16/10/2025
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत मॉडल संकुल स्तरीय संघ का एनुअल एक्शन प्लान-1(AAP-1) विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण जनपद वाराणसी के विकास खण्ड काशीविद्यापीठ के ग्रन्थ सीएलएफ का दिनांक 07 से 09 अक्टूबर, 2025 तथा अनोखी सीएलएफ का दिनांक 10 से 12 अक्टूबर, 2025 की अवधि में जिला ग्राम्य विकास संस्थान, परमानंदपुर, वाराणसी पर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रशिक्षण अधिकारी श्री विमल कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीन दिवसों में DRP-MFFI श्री राजेश कुमार द्विवेदी व DRP-SMCB श्री घनश्याम प्रजापति द्वारा प्रतिभागियों को निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशिक्षण अधिकारी तथा सत्र प्रभारी श्री संजय कुमार द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व ग्रुप फोटोग्राफ वितरित कर सत्र का समापन किया गया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री पवन कुमार सिंह व जिला मिशन प्रबंधक श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा समय-समय पर प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में संबंधित ब्लॉक मिशन प्रबंधक, सीएलएफ प्रबंधक तथा श्री सुरेश तिवारी, श्री नीरज कुमार, श्री अजीत कुमार एवं संस्थान के सभी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।