Banaras Locomotive Works, Varanasi

Banaras Locomotive Works, Varanasi Our VisionTo be a world class manufacturer of reliable,cost-effective,state of the art Dsl & Ele Loco

दिनांक – 05-09-2026बरेका में कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजनपुरुष एवं महिला वर्ग में हुए रोमांचक मुकाबले, महिला पहलवानो...
06/09/2026

दिनांक – 05-09-2026

बरेका में कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

पुरुष एवं महिला वर्ग में हुए रोमांचक मुकाबले, महिला पहलवानों ने भी दिखाया दमखम

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित कुश्ती केंद्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति, बरेका के तत्वावधान में दिनांक 05 सितंबर 2026 को कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के अलग-अलग मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें पहलवानों ने अपने दमदार दांव-पेंच और शानदार कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। महिला पहलवानों ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मुकाबलों में भाग लेकर अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) एवं महासचिव, बरेका खेलकूद संघ, श्री अनुराग गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (टूलिंग, मॉड एवं स्पेयर) श्री राजेश कुमार एवं जनसंपर्क अधिकारी, बरेका श्री राजेश कुमार उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, फुर्ती और दमदार दांव-पेंच से उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रोमांचक मुकाबलों के दौरान कुश्ती प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहलवानों के शानदार प्रदर्शन और दर्शकों की उत्साहपूर्ण तालियों से कुश्ती केंद्र का वातावरण जोश एवं उमंग से भर उठा।

विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों को सचिव, कुश्ती, बरेका खेल संघ, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (टूलिंग, मॉड एवं स्पेयर) श्री राजेश कुमार तथा जन संपर्क अधिकारी, बरेका श्री राजेश कुमार द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के आयोजन में श्री अर्जुन सरदार का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश केसरी एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान श्री मनोहर यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान श्री राम मिलन यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान श्री कृष्ण कांत उर्फ बाबुल पहलवान, अंतरराष्ट्रीय पहलवान श्री बच्चेलाल यादव, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच श्री अर्जुन यादव, बनारस कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री राजेश सिंह रानू, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद, बरेका श्री प्रदीप कुमार यादव, श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के पूर्व सचिव श्री प्रेम मिश्रा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान श्री इमरान खान, राष्ट्रीय पहलवान श्री बिहारी, अमिताभ पहलवान, नीरज पहलवान, राजन पहलवान, अरविंद पहलवान, पवन पहलवान, सुरेंद्र पहलवान, गोरखनाथ पहलवान, चंद्रभूषण यादव एवं काशी पहलवान सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी, खिलाड़ी एवं कुश्ती प्रेमी उपस्थित रहे।

यह आयोजन बरेका में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा पारंपरिक भारतीय खेल कुश्ती को बढ़ावा देने और महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।
#खेलो_इंडिया
#खेलो

*दिनांक-06-09-2026* *बरेका महिला कल्याण संगठन ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को किया सम्मानित*  बरेका महिला कल्याण स...
06/09/2026

*दिनांक-06-09-2026*

*बरेका महिला कल्याण संगठन ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को किया सम्मानित*

बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा दिनांक 05 सितम्बर 2026 को शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती सरिता सिन्हा द्वारा भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महिला कल्याण संगठन की सचिव श्रीमती राखी गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन की संयुक्त सचिव श्रीमती अनुजा खरे एवं वरिष्ठ कार्यकारी सदस्या श्रीमती अनुजा अग्रवाल ने शिक्षक दिवस के महत्व तथा शिक्षकों की समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

महिला कल्याण संगठन की ओर से उपस्थित सभी शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों को उपाध्यक्षा द्वारा उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके समर्पण एवं योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन की वरिष्ठ कार्यकारी सदस्याएँ श्रीमती अनुजा अग्रवाल, श्रीमती कल्पना चौधरी, श्रीमती सुनीता, श्रीमती लक्ष्मी चौधरी एवं श्रीमती पूजा मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शिक्षक सम्मान समारोह में महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित बाल निकेतन, चेतना विद्यालय, क्रेच, कम्प्यूटर सेंटर, पेंटिंग स्कूल, सिलाई सेंटर के शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों की कार्यक्रम में सहभागिता रही। शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम अत्यंत ही सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

महिला कल्याण संगठन की संयुक्त सचिव श्रीमती अनुजा खरे ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके अमूल्य योगदान, समर्पण एवं कार्यक्रम में गरिमामयी सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

05/09/2026
*दिनांक -05-09-2026**बरेका में दिव्यांग कर्मचारियों को स्मार्ट ग्लास के संचालन एवं उपयोग का दिया गया प्रशिक्षण*बनारस रेल...
05/09/2026

*दिनांक -05-09-2026*

*बरेका में दिव्यांग कर्मचारियों को स्मार्ट ग्लास के संचालन एवं उपयोग का दिया गया प्रशिक्षण*

बनारस रेल इंजन कारखाना के केंद्रीय चिकित्सालय स्थित सभागार कक्ष में आज दिनांक 05 सितम्बर 2026 को स्मार्ट ग्लास के प्रभावी एवं समुचित उपयोग हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने पाँच दृष्टिबाधित/दृष्टिबाधिता से प्रभावित कर्मचारियों को स्मार्ट ग्लास का वितरण किया था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्मार्ट ग्लास निर्माता कंपनी Torchit के विशेषज्ञ श्री विक्की आर. मोदी एवं श्री अनीश प्रजापति द्वारा बरेका के पाँचों दृष्टिबाधित कर्मचारियों को स्मार्ट ग्लास के विभिन्न पहलुओं, विशेषताओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान स्मार्ट ग्लास के संचालन की प्रक्रिया को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया गया तथा इसके प्रत्येक प्रमुख फीचर का प्रायोगिक प्रदर्शन (Practical Demonstration) भी किया गया, ताकि कर्मचारी इन उपकरणों का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपने दैनिक कार्यों को सुगम एवं आत्मनिर्भर तरीके से संपादित कर सकें।
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी(मुख्यालय), श्री राम प्रवेश यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य दृष्टिबाधित कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकी सुविधा से सशक्त बनाते हुए उनकी कार्यक्षमता, आत्मनिर्भरता एवं दैनिक जीवन में सुगमता को बढ़ावा देना रहा।

आसमान में उड़ता एक गिद्ध सिर्फ एक पक्षी नहीं, हमारे प्राकृतिक संसार की एक ज़रूरी कड़ी है।इस  , आइए गिद्धों के प्रति संवे...
05/09/2026

आसमान में उड़ता एक गिद्ध सिर्फ एक पक्षी नहीं, हमारे प्राकृतिक संसार की एक ज़रूरी कड़ी है।

इस , आइए गिद्धों के प्रति संवेदनशील बनें और उन आवासों का भी ध्यान रखें, जहाँ वे रहते हैं, घोंसले बनाते हैं और अपना जीवनचक्र पूरा करते हैं।

जानें। समझें। संरक्षण का हिस्सा बनें।
Ministry of Railways, Government of India
Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक, भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रखर संवाहक, पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधा...
05/09/2026

प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक, भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रखर संवाहक, पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर बरेका परिवार की ओर से उन्हें कोटिशः नमन तथा ‘राष्ट्र के भविष्य’ को ज्ञान, संस्कार व चरित्र की ज्योति से आलोकित करने वाले सभी गुरुजनों को सादर नमन एवं समस्त देशवासियों को 'शिक्षक दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।
💐🙏🏻

#शिक्षक_दिवस

04/09/2026

बरेका में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव!
मुख्य अतिथि महाप्रबंधक,बरेका श्री आशुतोष पंत ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सभी के स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में प्रस्तुत आकर्षक झांकी एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
#श्रीकृष्ण_जन्माष्टमी

बरेका रंगशाला में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव*आकर्षक झांकी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों न...
04/09/2026

बरेका रंगशाला में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

*आकर्षक झांकी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान*

वाराणसी, 04 सितंबर 2026। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति, बरेका के तत्वावधान में आज बरेका रंगशाला में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक, बनारस रेल इंजन कारखाना, श्री आशुतोष पंत रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की तथा जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में कलाकारों एवं बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी के माध्यम से उनके बाल स्वरूप तथा जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को सुंदर एवं जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री आशुतोष पंत, महाप्रबंधक बरेका ने अपने आशीर्वचन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन एवं उनके विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से कर्म, सत्य, धर्म एवं कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सभी से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों एवं शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बरेका के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान रंगशाला परिसर भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का सुरुचिपूर्ण संचालन श्री हरिशंकर यादव द्वारा किया गया।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री श्री राम प्रवेश यादव, अध्यक्ष श्री संजय यादव एवं कोषाध्यक्ष श्री अरविंद कुमार यादव सहित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में समिति के सदस्यों, रेल सुरक्षा बल एवं सिविल डिफेंस के कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, उप महाप्रबंधक श्री सागर, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्री राज कुमार गुप्ता एवं जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्री प्रदीप यादव एवं अन्य सदस्य गण सहित बरेका के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति की ओर से सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष एवं मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें,एस्केलेटर पर जल्दबाज़ी बिल्कुल नहीं!एस्केलेटर का उपयोग करते समय हैंडरेल पकड़ें, दौड़ने से बचें ...
04/09/2026

यात्रीगण कृपया ध्यान दें,
एस्केलेटर पर जल्दबाज़ी बिल्कुल नहीं!

एस्केलेटर का उपयोग करते समय हैंडरेल पकड़ें, दौड़ने से बचें और बच्चों का हाथ थामे रखें। आपकी थोड़ी-सी सतर्कता यात्रा को सहज और संरक्षित बनाती है।

Address

Banaras Locomotive Works
Varanasi
221004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Banaras Locomotive Works, Varanasi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share