Namami Gange Uttarkashi

Namami Gange Uttarkashi Namami Gange-District Ganga Committee Uttarkashi

Ganga Pulse Public PortalThe Ganga Pulse Public Portal is a monitoring platform that displays real-time data from STPs a...
01/12/2025

Ganga Pulse Public Portal
The Ganga Pulse Public Portal is a monitoring platform that displays real-time data from STPs across the five Ganga basin states—Uttarakhand, Uttar Pradesh, Bihar, Jharkhand, and West Bengal. It shows each site’s basic details along with four key parameters: pH, BOD, COD, and TSS. The portal presents readings at the entry point (Inlet) and the discharge point (Outlet) to show how wastewater quality improves after treatment. This helps assess treatment efficiency and compliance, ensuring transparent and effective monitoring under the Namami Gange programme.

https://www.gangapulse.in/public

‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 2.10.2024 को गांधी जयंती के अवसर पर जिला गंगा संरक्षण समिति उत्तरकाशी ...
03/10/2024

‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 2.10.2024 को गांधी जयंती के अवसर पर जिला गंगा संरक्षण समिति उत्तरकाशी उत्तराखण्ड व गंगा विचार मंच के संयुक्त तत्वधान में गणेशपुर के स्वामी विवेकानन्द फाउन्डेशन स्कूल में स्वच्छता जागरूकता गोष्ठी और बच्चों के साथ गंगा स्वच्छता से संबधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों को गंगा स्वच्छता से संबंधित आई.ई.सी. सामग्री चाचा चौधरी कॉमिक बुक,नमामि गंगे पत्रिका और नमामि गंगे के प्रिंटेड कपड़े के बैग बांटे गए।

‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 25.09.2024 को नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ द्वारा जिला गंगा संरक्ष...
25/09/2024

‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 25.09.2024 को नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ द्वारा जिला गंगा संरक्षण समिति उत्तरकाशी उत्तराखण्ड के तत्वधान में नगर क्षेत्र चिन्यालीसौड़ में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
.ganga.mission5


आज दिनांक 16/07/2024 को वन विभाग उत्तरकाशी/जिला गंगा समिति उत्तरकाशी के द्वारा  उत्तरकाशी N.I.M. बैंड जोशियाडा में उत्तर...
16/07/2024

आज दिनांक 16/07/2024 को वन विभाग उत्तरकाशी/जिला गंगा समिति उत्तरकाशी के द्वारा उत्तरकाशी N.I.M. बैंड जोशियाडा में उत्तराखंड का लोक पर्व *"हरेला"* के तहत वृहद वृक्षारोपण एवं जागरूकता गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एस.डी.आर.एफ., एन.डी.आर.एफ, आई.टी.वी.पी, पी.आर.डी., जनपद स्तरीय अधिकारी,कर्मचारी एवं समस्त सदस्यगण जिला गंगा समिति उत्तरकाशी उपस्थित रहे।
.ganga.mission5


आज दिनांक 21/06/2024 को जिला गंगा समिति उत्तरकाशी,जिला प्रशासन,एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में *"स्वयं एवं समाज ...
21/06/2024

आज दिनांक 21/06/2024 को जिला गंगा समिति उत्तरकाशी,जिला प्रशासन,एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में *"स्वयं एवं समाज के लिए योग"* थीम पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम और स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन पंजाब सिंध क्षेत्र घाट,राoअoउoकृoईoकॉo उत्तरकाशी व जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया।
.ganga.mission5


दिनांक 21 जनवरी को श्री राम प्रभु के दिनांक 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में उत्तरकाशी केदारघाट आरत...
23/01/2024

दिनांक 21 जनवरी को श्री राम प्रभु के दिनांक 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में उत्तरकाशी केदारघाट आरती स्थल पर जिला प्रशासन की तरफ से भजन संध्या, हनुमान चालीसा पाठ मां गंगा जी पर आधारित कथक नृत्य और गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक माननीय श्री सुरेश चौहान जी, जिलाधिकारी श्री अभिषेक रुहेला जी, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी जी, जिलाध्यक्ष श्री सतेंद्र राणा जी, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, डीएफओ श्री बलूनी जी, श्री रंगनाथ पांडे जी , समस्त जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी, व्यापरांडल, होटल एसोसिएशन वा सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला गंगा समिति उत्तरकाशी।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ‘एक तारीख एक घण्टा‘ स्वच्छता अभियान के तहत दिनांक 01/10/2023 को जिले में छः सौ से भी ...
01/10/2023

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ‘एक तारीख एक घण्टा‘ स्वच्छता अभियान के तहत दिनांक 01/10/2023 को जिले में छः सौ से भी अधिक जगहों पर हजारों लोग स्वच्छता श्रमदान में जुटे। इस मौके पर स्वच्छता गोष्ठियों एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती के पूर्व दिवस पर स्वच्छता श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में जिलाधिकारी महोदय की अगुवाई में अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवियों, एनडीआरएफ के जवानों और जन-प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने 11 वार्डों पर चिन्हित 22 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही कूड़ा के सुव्यवस्थित निस्तारण में सहयोग करने की अपील की। नगर निकाय गंगोत्री, चिन्यालीसौड, बड़कोट, नौगांव एवं पुरोला में भी सभी वार्डों में वृहद स्तर पर सफाई अभियान संचालित किया गया। जिले की 508 ग्राम पंचायतो में 552 स्थानों पर अभियान संचालित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या ग्रामीणों ने भाग लिया।


विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर दिनांक 27.09.2023 को जिला गंगा समिति उत्तरकाशी द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत पर्...
27/09/2023

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर दिनांक 27.09.2023 को जिला गंगा समिति उत्तरकाशी द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत पर्यटक स्थल जगन्नाथ मन्दिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।



&Climate Change ,

*"कचरा मुक्त भारत" *"कचरा मुक्त घाट"*  दिनांक 26.09.2023 को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति/जिला विधिक...
27/09/2023

*"कचरा मुक्त भारत" *"कचरा मुक्त घाट"*
दिनांक 26.09.2023 को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/नगरपालिका परिषद बड़ाहाट उत्तरकाशी द्वारा भागीरथी नदी किनारे स्थित ज्ञानशु टैक्सी स्टैंड उत्तरकाशी में सिंगल यूज प्लास्टिक और अन्य कूड़े के निस्तारण हेतु स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया।




&Climate Change, , RD & GR - PIB,

*"कचरा मुक्त घाट"* विश्व नदी दिवस के उपलक्ष में दिनांक 24.09.2023 को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति/स...
24/09/2023

*"कचरा मुक्त घाट"*
विश्व नदी दिवस के उपलक्ष में दिनांक 24.09.2023 को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति/स्वजल विभाग/नगरपालिका/गंगा विचार मंच उत्तरकाशी द्वारा तिलोथ घाट से केदार घाट उत्तरकाशी तक सिंगल यूज प्लास्टिक और अन्य कूड़े के निस्तारण हेतु स्वच्छता अभियान चलाया गया।

शिक्षा विभाग/जिला गंगा समिति द्वारा आज दिनांक 20.09.2023 को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत गर्ल्स इंटर कॉलेज उत्तरकाश...
22/09/2023

शिक्षा विभाग/जिला गंगा समिति द्वारा आज दिनांक 20.09.2023 को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत गर्ल्स इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में "कचरा मुक्त भारत" थीम पर अधारित पेंटिंग, निबन्ध और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और सभी बचों को शपथ दिलाते हुए स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु जागरूक किया गया।




स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज दिनाँक 17.09.2023 को उत्तरकाशी के नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता रैली,...
17/09/2023

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज दिनाँक 17.09.2023 को उत्तरकाशी के नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता रैली,स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवम स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय गंगोत्री विधायक श्री सुरेश चौहान, जिलाधिकारी महोदय/अध्यक्ष जिला गंगा समिति उत्तरकाशी श्री अभिषेक रुहेला जी,जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी, सदस्य जिला गंगा समिति एवम एनएसएस, एनसीसी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


Address

Uttarkashi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Namami Gange Uttarkashi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share