22/07/2026
जागरूकता से सशक्तिकरण की ओर एक कदम 🌸
जन विकास समिति, मुर्दाहा, वाराणसी द्वारा 17 जुलाई 2026 को डोभी ब्लॉक की ग्राम पंचायत अमिलिया में "महिलाओं एवं किशोरियों का जेंडर एवं न्याय विषय पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन सेमिनार" सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में 140 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें गर्भवती महिलाएँ, धात्री महिलाएँ, किशोरियाँ, नवविवाहित एवं अन्य महिलाएँ शामिल रहीं। प्रशिक्षण के दौरान लैंगिक समानता, महिला अधिकार, न्याय तक पहुँच, घरेलू हिंसा से संरक्षण, बाल विवाह की रोकथाम, कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकार तथा महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपने समुदाय में लैंगिक समानता और सामाजिक न्याय की सशक्त आवाज़ बनने के लिए प्रेरित करना था।
जन विकास समिति — जागरूक समाज, सशक्त महिला, सुरक्षित भविष्य। 🌿