20/03/2024
केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा दिनांक 18-19 मार्च, 2024 को "विकसित भारत के परिप्रेक्ष्य में भारतीय ज्ञान परंपरा" विषय आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी। बीज वक्तव्य (Keynote Speech) एवं अपराह्न सत्र की अध्यक्षता का अवसर मुझे प्राप्त हुआ। NCERT के पूर्व निदेशक एवं प्रख्यात शिक्षाविद पद्मश्री प्रोफेसर जे. एस. राजपूत (मुख्य अतिथि), बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एवं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा केंद्रीय हिंदी संस्थान के वर्तमान उपाध्यक्ष प्रोफेसर सुरेंद्र दूबे (उद्घाटन सत्र के अध्यक्ष), संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील कुलकर्णी, अध्यापक शिक्षा विभाग, केंद्रीय हिंदी संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर हरि शंकर एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. चंद्रकांत कोठे तथा संस्थान की पूर्व कार्यकारी निदेशक एवं पूर्व कुलसचिव प्रोफेसर बीना शर्मा सहित हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से आए हुए प्रोफेसर विशाल सूद, उड़ीसा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भरत कुमार पंडा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. पतंजलि मिश्र, प्रयागराज से आए प्रोफेसर पार्थ सारथी पांडेय, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की डॉ. शिल्पी कुमारी सहित देश-विदेश के अध्येता गण का सान्निध्य। भारतीय ज्ञान परंपरा पर अत्यंत सारगर्भित विमर्श। सराहनीय कार्यक्रम के आयोजन हेतु केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा को बधाई एवं अभिनंदन। बीज वक्तव्य एवं सत्र की अध्यक्षता के लिए आमंत्रण हेतु हार्दिक आभार।
Two-day National Seminar on “Indian Knowledge System in the perspective of Developed India”. Organized by Kendriya Hindi Sansthan, Agra (Ministry of Education, Government of India) on 18-19 March, 2024. I got the opportunity to deliver the Keynote Speech and preside over the afternoon session. Meaningful discussions and deliberations with Padmashri Prof. J. S. Rajput, Eminent Educationist and Former Director, NCERT, Prof. Surendra Dubey, Vice President of Kendriya Hindi Sansthan and Former VC, Bundelkhand University & Siddharth University, Prof. Sunil Kulkarni, Director, Kendriya Hindi Sansthan, Professor Bina Sharma, former In-charge Director and Registrar, KHS, Prof. Vishal Sood, Central University of Himachal Pradesh, Prof. Bharat Kumar Panda, Central University of Orissa , Dr. Patanjali Mishra, Allahabad University, Prof. Partha Sarathi Pandey from Prayagraj, Dr. Shilpi Kumari, MGAHV, Wardha and scholars from India and abroad. Very succinct deliberations on Indian Knowledge System. Congratulations to Kendriya Hindi Sansthan, Agra for organizing this commendable programme. Heartfelt gratitude for the invitation to deliver the Keynote Speech and Chair the Session.