Yamunanagar Police

Yamunanagar Police This is the official page of Yamunanagar, District Police. The objective of this page is to
(1)

हमीदा पुलिस चौकी की पुलिस टीम ने 17 वर्षीय नाबालिगा लड़की को शादी की नीयत से बहला फुसला कर भगा कर दुष्कर्म करने के आरोप म...
03/09/2026

हमीदा पुलिस चौकी की पुलिस टीम ने 17 वर्षीय नाबालिगा लड़की को शादी की नीयत से बहला फुसला कर भगा कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी की पहचान वाजिद उर्फ गब्बर पुत्र नफीस निवासी पुराना हमीदा के रूप मे हुई।

साइबर अपराधों से बचाव के लिए जिला पुलिस का जागरूकता अभियान तेज। थाना साइबर क्राइम के प्रभारी रविंद्र कुमार ने ओम एकेडमी ...
02/09/2026

साइबर अपराधों से बचाव के लिए जिला पुलिस का जागरूकता अभियान तेज। थाना साइबर क्राइम के प्रभारी रविंद्र कुमार ने ओम एकेडमी यमुनानगर तथा बस स्टैंड यमुनानगर में पहुंचकर छात्रों और आमजन को दिए सुरक्षा के महत्वपूर्ण सुझाव व पंपलेट भी वितरित किए गए।

अपराध शाखा-1 की टीम ने एक आरोपी को करीब 9 लाख रुपए कीमत की 274 ग्राम 35 मिलीग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित किया गिरफ्तार।  जि...
02/09/2026

अपराध शाखा-1 की टीम ने एक आरोपी को करीब 9 लाख रुपए कीमत की 274 ग्राम 35 मिलीग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित किया गिरफ्तार। जिसकी पहचान सिसौली माजरी निवासी सचिन के नाम से हुई।

अपराध शाखा-1 की टीम ने 17 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक युवक को किया गिरफ्तार। जिसकी पहचान शादीपुर नौशाद पुत्र नाजिम के न...
02/09/2026

अपराध शाखा-1 की टीम ने 17 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक युवक को किया गिरफ्तार। जिसकी पहचान शादीपुर नौशाद पुत्र नाजिम के नाम से हुई।

❤️ पुलिस सिर्फ सुरक्षा नहीं, सहारा भी है❤️भम्भोली हाईवे पर रात 3 बजे मानसिक रूप से परेशान 24 वर्षीय युवती अकेली मिली। दु...
01/09/2026

❤️ पुलिस सिर्फ सुरक्षा नहीं, सहारा भी है❤️
भम्भोली हाईवे पर रात 3 बजे मानसिक रूप से परेशान 24 वर्षीय युवती अकेली मिली। दुर्गा शक्ति टीम ने उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया, धैर्यपूर्वक बातचीत की और करीब दो घंटे तक लगातार प्रयास कर उसके परिवार का पता लगाया। युवती को सकुशल परिजनों से मिलाया तो परिवार की आंखों में राहत और चेहरे पर सुकून था। यही है पुलिस का मानवीय चेहरा—सेवा, सुरक्षा, सहयोग।
#दुर्गा_शक्ति #सेवा_सुरक्षा_सहयोग #मानवीय_पुलिस

31/08/2026

पुलिस परिवार के 6 सदस्य हुए सेवानिवृत्त। जिला पुलिस लाइन जगाधरी में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है। सभी ने कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से विभाग व आमजन की सेवा की।

अपराध शाखा -1 की टीम ने अवैध देसी कट्टे व एक जिंदा कारतूस सहित आरोपी किया काबू।जिसकी पहचान पवन कुमार पुत्र महेंद्र पाल न...
30/08/2026

अपराध शाखा -1 की टीम ने अवैध देसी कट्टे व एक जिंदा कारतूस सहित आरोपी किया काबू।जिसकी पहचान पवन कुमार पुत्र महेंद्र पाल निवासी पुराना हमीदा के नाम से हुई।

🚨 साइबर ठगी से सावधान रहें!अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें। बैंक खाता, CVV, OTP, UPI PIN या पासवर्ड किसी से साझ...
28/08/2026

🚨 साइबर ठगी से सावधान रहें!
अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें। बैंक खाता, CVV, OTP, UPI PIN या पासवर्ड किसी से साझा न करें। संदिग्ध ऑफर व वेबसाइट से बचें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

जल्द से जल्द करवा लें किरायेदारों व नौकरों की वेरिफिकेशन अन्यथा की जाएगी नियमानुसार कार्रवाई। वेरिफिकेशन में कोताही न बर...
26/08/2026

जल्द से जल्द करवा लें किरायेदारों व नौकरों की वेरिफिकेशन अन्यथा की जाएगी नियमानुसार कार्रवाई। वेरिफिकेशन में कोताही न बरतें, वेरिफिकेशन होने से असल अपराधियों पर त्वरित अंकुश लगाया जा सकता है।किरायेदारों व नौकरों की पुलिस वैरिफिकेशन हेतु आमजन से अपील।

एंटी व्हीकल थेप्ट सेल की टीम ने दो सगे भाइयों को चोरी के बाइक सहित किया गिरफ्तार। आरोपियों से चोरी की तीन बाइक की बरामद।...
26/08/2026

एंटी व्हीकल थेप्ट सेल की टीम ने दो सगे भाइयों को चोरी के बाइक सहित किया गिरफ्तार। आरोपियों से चोरी की तीन बाइक की बरामद। जिनकी पहचान अर्जुन नगर जगाधरी निवासी हरप्रीत सिंह व सरबजीत सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह के रूप में हुई।

Address

Yamunanagar
135001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yamunanagar Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Yamunanagar Police:

Shortcuts

Share