादव की सफाई पर टिकी है।

05/07/2026

मोरी : सड़के बनने से पहले आपने भूमि पूजन तो देखा होगा लेकिन सड़क में गड्ढों से परेशान होकर गड्डा पूजन कर अनोखा विरोधी प्रदर्शन भी देखा लो!
दरअसल गैंचवान गांव, देवरा, दड़गाण गांव हलटाडी रोड़ के गड्ढों के ना भरने से परेशान बागवानों ने कांग्रेस ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष अनिल रांगड़ की अगुवाई में गड्डा पूजन कर अपना विरोध प्रकट किया और सरकार से जल्द ही सड़क मार्ग को ठीक करने की मांग की ।

Address

Dehradun
Uttarkashi
249193

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pahad Path posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category