NP Gangapur Varanasi

Call Directions Contact the organization

NP Gangapur Varanasi public service

आज दिनाँक 17 सितंबर 2026 को स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत कार्यालय नगर पंचायत गंगापुर परिसर में दीप प्रज्वलन क...
17/09/2026

आज दिनाँक 17 सितंबर 2026 को स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत कार्यालय नगर पंचायत गंगापुर परिसर में दीप प्रज्वलन का आयोजन किया गया 💐
Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN

जनसूचनाविषय: "कैच द रेन 2026" (Catch the Rain 2026) अभियान के अंतर्गत वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण हेतु जन-जागरूकता।सर्...
15/07/2026

जनसूचना
विषय: "कैच द रेन 2026" (Catch the Rain 2026) अभियान के अंतर्गत वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण हेतु जन-जागरूकता।
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित "कैच द रेन 2026" अभियान के अंतर्गत वर्षा जल का अधिकतम संचयन, भूजल पुनर्भरण तथा जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
अतः नगर पंचायत गंगापुर क्षेत्र के समस्त नागरिकों, संस्थानों, विद्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं भवन स्वामियों से अनुरोध है कि वे निम्नलिखित कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान करें—
अपने भवनों में वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting) प्रणाली स्थापित करें।
वर्षा जल को व्यर्थ बहने से रोकते हुए उसका संचयन एवं भूजल पुनर्भरण सुनिश्चित करें।
तालाब, कुओं एवं अन्य पारंपरिक जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण में सहयोग करें।
जल का अनावश्यक अपव्यय न करें तथा दूसरों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करें।
वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों में सहभागिता करें।
"जहाँ वर्षा हो, वहीं वर्षा जल को संचित करें" की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
जल है तो कल है।
हर बूंद अमूल्य है – आइए, वर्षा जल बचाएँ और भविष्य सुरक्षित बनाएँ।
the Rain-2026

🧘‍♂️ योग: स्वस्थ जीवन का आधार।12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत गंगापुर वाराणसी में आयोजित सामूहिक योग...
21/06/2026

🧘‍♂️ योग: स्वस्थ जीवन का आधार।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत गंगापुर वाराणसी में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर योग को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली का माध्यम बनाने का संकल्प लिया।

“स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम पर आयोजित कार्यक्रम ने नियमित योग एवं स्वस्थ जीवन के महत्व को रेखांकित किया।

सभी सम्मानित नगर वासियों से अपील ---
19/05/2026

सभी सम्मानित नगर वासियों से अपील ---

डिजिटल जनगणना 2027 की शुरुआत 7 मई से।हर व्यक्ति की गिनती और हर परिवार की भागीदारी देश के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है।आ...
13/05/2026

डिजिटल जनगणना 2027 की शुरुआत 7 मई से।
हर व्यक्ति की गिनती और हर परिवार की भागीदारी देश के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है।
आपकी सही जानकारी ही शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और योजनाओं को सही दिशा देती है।
अब घर बैठे ऑनलाइन स्व-गणना कर बनें विकसित भारत के सहभागी।
✔️ सुरक्षित प्रक्रिया
✔️ समयबद्ध प्रणाली
✔️ हर नागरिक महत्वपूर्ण

🌐 https://se.census.gov.in

13/05/2026

नगर पंचायत गंगापुर निवासीगणों से विनम्र अपील
*उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तहत स्व-गणना (Self-Enumeration) की प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेगी।*
*Self Enumeration(स्व गणना) करने का तरीका*

1️⃣ : वेबसाइट खोलें
ब्राउज़र में जाएँ →
👉 https://se.census.gov.in

State/UT में उत्तर प्रदेश चुनें और Captcha भरें

2️⃣: मोबाइल नंबर से Registration
Head of the Family का नाम डालें
Mobile Number डालें
OTP आएगा → Verify करें

3️⃣ भाषा (Language) चुनें
हिंदी / English / अन्य 16 भाषाएँ चुन सकते हैं
अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुनें

4️⃣ Address Details भरें
State, District, Village/City
House Number / Location( मैप पर अपने घर को लाल मार्क 📍 टैग (मार्क) करें ।

5️⃣ घर और परिवार की जानकारी भरें ।
आपसे 33 सवाल पूछे जाएंगे, जैसे:
घर का प्रकार (पक्का/कच्चा)
बिजली, पानी, शौचालय
परिवार के सदस्य
संपत्ति (TV, मोबाइल, इंटरनेट आदि)
जवाब संबंधी जानकारी ,' i ' बटन पर क्लिक कर के जानी जा सकती है ।
6️⃣ Form Submit करें
सारी जानकारी चेक करें।
Submit बटन दबाएँ ।

7️⃣ SE ID प्राप्त करें
आपको एक Self Enumeration ID (SE ID) मिलेगा
इसे सुरक्षित रखें ।

8️⃣: Verification (बहुत जरूरी)
जब जनगणना अधिकारी/प्रगणक घर आए तो
बस उन्हें SE ID दिखाना है
आपको दुबारा जानकारी नहीं देनी पड़ेगी।
*प्रगणक एवं जनगणना कार्मिकों का सम्मान एवं सहयोग करें ।*


#हरघरगणना

06/11/2025
06/11/2025
06/11/2025

Address

Nagar Panchayat Gangapur
Varanasi
221302

Telephone

+918299652184

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NP Gangapur Varanasi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to NP Gangapur Varanasi:

Shortcuts

Share