01/10/2022
01 अक्तूबर का भारतीय इतिहास
नमस्ते, आज 01 अक्तूबर 2022, (अंग्रेजी वर्ष का 274वाँ दिन) आपके और आपके परिवार के लिए मंगलमय हो।
सबको मेरा प्रातः नमन।
01 अक्तूबर 1854 – भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।
01 अक्तूबर 1919: हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा की गई थी। लॉर्ड हन्टर को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। देश में जलियांवाला बाग़ के हत्याकांड को लेकर जो उग्र प्रदर्शन आदि हुए, उससे विवश होकर अंग्रेज़ सरकार ने घटना की जाँच करने के लिए 'हन्टर समिति' की स्थापना की। इस समिति ने जलियांवाला बाग़ के सम्पूर्ण प्रकरण पर लीपा-पोती करने का प्रयास किया। ब्रितानिया अख़बारों में घटना के लिए ज़िम्मेदार जनरल डायर को 'ब्रिटिश साम्राज्य का रक्षक' और 'ब्रिटिश साम्राज्य का शेर' आदि कहकर सम्बोधित किया गया।
01 अक्तूबर 1953: आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।
01 अक्तूबर 1967: भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
01 अक्तूबर 1978: लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढा कर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया।
01 अक्तूबर 2002: एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
01 अक्तूबर 2003: नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।
01 अक्तूबर 2008: आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम ब्लास्ट किया।
01 अक्तूबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1842: एस. सुब्रह्मण्य अय्यर - स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता का जन्म मदुरै, तमिल नाडु में हुआ था। इन्होंने एनी बेसेंट के साथ मिलकर होम रूल मूवमेंट की स्थापना की थी। (निधन: 5 दिसंबर 1924, चेन्नई)
1847: एनी बेसेंट – भारत के स्वाधीनता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली थियोसोफिकल सोसायटी की सदस्य का क्लैफम टाउन, लंदन, यूनाइटेड किंगडम लंदन में जन्म हुआ। (निधन: 20 सितंबर 1933, अड्यार, चेन्नई)
1901: प्रताप सिंह कैरों- स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री का जन्म कैरों, भारत के पंजाब में हुआ था। (निधन: 6 फ़रवरी 1965, सोनीपत)
1904: ए. के. गोपालन – केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी का जन्म कन्नूर, केरल में हुआ था। (निधन: 22 मार्च 1977, तिरुवनन्तपुरम, केरल)
1906: सचिन देव बर्मन – बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक का जन्म कोमिल्ला, बांग्लादेश में हुआ था। (निधन: 31 अक्तूबर 1975, मुम्बई)
1919: मजरूह सुल्तानपुरी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार का जन्म निज़ामाबाद, आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश में हुआ था। (निधन: 24 मई 2000, मुम्बई)
1924: रेवती शरण शर्मा - आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के लिए कई चर्चित नाटक एवं धारावाहिक लिखने वाले हिन्दी और उर्दू के प्रसिद्ध नाटककार का जन्म हुआ था। (निधन: 23 सितंबर 2016, नई दिल्ली)
1928: शिवाजी गणेशन – प्रसिद्ध तमिल अभिनेता का जन्म सोरक्कोट्टई, तमिलनाडु में हुआ था। (निधन: 21 जुलाई 2001, चेन्नई)
1938: माइकल फ़रेरा – "बॉम्बे टाइगर", भारत के महान् बिलियर्ड्स खिलाड़ी का जन्म मुम्बई में हुआ था।
1945: रामनाथ कोविंद – भारत के 14वें राष्ट्रपति का जन्म परौख, कानपुर में हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनेता हैं। वे राज्य सभा के भी सदस्य रह चुके हैं।
1979: श्रद्धा निगम – अभिनेत्री का जन्म हुआ था।
01 अक्तूबर को इनकी होती है पुण्यतिथि
1979: चन्दन सिंह गढ़वाली – भारत के क्रांतिकारी का लम्बी बिमारी के बाद देहान्त हो गया। (जन्म: 25 दिसम्बर 1891, गाँव रोनशेहरा, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड)
01 अक्तूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
* अन्तरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस: वैसे तो वरिष्ठजनों का सम्मान हर दिन, हर पल हमारे मन में होना चाहिए, लेकिन उनके प्रति मन में छिपे इस सम्मान को व्यक्त करने के लिए और बुजुर्गों के प्रति चिंतन की आवश्यकता के लिए औपचारिक तौर पर भी एक दिन निश्चित किया गया है,
* राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: 1975 में इस दिन की शुरुआत की गई थी, ताकि स्वैच्छिक रक्तदान (Blood Donation) को बढ़ावा दिया जा सके और किसी भी मरीज को खून की कमी ना हो।
कृपया ध्यान दें
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
यदि आपके पास इस तिथि से जुडी कोई जानकारी या ऐतिहासिक धटना हो तो सूचित करें|