24/04/2020
*अपील*
प्रिय अभिभावकगण,
जैसा कि आपको विदित है कि कोरोना महामारी के कारण सम्पूर्ण भारत में "लॉक डाउन" है, परन्तु इस कठिन परिस्थितियों में भी सभी शिक्षक पूर्ण तन्मयता व निष्ठा के साथ "online" कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं।
महोदय, विद्यालय का पूरा आर्थिक तंत्र आप द्वारा दी गई शिक्षा शुल्क से ही पूर्ण होता है, क्योंकि विद्यालय का इसके अतिरिक्त कोई अन्य आर्थिक स्रोत नहीं है। समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों के वेतन का भुगतान भी आप द्वारा दिये गए शुल्क से ही सम्भव होता है। नव विकसित प्रगतिशील विद्यालय के सुचारू परिचालन में बहुत सी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं को विद्यालय प्रबंधन बैंको/वित्तीय संस्थानों से ऋण लेकर पूरा करते हैं जिसके कारण विद्यालय प्रबंधन के पास कोई धनराशि संचित नहीं हो पाती है। इस समय जहाँ सरकार ने निम्न एवं उच्च आय वर्गों के लिए बहुत से राहत पैकेज की घोषणा की है वहीं शिक्षा जगत के लिए अभी तक किसी राहत पैकेज का एलान नहीं किया है। ऐसे समय आप अभिभावकगण ही हम लोंगों के वास्तविक सहारा बन सकते हैं क्योंकि हम किसी अन्य से आर्थिक सहायता नहीं मांग सकते और न ही सरकार ने किसी भी प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया है।
अतः आप सभी से करबद्ध निवेदन है कि यथा संभव आप अपने बच्चों की फ़ीस ऑनलाइन जमा करें जिससे हमें इस महामारी में अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने में कोई बाधा न उत्पन्न हो। इस दिशा में आप द्वारा उठाया गया हर कदम मानवता के दृष्टिकोण से तथा आपके सामाजिक दायित्व के निर्वहन में एक सराहनीय प्रयास होगा।
हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सब इस कठिन परिस्थिती में हमारा तन, मन व धन से पूर्ण सहयोग करेंगें।
आपका
के० वी० एन० पब्लिक स्कूल
कचहरियां महंगाव वाराणसी
Mob. No. 8765846779; 8765111741