28/08/2026
बड़ी गैबी, वाराणसी में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर श्री बड़ी गैबीनाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित भारतीय पारंपरिक खेल जोड़ी दंगल एवं गदा के कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
हमारे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति, शौर्य, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली की पहचान हैं। आधुनिकता के इस दौर में इन विलुप्त होती खेल परंपराओं को जीवंत रखना और युवा पीढ़ी को इनसे जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।
जोड़ी दंगल एवं गदा जैसे पारंपरिक खेल हमारी माटी की ताकत और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत को दर्शाते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में अपनी जड़ों और परंपराओं के प्रति गर्व की भावना मजबूत होती है।
आइए, अपनी संस्कृति को बचाएं, परंपराओं को आगे बढ़ाएं और भारतीय पारंपरिक खेलों को जन-जन तक पहुंचाएं। 🚩