25/10/2025
आज 25 अक्टूबर 2025 को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता श्री देवेंद्र दहिया जी यमुनानगर पहुंचे और उन्होंने जिला यमुनानगर एवं पंचकूला के विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर चीफ इंजीनियर्स, अंबाला सर्कल के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, पंचकूला एवं यमुनानगर के कार्यकारी अभियंता, एसडीओ, जूनियर इंजीनियर इत्यादि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, निर्माणाधीन 19.5एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) आदि का निरीक्षण कर पौधारोपण भी किया गया।