Anay Raj JanSuraaj

Directions Website

Anay Raj JanSuraaj Team Anay Raj

बिहार में व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लेकर प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर से जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत की है। हजारों-हजार लोग हर रोज पदयात्रा से जुड़ रहे हैं और प्रशांत किशोर के साथ चल रहे हैं। पूरे बिहार में पहुंचने के लिए 5000 किमी से अधिक की पदयात्रा होनी है। ताकि पूरे राज्य की समस्या को समझा जा सके। इस फेसबुक पेज का उद्देश्य आपके प्रखंड की समस्याओं को जन सुराज के माध्यम से उजागर करना है।
हमारे ऑफिसियल PK FAN Club और BAT BIHAR KI के फेसबुक ,ट्विटर ,इंस्टाग्राम पेज से जुड़ने के लिए निचे दिए लिंक पे जाएं |
PK Fan Club
Facebook: https://www.facebook.com/JoinPKTeam
Twitter: https://twitter.com/PKFanClub_
Instagram: https://www.instagram.com/pkfanclub_/

Baat Bihar Ki
Facebook: https://www.facebook.com/baatbiharkii
Twitter: https://twitter.com/BaatBiharKii
Instagram: https://www.instagram.com/baatbiharki/

01/09/2026

सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभा और अद्भुत क्षमता के कारण चर्चा में आए छह वर्षीय बालक आदित्य की शिक्षा को लेकर मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट ने बड़ी पहल की है। ट्रस्ट ने आदित्य की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उसके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई में होने वाले खर्च में पूर्ण सहयोग करने का निर्णय लिया है इसी क्रम में सोमवार को मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट परिवार की ओर से ट्रस्ट के अध्यक्ष अनय राज उर्फ अनय प्रियदर्शी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर पहुंचा और बाल प्रतिभा आदित्य से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आदित्य को सम्मानित करते हुए उसे मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान किया। इसके साथ ही मां छिन्नमस्तिका देवी का प्रसाद एवं माता की चुनरी अर्पित कर आदित्य को आशीर्वाद दिया गया इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष अनय राज ने आदित्य और उसके परिवार को भरोसा दिलाया कि उसकी प्रतिभा और शिक्षा के रास्ते में आर्थिक कठिनाई को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदित्य की 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई में भविष्य में जो भी आवश्यक खर्च आएगा, उसमें मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट अपनी ओर से पूर्ण सहयोग करेगा। ट्रस्ट का उद्देश्य केवल प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना भी है माता-पिता के रोजगार की भी होगी व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से आदित्य के माता-पिता को लेकर भी महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आदित्य के माता-पिता वर्तमान में आर्थिक कठिनाइयों और बेरोजगारी की स्थिति से गुजर रहे हैं। ऐसे में केवल बच्चे की शिक्षा का खर्च उठाना पर्याप्त नहीं है बल्कि परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी प्रयास किया जाना आवश्यक है ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि आदित्य के माता-पिता के लिए रोजगार की व्यवस्था करने का भी प्रयास किया जाएगा ताकि परिवार को नियमित आय का साधन मिल सके और वे सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें ट्रस्ट की ओर से यह भी कहा गया कि आदित्य के माता-पिता चाहें तो मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट परिवार के साथ जुड़कर अपने जीवन को बेहतर दिशा देने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। ट्रस्ट का प्रयास रहेगा कि परिवार को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूती मिले तथा आदित्य की शिक्षा और भविष्य को लेकर उसके माता-पिता को किसी प्रकार की चिंता न रहे प्रतिभा को अवसर मिलने पर देश के लिए योगदान कर सकता है आदित्य ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि महज छह वर्ष की उम्र में आदित्य ने जिस प्रकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। आर्थिक परिस्थितियां किसी प्रतिभाशाली बच्चे की शिक्षा और विकास में बाधा न बनें, इसके लिए समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए ट्रस्ट का मानना है कि यदि आदित्य को उचित शिक्षा मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो वह भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर बिहार और देश का नाम रोशन कर सकता है। इसी उम्मीद और विश्वास के साथ ट्रस्ट ने आदित्य के परिवार के साथ खड़े रहने का निर्णय लिया है मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट की इस पहल को आदित्य के परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोग के रूप में देखा जा रहा है। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी यथासंभव सहयोग और सहायता की पहल जारी रखी जाएगी इस अवसर पर मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आदित्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

01/09/2026
01/09/2026
01/09/2026
01/09/2026
01/09/2026
05/11/2025

Address

Valmiki Nagar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anay Raj JanSuraaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share