28/01/2024
दिल्ली के एनडीएमसी (NDMC) कन्वेंशन सेंटर में 23 दिसम्बर, 2023 को बिहार @2047 विजन काॅन्क्लेव का आयोजन के अंतर्गत किया गया । हमारा राष्ट्रीय संकल्प 2047 तक एक विकसित भारत की स्थापना है और यह तब ही संभव हो सकेगा जब एक ऐसे विकसित बिहार की स्थापना हो सके, जिसमें शिक्षा, रोजगार अथवा स्वास्थ्य के लिए किसी को बिहार से बाहर नहीं जाना पड़े । लक्ष्य निश्चित आसान नहीं है परंतु यदि सकारात्मक उर्जा से साथ हमने मिलकर जाति, संप्रदाय, लिंगभेद आदि लघुवादों से परे उठकर राष्ट्रहित में शिक्षा, समता और उद्यमिता के विकास हेतु योगदान किया तो निश्चित ही यह संभव है