Chandravanshi Gop Seva Samiti- CGSS

Chandravanshi Gop Seva Samiti- CGSS CGSS established in 1932 by Late Bhola Shardar Ji and Late Chunni Sardar Ji. President: Lal Ji Yadav

17/07/2026
आदरणीयउप मुख्यमंत्री जी श्री केशव प्रशाद मौर्या जी यादव बंदुओ द्वारा गर्भ गृह में ही जलाभिषेक करने के संबंध में !महोदय, ...
16/07/2026

आदरणीय
उप मुख्यमंत्री जी
श्री केशव प्रशाद मौर्या जी

यादव बंदुओ द्वारा गर्भ गृह में ही जलाभिषेक करने के संबंध में !

महोदय,
सविनय निवेदन है कि काशी की "सावन प्रथम सोमवार जलाभिषेक कलश यात्रा" एक अत्यंत _विशाल और ऐतिहासिक परंपरा_ है। इस पुनीत परंपरा को प्रारंभ करने का श्रद्धेय_स्व. भोला सरदार जी_ एवं _स्व. चुनी सरदार जी_ को जाता है। आज यह यात्रा लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई है। लेकिन कोरोना काल के बाद से काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन लगातार इस परंपरा के साथ भेदभाव और मजाक कर रहा हैं
इसी संदर्भ में आज प्रदेश उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी को जलाभिषेक की परम्परा को बचाने के लिये और उस यात्रा में आने वाली समस्या को अवगत करवाने के लिए समिति के अध्यक्ष लालजी चंद्रवशी ने डिप्टी सीएम को बताया की आदरणीय यशवासीय प्रधानमंत्री जी ने अपनी ५१ सभा में अपने सम्बोधन में यादव बंधुओ के जलभेषिक को सजोते हुए अपने भाव प्रकट किये थे !
उसके बावजूद भी जिला प्रशासन व मंदिर प्रशासन हमारी परम्परा के साथ छेड छाड़ कर रहे है !
हम १९३२ से गर्भ गृह में जलाभिषेक करते आए है मगर व अब हमे संख्या में बांध रहे है कोरोना के पहले हम सब गर्भ गृह में प्रवेश कर बाबा विश्वनाथ जी का जलाभिषेक लगभग 4 घंठे तक करते थे अब कोरोना समाप्त हो चुका है मगर मंदिर प्रशासन सरकार का हवाला देते हुए हमें संख्या में बांध देती है हमारी माँग है हमारी 1932 की परंपरागत जलाभिषेक को पुनः बहाल की जाए हमे संख्या में ना बांध कर समय दिया जाए जैसा पहले से होता आया था !

ललिता घाट पर निर्माण कार्य के समय श्रद्धालुओं का मार्ग बदला गया था। अब निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके लिए हम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं। अब यादव बंधु पुनः ललिता घाट से ही जल भरेंगे। इससे यात्रा अपने ऐतिहासिक और मूल स्वरूप में सम्पन्न हो सकेगी!


चन्द्रवंशी गोप सेवा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष _दिनांक 3 अगस्त 2026, सोमवार को प्रातः 7:30 बजे केदारघाट से_ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें समस्त अहीर, ग्वाल एवं गोप बंधु विश्व कल्याणार्थ बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

अतः आपसे अनुरोध है कि हमारी उपरोक्त माँगों पर शीघ्र संज्ञान लेकर यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग करने की कृपा करें।

धन्यवाद
निवेदक
अध्यक्ष: लालजी चन्द्रवंशी एवं
समस्त यादव बंधु
चन्द्रवंशी गोप सेवा समिति
वाराणसी!
Keshav Prasad Maurya
Kashi vishwnath mandir,banaaras

Address

Varanasi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chandravanshi Gop Seva Samiti- CGSS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category