07/08/2026
ग़ाज़ीपुर–बलिया–मांझीघाट ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण अंतिम चरण में है और जल्द ही यह राष्ट्र के लिए समर्पित होगा।
इस आधुनिक राजमार्ग पर ऑटोमैटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) लगाया गया है, जिससे यातायात और रफ़्तार की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी—यानी सफर होगा तेज़ भी, सुरक्षित भी।
आपातकालीन सहायता के लिए प्रत्येक पैकेज पर 2 एंबुलेंस, 2 क्रेन और 2 रूट पेट्रोलिंग वाहन तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
Ministry of Road Transport and Highways, Government of India