Bhartiya Janta Party - Kashi Kshetra

Bhartiya Janta Party - Kashi Kshetra Official page of Bhartiya Janta Party – Uttar Pradesh - Kashi Kshetra
(209)

भारतीय जनता पार्टी,काशी क्षेत्र का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट

संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम्।

हम सब एक साथ चलें; एक साथ बोलें; हमारे मन एक हों।

एक ध्येय .. एक प्रतिज्ञा .. सबका साथ ..सबका विकास !

आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव माननीय श्री विनोद तावड़े जी, सह-प...
06/09/2026

आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव माननीय श्री विनोद तावड़े जी, सह-प्रभारी माननीय श्री जगदीश पटेल जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय श्री धर्मपाल सिंह जी तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री माननीय श्री पंकज चौधरी जी के गरिमामयी सानिध्य में आयोजित परिचयात्मक एवं महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में आदरणीय क्षेत्र अध्यक्ष श्री अशोक चौरसिया जी ने अपेक्षित श्रेणी के साथ सहभागिता की।

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, आगामी कार्ययोजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

शीर्ष नेतृत्व का कुशल मार्गदर्शन, संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनसेवा के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर आगे बढ़ रही है।

संगठन की शक्ति — कार्यकर्ता की निष्ठा।
भाजपा की विजय — राष्ट्र की विजय।

जय भाजपा।
जय हिंद। 🇮🇳

काशी से वड़नगर तक… विचार, संस्कार और संगठन की एक सशक्त यात्रा। 🚩आज जनपद वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में ‘वाराणसी से वड़नगर...
05/09/2026

काशी से वड़नगर तक… विचार, संस्कार और संगठन की एक सशक्त यात्रा। 🚩

आज जनपद वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में ‘वाराणसी से वड़नगर’ कार्यशाला के सफल क्रियान्वयन एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में राष्ट्रीय संयोजक एवं सांसद (खजुराहो) श्री बी.डी. शर्मा जी, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री जे.पी.एस. राठौर जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री दिलीप पटेल जी, क्षेत्र अध्यक्ष श्री अशोक चौरसिया जी, भाजपा जिलाध्यक्ष वाराणसी श्री रामसकल पटेल जी, महानगर अध्यक्ष श्री प्रदीप अग्रहरी जी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र जी, प्रदेश महामंत्री श्री हर्षवर्धन सिंह जी, प्रदेश महामंत्री श्री देवेन्द्र पटेल जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष/कार्यक्रम संयोजक श्री शिववीर सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में योजना के सफल क्रियान्वयन, संगठनात्मक समन्वय, युवा सहभागिता तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर विस्तृत एवं सार्थक मंथन हुआ।

‘वाराणसी से वड़नगर’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि काशी की सांस्कृतिक चेतना, संगठन की शक्ति और युवाओं के संकल्प को एक सूत्र में पिरोने का अभियान है।

सेवा • संगठन • संस्कार • संकल्प 🚩
भारत माता की जय! 🇮🇳

महान शिक्षाविद् एवं भारत रत्न से सम्मानित, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-...
05/09/2026

महान शिक्षाविद् एवं भारत रत्न से सम्मानित, भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

शिक्षा, संस्कार और जीवन-मूल्यों का मार्गदर्शन करने वाले समस्त गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आइए, अपने गुरुओं से प्राप्त ज्ञान और संस्कारों को जीवन में उतारकर विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

2017 के बाद उत्तर प्रदेश में रास्ते भी बदले, रफ़्तार भी बदली और मंजिल भी...
04/09/2026

2017 के बाद उत्तर प्रदेश में रास्ते भी बदले, रफ़्तार भी बदली और मंजिल भी...

।। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ।।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। भगवान ...
04/09/2026

।। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ।।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपके जीवन में प्रेम, शांति, सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का सदैव वास हो। प्रभु आपके सभी कष्टों का निवारण करें और जीवन को नई ऊर्जा एवं आनंद से भर दें।
जय श्री कृष्ण!

भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के सम्मानित नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!संगठन द्वारा ...
03/09/2026

भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के सम्मानित नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!

संगठन द्वारा आपको सौंपी गई यह नई जिम्मेदारी आपके कुशल नेतृत्व, लगन और निष्ठा का प्रतिफल है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के विचारों व नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में पूर्ण ऊर्जा से कार्य करेंगे।

काशी क्षेत्र को सांगठनिक रूप से और अधिक मजबूत बनाने के इस संकल्प में आपकी सक्रिय भूमिका अनुकरणीय होगी।
पुनः आप सभी को यशस्वी कार्यकाल हेतु अग्रिम शुभकामनाएं!

आज लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, वाराणसी पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष माननी...
03/09/2026

आज लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, वाराणसी पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री पंकज चौधरी जी के काशी आगमन पर आदरणीय क्षेत्र अध्यक्ष श्री अशोक चौरसिया जी ने स्वागत-अभिनंदन किया।

बाबा विश्वनाथ एवं माँ गंगा से आपके सफल, तेजस्वी एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना करता हूँ। आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन काशी क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में नई ऊँचाइयों को छुएगा।

आज जनपद वाराणसी की पिंडरा विधानसभा में बाबतपुर एयरपोर्ट पर एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी द्वारा संचाल...
03/09/2026

आज जनपद वाराणसी की पिंडरा विधानसभा में बाबतपुर एयरपोर्ट पर एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी द्वारा संचालित 'निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र', 'सुविधा कक्ष' एवं 'विस्तारित शीत कक्ष' (Cold Chamber) के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय क्षेत्र अध्यक्ष श्री अशोक चौरसिया जी सम्मिलित हुए।

पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री अवधेश सिंह जी, भाजपा वाराणसी जिलाध्यक्ष श्री राम सकल पटेल जी, महानगर अध्यक्ष श्री प्रदीप अग्रहरी जी, वाराणसी मंडल के माननीय कमिश्नर श्री एस. राजलिंगम जी एवं एयरपोर्ट के उच्च अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में इन अत्याधुनिक सुविधाओं का जनसमर्पण किया।

युवा डॉक्टरों के सपनों को नई उड़ान दे रही डबल इंजन की भाजपा सरकार...     #नवनिर्माण_के_नौ_वर्ष
02/09/2026

युवा डॉक्टरों के सपनों को नई उड़ान दे रही डबल इंजन की भाजपा सरकार...

#नवनिर्माण_के_नौ_वर्ष

Address

Rohaniya
Varanasi
221108

Telephone

9450963913

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhartiya Janta Party - Kashi Kshetra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bhartiya Janta Party - Kashi Kshetra:

Shortcuts

Share