03/06/2026
25 साल का उत्तराखंड, बारी-बारी से दोनों पार्टियों का राज... फिर भी पीठ पर पहाड़ का दर्द, उत्तराखंड राज्य बने लगभग 25 वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन पहाड़ की बुनियादी स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है बागेश्वर के हड़बाड़ गांव की यह तस्वीर, जहाँ एक बेबस पिता अपने बीमार बेटे को पीठ पर लादकर 4 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर है, चीख-चीखकर राज्य के बदहाल विकास की गवाही दे रही है राज्य गठन के बाद से आज तक उत्तराखंड की सत्ता पर दोनों बड़ी पार्टियों, भाजपा और कांग्रेस, ने बारी-बारी से राज किया है और मलाई खाई है, लेकिन पहाड़ के दूर-दराज के गांवों का असली विकास कभी नहीं हुआ चुनाव आते ही ये पार्टियां बड़े-बड़े वादे और हवा-हवाई दावे करती हैं, मगर धरातल पर हमारे लोग आज भी सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रहे हैं क्या हमारे अमर शहीदों ने इसी दुर्दशा को देखने के लिए उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति दी थी? इन दोनों पार्टियों ने सिर्फ शहीदों के सपनों का सौदा किया है और उत्तराखंड की भोली-भाली जनता को छला है अब जागने का समय आ गया है, अगर आज भी हमें अपने बीमार परिजनों को अस्पताल पहुँचाने के लिए पीठ का सहारा लेना पड़ रहा है, तो कमी हमारी माटी में नहीं बल्कि इन दोनों पार्टियों की नीयत में है। उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) शुरुआत से ही पहाड़ के हक, अधिकार की लड़ाई लड़ता आया है हम जनता से अपील करते हैं कि इस बारी-बारी के छलावे को खत्म करें और उत्तराखंड के असली विकास के लिए अपनी माटी की पार्टी का साथ दें, क्योंकि अगर अब भी आवाज नहीं उठाई तो हमारी आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी। पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी अब पहाड़ के ही काम आएगी!
जय उत्तराखण्ड
अरविन्द तोमर
कार्यकारी अध्यक्ष विकासनगर शहर
उत्तराखंड क्रांति दल
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य