NRMU JUDW

NRMU JUDW NRMU JUDW ELECTRICAL

सभी भाई बन्धुओं को मेरी तरफ से व मेरे परिवार की तरफ से धनतेरस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं 🙏@NRMU
18/10/2025

सभी भाई बन्धुओं को मेरी तरफ से व मेरे परिवार की तरफ से धनतेरस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं 🙏@NRMU

*एआईआरएफ जिंदाबाद*🚩*एनआरएमयू जिंदाबाद*🚩*का.शिवगोपाल मिश्र जिंदाबाद*🚩*का. एस. के. त्यागी जिंदाबाद*🚩*का. प्रवीणा सिंह जिंद...
14/10/2025

*एआईआरएफ जिंदाबाद*🚩
*एनआरएमयू जिंदाबाद*🚩
*का.शिवगोपाल मिश्र जिंदाबाद*🚩
*का. एस. के. त्यागी जिंदाबाद*🚩
*का. प्रवीणा सिंह जिंदाबाद* 🚩
*का. प्रीति सिंह जिंदाबाद* 🚩
*का. अनूप बाजपेयी जिंदाबाद*🚩
*का. किशन कुमार जिंदाबाद*🚩

🚩 *"भव्य रूप से सम्पन्न हुआ मण्डलीय महिला सम्मेलन"*🚩

चारबाग स्थित उत्तर रेलवे पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केंद्र (STC) में आज दिनांक-14.10.2025 को महिला मण्डलीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन/नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के *आदरणीय महामंत्री का.शिव गोपाल मिश्र, का.प्रवीना सिंह (केंद्रीय उपाध्यक्ष-NRMU) एवं का.प्रीति सिंह (ITF यूथ चेयरपर्सन महिला)* सहित अनेक पदाधिकारीगणों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से गौरवान्वित किया।
*सहायक मण्डल मंत्री-कारखाना मण्डल का.पूनम शुक्ला* के नेतृत्व में आयोजित इस महिला मण्डलीय सम्मेलन में भारी संख्या में मातृशक्ति ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए का.पूनम शुक्ला ने कार्यक्रम को अग्रिम गति प्रदान की।
इस कार्यक्रम में आदरणीय महामंत्री जी, का.प्रवीना सिंह एवं का.प्रीति सिंह सहित सम्मानित अतिथिगणों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को विधिवत औपचारिक गति प्रदान की गई।
कार्यक्रम में पधारे हुए समस्त अतिथिगणों का अभिनंदन करते हुए का.पूनम शुक्ला ने स्वागत हेतु स्वागतकर्ताओं को आमंत्रित किया जिन्होंने ने क्रमिक रूप से समस्त अतिथिगणों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट करते हुए सभी का स्वागत किया।
अतिथिगणों के रूप में *का.शिव गोपाल मिश्र (मुख्य अतिथि) सहित का.प्रवीना सिंह (केंद्रीय उपाध्यक्ष-NRMU),का.एस0यू0 शाह (जोनल सेक्रेटरी),का.प्रीति सिंह(ITF यूथ चेयरपर्सन महिला ),का.अनूप बाजपेई (मंडल मंत्री-कारखाना मंडल), का.विभूति मिश्रा (मण्डल अध्यक्ष-लखनऊ मण्डल) एवं कारखाना मंडल के मंडलीय पदाधिकारी,लखनऊ की चारों शाखाओं के शाखमंत्री एवं शाखाध्यक्ष आदि* की गरिमामयी उपस्थिति रही।
स्वागत श्रृंखला के बाद महिला शक्ति द्वारा कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की गई।
इसके उपरांत वक्ताओं ने अपने-अपने उद्बोधन से उपस्थित साथी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया।
*महामंत्री का.शिव गोपाल मिश्र* ने इस महिला मण्डलीय सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार से मातृ शक्ति विभागीय सेवा एवं पारिवारिक दायित्वों सहित यूनियन की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम ही है।
*का.प्रवीना सिंह* ने आयोजित इस महिला मण्डलीय सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन में महिला शक्ति की बराबर की भूमिका है और नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन ही वह संगठन है, जहां पर मातृ शक्ति को यथेष्ट सम्मान दिया जाता है।
*का.प्रीति सिंह* ने कहा कि नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन ने सदैव मातृ शक्ति की महत्ता समझते हुए संगठन की मज़बूती में महिला शक्ति को वरीयता प्रदान की है।
इस अवसर पर *मंडलीय पदाधिकारीगण, शाखा पदाधिकारीगण, शाखाओं की महिला पदाधिकारीगण एवं भारी संख्या में महिला कर्मचारीगणों* की उपस्थिति रही।
*का.पूनम शुक्ला* ने आये हुए समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

*द्वारा:-*
*प्रचार समिति*
लोको वर्कशॉप, चारबाग, लखनऊ।

कॉमरेड प्रवीणा सिंह ने पूर्ण वेतन वाली चाइल्ड केयर लीव की जोरदार वकालत NFRMU 6वीं ज़ोनल महिला सम्मेलन, बदरपुर में AIRF म...
13/10/2025

कॉमरेड प्रवीणा सिंह ने पूर्ण वेतन वाली चाइल्ड केयर लीव की जोरदार वकालत

NFRMU 6वीं ज़ोनल महिला सम्मेलन, बदरपुर में AIRF महिला विंग की राष्ट्रीय संयोजिका कॉमरेड Praveena Singh जी ने पूर्ण वेतन वाली चाइल्ड केयर लीव (CCL) फिर से बहाल करने की मांग जोरदार तरीके से उठाई। उन्होंने याद दिलाया कि 6वीं वेतन आयोग में AIRF ने 2 साल की पूरी वेतन वाली CCL सुनिश्चित की थी, लेकिन 7वीं वेतन आयोग में इसे घटाकर दूसरे वर्ष के लिए 80% वेतन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि AIRF महामंत्री और राष्ट्रीय परिषद (JCM) के कन्वीनर कॉमरेड आदरणीय शिव गोपाल मिश्रा जी लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं। सम्मेलन ने दो साल की पूरी वेतन वाली CCL बहाल कराने का संकल्प लिया और महिला कर्मचारियों की एकजुटता का संदेश दिया।

एनआरएमयू के भूतपूर्व अध्यक्ष मजदूर मसीहा, आर्टिज़न स्टाफ के कैडर पुनर्गठन की क्रांति के जनक स्वर्गीय कामरेड टी एन बाजपई ज...
10/10/2025

एनआरएमयू के भूतपूर्व अध्यक्ष मजदूर मसीहा, आर्टिज़न स्टाफ के कैडर पुनर्गठन की क्रांति के जनक स्वर्गीय कामरेड टी एन बाजपई जी की जयंती पर शत शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि 🙏

कामरेड टी एन वाजपई अमर रहें!
विधुत शाखा जगाधरी कारखाना मंडल 🙏🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

*कामरेड जयप्रकाश नारायण जी को उनकी 46 वीं पुण्यतिथि पर शत शत नमन 🙏 कामरेड जे पी अमर रहे,**मेरी रुचि सत्ता के कब्जे में न...
08/10/2025

*कामरेड जयप्रकाश नारायण जी को उनकी 46 वीं पुण्यतिथि पर शत शत नमन 🙏 कामरेड जे पी अमर रहे,*

*मेरी रुचि सत्ता के कब्जे में नहीं, बल्कि लोगों द्वारा सत्ता के नियंत्रण में है !*

*Airf के भू पू अध्यक्ष, संपूर्ण क्रांति के उद्घोषक, "लोकनायक" शब्द को चरितार्थ करने वाले महान देशभक्त लोकनायक,एक उद्योग एक यूनियन का नारा देने वाले, राजनीति में नैतिकता और मूल्यों के पर्याय, ऐतिहासिक आंदोलनों की सबसे महान नेता, समाजसेवी, समाजवादी चिंतक, हड़तालो का नेतृत्व करने वाले मजदूर आंदोलन के पुरोधा, Revolutinary and freedom fighter*

*देश में आजादी की लड़ाई, मजदूर आंदोलनों व इंद्रा गांधी की तानाशाही सरकार के विरुद्ध संपूर्ण क्रांति आंदोलन से लेकर वर्ष 1977 तक तमाम आंदोलनों की मशाल थामने वाले 'जे पी' यानी जयप्रकाश नारायण का नाम देश के ऐसे शख्स के रूप में उभरता है जिन्होंने अपने विचारों, दर्शन तथा व्यक्तित्व से देश की दिशा तय की थी। उनका नाम लेते ही एक साथ उनके बारे में लोगों के मन में कई छवियां उभरती हैं।*
*उनका समाजवाद का नारा आज भी हर तरफ गूंज रहा है।*
*आपातकाल में जन-जन की आवाज बनकर लोकतंत्र को पुनः स्थापित कराने के लिए 'संपूर्ण क्रांति' के नारे को बुलंद करने वाले लोकतंत्र एवं सामाजिक समरसता की प्रखर आवाज़, आपातकाल के अंधकार से लोकतंत्र को मुक्त करने का उनका संघर्ष भारतीय राजनीति का स्वर्ण अध्याय है। लोकतंत्र की रक्षा और जन भागीदारी को सशक्त बनाने में उनका अमूल्य योगदान, त्याग, सत्य निष्ठा और लोक सेवा का आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादाई रहेगा। भारतीय राजनीति के युग पुरुष लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 46 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।*विधुत शाखा जगाधरी एनआर एम यू टीम

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्श चरित्र को लिपिबद्ध कर सम्पूर्ण विश्‍व को पवित्र महाकाव्य रामायण  का अनुपम उपह...
07/10/2025

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्श चरित्र को लिपिबद्ध कर सम्पूर्ण विश्‍व को पवित्र महाकाव्य रामायण का अनुपम उपहार देने वाले आदि भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर NRMU यांत्रिक शाखा की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

आपके पुनीत विचार हम सभी को पवित्र आचरण के साथ संयम, सत्य, अनुशासन और कर्तव्य को पूरी निष्ठा से निभाने की शिक्षा और प्रेरणा देते रहे हैं और आगे भी देते रहेंगे। महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में NRMU विधुत शाखा की तरफ से कोटि-कोटि प्रणाम

ॐ गुरुवेनमः                     आप सभी को ये जानकर खुशी होगी की महर्षि वाल्मीकि जी महाराज जी के प्रगटदिवस के पावन अवसर प...
04/10/2025

ॐ गुरुवेनमः आप सभी को ये जानकर खुशी होगी की महर्षि वाल्मीकि जी महाराज जी के प्रगटदिवस के पावन अवसर पर आज सुबह दिनाक 04-10-2025 को RMPU सेक्शन में सुबह 8:30 बजे पूजा का कार्यक्रम रखा गया है, जिस में विधुत शाखा के शाखा मंत्री संदीप दत्त जी अनिल घई
ओमप्रकाश जी
दीपक बहुगुणा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

विद्युत शाखा जगाधरी वर्कशॉप की तरफ से आपको और आपके परिवार को बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार विजयदशमी पर बहुत-बहुत बधा...
02/10/2025

विद्युत शाखा जगाधरी वर्कशॉप की तरफ से आपको और आपके परिवार को बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार विजयदशमी पर बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं🙏🙏🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
अध्यक्ष पवन सैनी
सचिव संदीप दत्ता
दीपक बहुगुणा मिडिया प्रभारी

कामरेड शिव गोपाल मिश्रा जिन्दाबाद 🚩🚩🚩कामरेड एस के त्यागी जिंदाबाद 🚩🚩🚩कामरेड प्रवीण सिंह जिंदाबाद 🚩🚩🚩 कामरेड अनूप बाजपेई ...
24/08/2024

कामरेड शिव गोपाल मिश्रा जिन्दाबाद 🚩🚩🚩
कामरेड एस के त्यागी जिंदाबाद 🚩🚩🚩
कामरेड प्रवीण सिंह जिंदाबाद 🚩🚩🚩
कामरेड अनूप बाजपेई जिंदाबाद 🚩🚩🚩
कामरेड किशन पहलवान जिंदाबाद 🚩🚩🚩
कारखाना मंडल जिन्दाबाद 🚩🚩 🚩🚩🚩🚩
विधुत शाखा जगाधरी वर्कशॉप जिंदाबाद

आज कर्मचारियों के हित में हुए इस ऐतिहासिक पेंशन योजना के लिए जगाधरी वर्कशॉप विद्युत शाखा तह दिल से हमारे आदरणीय कॉमरेड शिव गोपाल मिश्र जी का धन्यवाद करती है एवं उनका हार्दिक अभिनंदन करती है। हमारे महामंत्री जी ने इस महत्वपूर्ण मामले को हर जगह पूरी गंभीरता से उठाया जिसके फलस्वरूप आज हमें ये जीत देखने को मिली।

इंकलाब जिंदाबाद🚩🚩

विद्युत शाखा जगाधरी वर्कश
अध्यक्ष कामरेड रविंद्र शर्मा बिट्टू
सचिव कामरेड संदीप दत्ता
दीपक बहुगुणा सहयक सचिव मिडिया प्रभारी

31/07/2024

Address

Jagadhari Workshop
Yamunanagar
135002

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NRMU JUDW posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category