IGS Satyagrah Sabha Wardha

IGS Satyagrah Sabha Wardha Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from IGS Satyagrah Sabha Wardha, Social service, Wardha.

02/02/2021

क्या आप सेव्ह आयजीएस वर्धा आंदोलन के लिए अपना समय दे सकते हैं?
आपके पास IGS बचाने को लेकर क़ोई नई कल्पना हैं?

सभी दर्शकों से निवेदन है कि आप अपनें सुझाव, कल्पना हमें भेजें।

   ांधी_विचार_परिषद_वर्धा02 अक्तूबर 2020 को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर एक तरफ़ पूरी दुनिया "गांधी150" का समापन समारो...
04/10/2020


ांधी_विचार_परिषद_वर्धा

02 अक्तूबर 2020 को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर एक तरफ़ पूरी दुनिया "गांधी150" का समापन समारोह मना रही थी और दूसरी तरफ़ बिलकुल गांधी जी की कर्मभूमि वर्धा में उन्हीं के नाम और विचारों से चलनेवाली संस्था ( IGS ) को बंद करनेकी साज़िश कुछ् स्वार्थी लोगों के द्वारा पुरी हो रही थी। गांधी अभ्यासक और उनके विचारों पर निष्ठा रखने वालों के लिए यह चित्र बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण हैं। आश्चर्य की बात ये हैं कि इस संस्था के प्रमुख प्रशासनिक पदाधिकारी इस विषय में बिलकुल चुप्पी साधे बैठें हैं और इस 02 अक्तूबर को वर्धा के अन्य जगहों पर गांधी जयंती में वे शामिल हो रहे थे। क्या कमाल की बात हैं न?

एक तरफ गांधी और उनके विचारों पर चलनेवाली संस्था बंद हो रही और ये वेतनभोगी अपने मालिकों की पैरवी करने में लगातार व्यस्त हैं। जन की तो छोड़ो परन्तु ये लोग मन की लाज भी छोड़े हैं। संस्था से जुड़े विषयों पर आंदोलनकारियों के साथ बातचीत करने को भी ये लोग आजकल डर रहें हैं। कारण विद्यार्थी-आंदोलनकारियों को इनकी साज़िश के बारे में पूऱा पता चला तो मालिक के द्वारा इनको नौकरी और अन्य जो लाभ-लोभ देने की बात हुई हैं उससे इन्हें हाथ धोना पड़ेगा। यहां के प्रशासनिक पदाधिकारी गांधीवादी तो छोडिए सच्चे इन्सान भी नहीं हैं। वे तो केवल वेतनभोगी लगते हैं।

वर्धा स्थित गांधी विचार परिषद बचें और पुनर्संरचना के साथ उसका पुनः संचालन हो इसलिए संस्था के पूर्व विद्यार्थी, देशभर के कईं प्रोफेसर और कुछ वरिष्ठ गांधीयन भारत के अलग-अलग हिस्सों में पिछले ढ़ाई महिने से आंदोलन कर रहे हैं।

इसी आंदोलन का एक भाग बोलकर ओडिसा में वरिष्ठ स्वतंत्र सेनानी पूर्व विधायक पद्मचरण नायक जी, IGS की पूर्व छात्रा CU Gujrat की पीएचडी स्काॅलर सस्मिता जेना और उनके साथी हाथ में Save IGS के पोस्टर लेकर गांधी जयंती पर प्रदर्शन में संमिलित हुए।

इस मुहीम में ओडिसा से शामिल साथियों का आभार।
आपका हमारे साथ जुड़ना #गांधी_विचार_परिषद_बचाओ आंदोलन को मजबूती प्रदान करता हैं।

   #गांधी_विचार_परिषद_वर्धा_बचाओ
30/09/2020


#गांधी_विचार_परिषद_वर्धा_बचाओ

   #गांधी_विचार_परिषद_वर्धा_बचाओ
30/09/2020


#गांधी_विचार_परिषद_वर्धा_बचाओ

  मुहिम के साथी जेएनयू दिल्ली, पश्चिम बंगाल, और झारखंड से..
01/09/2020

मुहिम के साथी जेएनयू दिल्ली, पश्चिम बंगाल, और झारखंड से..

  मुहिम के साथी महाराष्ट्र और सिक्किम से...
01/09/2020

मुहिम के साथी महाराष्ट्र और सिक्किम से...

लगा नहीं था कि   मुहिम के किसी साथी को कभी श्रद्धांजलि अर्पित करनी पड़ेगी। हम तो बड़ी उम्मीद के साथ सब यहां जुट रहे थे, ...
20/08/2020

लगा नहीं था कि मुहिम के किसी साथी को कभी श्रद्धांजलि अर्पित करनी पड़ेगी। हम तो बड़ी उम्मीद के साथ सब यहां जुट रहे थे, परन्तु आज रात अचानक एक दुखद खबर सुनने आयी। जिस साथी की आयजीएस बचाव आंदोलन से जुड़ी तस्वीर इसी पेज पर 26 जुलाई को पोस्ट हुई आज उसी को ही यहां से श्रद्धांजलि देनी पड़ रही है। हमारे साथ ये बड़ी नाइंसाफ़ी है।

कल्लीश्वरी आपके निधन की वार्ता सुनकर स्तब्ध हूँ। आप Save IGS मुहिम की एक महत्वपूर्ण साथी थी। इस मुहिम के लिए हम एक एक साथी जुटाने के लिए कितना प्रयास कर रहे हैं और आप कुछ बोले बगैर चली गई? क्या क़ोई ऐसे अचानक चले जाता? IGS मुहिम में आपकी भागीदारी को लेकर आपसे बात करने हेतु आपका नंबर भी फोन में सेव्ह किया था, अब उसे डिलीट कैसें करूँ? अगर आपसे कुछ दिन पहले ही बात करता तो क्या पता आप इस मुहिम में सक्रिय रूप से जुड़ जाती और आज हमारे बीच होती।

बस दोस्त अब हम सब के मन में सन्नाटा छोड़कर चली गई।

IGS Satyagrah Sabha Wardha की ओर से आपकी स्मृति को विनम्र श्रद्धांजलि 💐🙏🏻
ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

  के युवा साथी उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से..गांधी विचार परिषद, वर्धा के ट्रस्टी श्री. राहुल जी बजाज और संस्था निदेशक श...
12/08/2020

के युवा साथी उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से..

गांधी विचार परिषद, वर्धा के ट्रस्टी श्री. राहुल जी बजाज और संस्था निदेशक श्री. भरत महोदय, डीन सीबी के जोसेफ जी, शिक्षा मंडल के संजय भार्गव जी आप संस्था बंद करने के विचार पर पुनर्विचार करें। आप केवल इस संस्था को बंद नहीं कर रहे हैं बल्कि युवाओं की गांधी और उनके विचार के प्रति जो जिज्ञासा है उसको हो ख़त्म कर रहें हैं।

युवा साथी आपका इस मुहिम में जुड़ना हमारा बल बढ़ाता है।

  मुहिम के साथी ओडिसा और दिल्ली से..पहली तस्वीर में पद्मचरण नायक जी हैं। पद्मचरण जी वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी और ओडिसा मे...
12/08/2020

मुहिम के साथी ओडिसा और दिल्ली से..

पहली तस्वीर में पद्मचरण नायक जी हैं। पद्मचरण जी वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी और ओडिसा में पूर्व विधायक रहें हैं। उन्होंने अनेक गांधीवादी संस्थाओं के साथ काम किया है। वर्तमान में नायक जी विविध सामाजिक समिति के संयोजक तथा सदस्य के रुप में सक्रिय हैं।

दूसरी तस्वीर में मलय कुमार त्रिपाठी जी हैं। मलय जी वर्तमान में मिलिटा ओडिसा निशा निबारन अभिजन संस्था ( मोना ), भुवनेश्वर के साथ कार्यरत हैं। साथ ही मलय जी ओडिसा के विविध सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

तीसरी तस्वीर में ओडिसा, कनस पुरी के संवेदनशील युवा पत्रकार अरुण केयु जी हैं। अरुण जी ने ओडिसा के अनेक सामाजिक कार्यक्रमों को समाचार पत्रों के माध्यम से जनता में उजागर किया।

चौथी तस्वीर में दिल्ली से शबीर सैफ़ी हैं। शबीर खिदमत-ए-हिंद फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी है और एनएसयुआय विद्यार्थी संघटन के सक्रिय सदस्य भी हैं।

आप सभी का हमारे साथ जुड़ना महत्वपूर्ण है और गांधी विचार परिषद बचाव आंदोलन को मजबूत करता है।

  मुहिम के साथी प. बंगाल और मध्यप्रदेश से...गांधी विचार परिषद, वर्धा ( IGS ) को समाप्त नहीं करने हेतु लगातार अपील पूर्व ...
12/08/2020

मुहिम के साथी प. बंगाल और मध्यप्रदेश से...

गांधी विचार परिषद, वर्धा ( IGS ) को समाप्त नहीं करने हेतु लगातार अपील पूर्व विद्यार्थी तो कर ही रहे हैं, उसके साथ ही जो युवा विद्यार्थी गांधी विचार को अध्ययन करना चाहते थे वह भी शामिल हो गए हैं।

प्रथम चित्र में श्री रंजीत सरकार जी, बांकुड़ा-पश्चिम बंगाल से
गांधी विचार परिषद वर्धा के साथ ही एक और भी गांधी विचार परिषद है बांकुड़ा बंगाल में, लगभग एक ही समय में इन दोनों संस्थाओं की स्थापना हुई थी। बांकुड़ा की संस्था ने ग्रामीण विकास तथा ग्राम स्वराज के अद्भुत कार्य किया है। बिहार, बंगाल और झारखंड तीनों राज्यों में यह संस्था काम करती है। आर्थिक रोजगार, जल संसाधन संरक्षण, वृक्षारोपण, पशुपालन, महिला उत्थान तथा बच्चों की शिक्षा के लिए अद्भुत कार्य किया गया है, और इस कार्य के लिए 2001 में जमनालाल बजाज पुरस्कार भी इस संस्था को प्राप्त हुआ है। रंजीत सरकार जी इस संस्था के एक महत्वपूर्ण सदस्य है। आप 1995-96 में आयजीएस के विद्यार्थी भी रहे हैं। गरीब तथा कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए मुफ्त में शिक्षा की व्यवस्था करना, उन्हें कोचिंग देना, उनकी पाठ्य पुस्तक से लेकर ड्रेस आदि मुहैया कराने के काम पिछले कई वर्षों से आप लोग कर रहे हैं। कई हजार विद्यार्थी आप लोगों के साथ जुड़े हैं। खादी का कार्य भी इस संस्था के जरिए किया जा रहा हैं। आप बांकुड़ा, पश्चिम बंगाल इस सत्याग्रह में शामिल हैं।

द्वितीय चित्र में शिवाशीष तिवारी जी जो बुंदेलखंड क्षेत्र के जुझारू युवा एक पत्रकार हैं। हाल ही में पत्रकारिता पूरा करने के बाद आपकी रुचि गांधी विचार के अध्ययन में है, और आप गांधी विचार परिषद वर्धा में अध्ययन करना चाहते थे। परन्तु इस संस्था बंद हो जाने से यह संभावनाएं समाप्त हो गयी है। भविष्य की पीढ़ी निर्माण के लिए गांधी विचार परिषद संस्था कितनी जरूरी है यह शिवाशीष के गांधी विचार अध्ययन के प्रति लगाव तथा इस आंदोलन में शामिल हुए इससे प्रतीत होता है। शिवाशीष भोपाल मध्यप्रदेश से इस सत्याग्रह में शामिल हुए हैं।

साभारः - Sanjoy Damyanti

  मुहिम के साथी
12/08/2020

मुहिम के साथी

Address

Wardha
442001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+919730066201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IGS Satyagrah Sabha Wardha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to IGS Satyagrah Sabha Wardha:

Share

Category